अब बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको ब्रांच या एटीएम पर जाने की जरुरत नहीं है| इस पोस्ट में हम आपको ऐसे तरीकें बताने वाले है जिनका इस्तेमाल करके आप घर बैठे किसी भी बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है| बस आपके पास एक मोबाईल और बैंक खाते से लिंक मोबाईल नंबर होना चाहिए, जिसके बाद आप केवल एक Missed Call Number से Online Balance Check कर पाएंगे|
यदि आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक नहीं है तो आप Online Bank Balance Check नहीं कर पाएंगे इसलिए यदि आपका मोबाइल नंबर आपके खाते से लिंक नहीं है तो पहले बैंक जाकर अपने अकाउंट से अपना नंबर लिंक करवाए|
Contents
मोबाईल नंबर से बैंक बैलेंस कैसे चेक करे?
भारत मे कई सारे बैंक है और हर बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक Bank Balance Missed Enquiry Number Service जारी की हुई है| जिसका इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक मिस्डकॉल देनकर बैलन्स चेक कर सकता है|
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको नीचे दी गई लिस्ट में से अपने बैंक के सामने वाले नंबर पर कॉल करना है और दो घंटी जाने के के बाद Call कट कर देना है| जिसके कुछ ही समय के अंदर एक SMS के द्वारा आपको Account Balance की जानकारी प्राप्त हो जायेगी|
All Bank Miss Call Numbers List
Important Note – अगर ऊपर दिए गए Balance Enquiry Number पर कॉल करने के बाद भी आप बैलन्स चेक नहीं कर पा रहे है तो इसके 3 कारण हो सकते है –
1. Indian Dialing Code – कुछ ऐसे बैंक है जिनमे मिस्ड कॉल सुविधा काम ना करने पर आपको नंबर के आगे +91 का इस्तेमाल करना होगा|
2. Register Mobile Number to Bank Account – यदि आपका मोबाइल नंबर खाते से लिंक नहीं है तो ऐसे में भी बैलेंस की जानकारी नहीं मिलेगी|
3. Register For Missed Call Banking – हाँ| यह भी एक कारण हो सकता है क्योकि कुछ बैंक में इस फैसिलिटी का लाभ लेने के लिए पहले इसे एक्टिव करना पड़ेगा| जिसके लिए हर बैंक की जानकारी अलग-अलग है इसलिए आप ऊपर दिये गए मिस्ड कॉल नंबर लिस्ट में अपने बैंक पर क्लिक करके इनफार्मेशन ले सकते है या फिर Google भी कर सकते है|
पॉपुलर पोस्ट –
- 3 टॉप एफडी (पायें 7.35% का हाई रिटर्न)
- सेविंग अकाउंट पर कमायें 9% का ब्याज
- भारत के बेस्ट सेविंग बैंक अकाउंट (2022)
- SBI e-Mudra Loan (50,000 का लोन तुरंत)
- लोन लेने के लिए फ्री Credit Score चेक करे
#1 बैंक अकाउंट मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले?
बैंक अकाउंट Mini Statement Check करने के लिए या Last 5 Transaction देखने के लिए नीचे दिये गये नंबर पर अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से मिस्डकॉल दे सकते है –
Mini Statement Number |
HDFC Mini Statement – 1800 1802 703 355 |
SBI Mini Statement – 9223 766 666 |
ICICI Mini Statement – 9594 613 613 |
PNB Mini Statement – 18001802223 |
Axis Mini Statement – 1800 419 6969 |
Canara Mini Statement – 09015734734 |
IDBI Mini Statement – 1800 8431133 |
यदि आप अपने बैंक अकाउंट से कुछ दिनों या महीनों का Mini Statement निकालना चाहते है तो उसके लिए आपको नेट बैंकिंग या फिर मोबाईल बैंकिंग की जरूरत होगी| Net Banking मे रजिस्टर करने के बाद आप इन स्टेप्स को फॉलो करके मिनी स्टैट्मन्ट निकाल सकते है –
- सबसे पहले अपने बैंक की वेबसाईट या मोबाईल आप मे Login करे|
- जिसके बाद आपको Account Balanceपर क्लिक करना है|
- उसके नीचे मिनी स्टैट्मन्ट व्यू पर जाए और फिर
- आप जीतने टाइम का स्टैट्मन्ट चाहते है उस डेट को सेलेक्ट कर ले|
- आखिर मे आपको डाउनलोड का ऑप्शन मिल जाएगा|
- जिसके माध्यम से आप Mini Statement को निकाल सकते है|
#2 ऐप्स से बैंक बैलेंस कैसे देखे?
मेरे हिसाब से Mobile App से बैलेंस चेक करने का तरीका सबसे बेस्ट है| इसके लिए आपको बस एक अच्छा सा ऑनलाइन पेमेंट ऐप्प इनस्टॉल करना है जो आपको ना केवल अकाउंट बैलेंस बतायेगा, बल्कि कई सारे अन्य काम भी आसान बना देगा|
नीचे 4 एप्प बतायें गए है जिनसे आप बैलेंस देखे सकते है –
1 Google Pay से बैलेंस कैसे चेक करे?
- पहले गूगल पे ओपन करे और पासवर्ड डाले|
- अब स्क्रॉल डाउन करे और सबसे नीचे आये|
- वहां View Account Balance पर टैब करे|
- फिर अपना बैंक खाता सेलेक्ट करे| और
- आखिर में 6 डिजिट UPI PIN डालते दर्ज करे|
- जिसके बाद आपका बैंक बैलेंस आपको दिखाई दे जाएगा|
2 Paytm में बैलेंस कैसे देखे?
- पेटीएम ऐप्प पर टैब करके उसे खोले|
- अब My Paytm के सेक्शन में जायें|
- फिर Balance & History पर क्लिक करे|
- अपना बैंक खाते का चुनाव करे| और
- UPI PIN इंटर करे, जिससे बैलेंस की जानकारी मिल जायेगी|
Related Post – Paytm Service Agent बनकर कमायें पैसे!
3 PhonePe से खाता बैलेंस कैसे पता करे?
- पहले PhonePe App में login करे|
- फिर Check Bank Balance पर क्लिक करे|
- जिसके बाद बैंक अकाउंट सेलेक्ट करना है|
- और फिर अपने 4 Digit का UPI Pin डालना है|
- उसके बाद आपको बैलेंस दिखाई देगा|
4 BHIM App में बैलेंस कैसे देखे?
- Password डालकर अपने BHIM APP Open करले|
- फिर नीचे Bank Account के option पर click करे|
- अब Request Balance पर click करे|
- उसके बाद अपना 6 Digit का UPI Pin डाले|
- और बैंक बैलेंस आपके सामने होगा|
(अगर अभी तक आपके पास कोई ऐप्प नहीं है तो बेस्ट रहेगा की आप Google Pay का इस्तेमाल करे|)
रिलेटेड पोस्ट – करे हर महीने 20 हजार की कमाई (इन ऐप्प के साथ)
#3 आधार नंबर से बैंक बैलेंस कैसे चेक करे?
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपका मोबाईल नंबर आपके आधार नंबर से लिंक होना चाहिए| इसके साथ ही आपके पास 12 Digit का Aadhar Number भी होना चाहिए, क्योंकि उसके बिना आप बैलन्स नहीं देख पाएंगे| अब आधार से बैलेंस देखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करे –
- सबसे पहले अपने आधार लिंक नंबर से *99*99*1# Dial करे|
- जिसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करे|
- फिर एक बार और आधार नंबर दर्ज करके उसे Verify करे|
- जिसके बाद आपको SMS द्वारा मोबाईल स्क्रीन पर बैलन्स की जानकारी प्राप्त हो जाएगी|
Important Note: यदि आपका आधार आपके मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो ऐसे मे आप eMitra या फिर आधार रेजिस्ट्रैशन सेंटर में जाकर, मात्र ₹200 की फीस का भुगतान करके उसे लिंक करवा सकते है| जिसके बाद आधार से बैंक बैलेंस चेक करना आसान हो जाएगा|
#4 USSD Code से बैंक बैलेंस कैसे चेक करे?
बिना इन्टरनेट के बैंक बैलेंस जानने के लिए एक और तरीका है जिसे Unstructured Supplementary Service Data (USSD Code) कहा जाता है| हर बैंक के लिए यह कोड अलग होता है और जिसका यूज़ करके आप कई सारे काम कर सकते है, जैसे –
- Balance Enquiry
- Mini statement
- OPT generation
- Money Transfer and
- Generation and change of MPIN
आपको बस अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से नीचे दिये गए कोड को डायल करना है| जिसके बाद आपके सामने कई सारे ऑप्शन होंगे उसमे से Balance Enquiry का चुनाव करना है और उसके सामने की क्रमांक संख्या एंटर करके Send कर देना है| इसके बास आपको कुछ ही सेकंड मे बैलन्स की जानकारी sms के द्वारा प्राप्त हो जाएगी|
Bank | USSD Codes |
Abhyudaya Co-op Bank | *99*87# |
Allahabad Bank | *99*54# |
Andhra Bank | *99*59# |
Apna Sahakari Bank | *99*85# |
Axis Bank | *99*45# |
Bank of Baroda | *99*48# |
Bank of India | *99*47# |
Bank of Maharashtra | *99*61# |
Bhartiya Mahila Bank | *99*86# |
Canara Bank | *99*46# |
Central Bank of India | *99*51# |
Corporation Bank | *99*57# |
DCB Bank | *99*65# |
Dena Bank | *99*78# |
Federal Bank | *99*72# |
Gujarat State Co-op Bank | *99*90# |
Hasti Co-op Bank | *99*89# |
HDFC Bank | *99*43# |
ICICI Bank | *99*44# |
IDBI Bank | *99*49# |
Indian Bank | *99*58# |
Indian Overseas Bank | *99*52# |
IndusInd Bank | *99*69# |
Janata Sahakari Bank | *99*81# |
Karnataka Bank | *99*76# |
Karur Vysya Bank | *99*75# |
Kotak Mahindra Bank | *99*68# |
Mehsana Urban Co-op Bank | *99*82# |
Nainital Bank | *99*80# |
NKGSB Co-op Bank | *99*83# |
Oriental Bank of Commerce | *99*53# |
Punjab & Sind Bank | *99*71# |
Punjab National Bank | *99*42# |
Punjab and Maharashtra Co-op Bank | *99*88# |
RBL Bank | *99*79# |
Saraswat Bank | *99*84# |
State Bank of Bikaner & Jaipur | *99*70# |
State Bank of Hyderabad | *99*60# |
State Bank of India | *99*41# |
Balance Enquiry FAQ’s
यहाँ खाता बैलेंस से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दियें जा रहे है| अगर आपकी भी कोई सवाल है जो इस पोस्ट में कवर नहीं हुई है तो कृपया Comment में पूछे|
देखियें अगर आपके पास अकाउंट खुलवाते समय दिया गया नंबर है तो आप उसकी मदद से ऑनलाइन ही मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते है| लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो –
1. सबसे पहले अपने नजदीकी ब्रांच पहुंचे|
2. पर्सनल डिटेल्स अपडेट करने का फॉर्म प्राप्त करे|
3. उसमे नाम, खाता नंबर और एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करे|
4. फिर सेल्फअटेस्ट करने के लिए अपने हस्ताक्षर करे| और
5. आखिर में आधार कार्ड और पासबुक फ्रंट कॉपी के साथ सबमिट कर दे|
(यह तरीका नये रजिस्ट्रेशन के लिए है| केवल मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आप नेट बैंकिंग का Use करे)
तुरंत एसबीआई बैलेंस चेक करने के लिए आप दो तरीके इस्तेमाल कर सकते है| पहला अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 9223766666 पर मिस्ड कॉल करे और दूसरा BAL लिखकर 9223766666 पर SMS भेज दे| जिसके कुछ ही सेकंड बाद आपको SMS के द्वारा बैलेंस जानकरी प्राप्त हो जायेगी|
यहाँ पर मैं आपको सिर्फ 3 एप्लीकेशन बताऊंगा, जिस पर आप भरोसा कर सकते है| पहली Google Pay, PhonePe and Paytm – आप इनकी मदद से कभी भी (24/7) बैलेंस चेक कर सकते है|
देखिये ज्यादातर ग्रामीण बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर बैलेंस चेक करने से जुडी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है| ऐसे में आप केवल पेमेंट ऐप्प (गूगल पे), ATM जाकर या बैंक ब्रांच जाकर ही बैलेंस चेक कर सकते है|
बता दूँ की यह सुविधा सामान्य बैंक धारकों के लिए नहीं है| वह व्यक्ति जिन्हें सरकार की तरफ से कोई पेंशन, सब्सिडी, जनधन क़िस्त या कोई सहायता रकम प्राप्त होती, वे ही अपने अकाउंट नंबर से बैलेंस चेक कर सकते है| अकाउंट नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे –
1 सबसे पहले सरकारी वेबसाईट (PFMS) पर जायें|
2 अब अपने बैंक का नाम लिखकर, उसे सेलेक्ट करना है|
3 फिर दो बार अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करने है|
5 उसके बाद Captcha Code डालकर, Sent OTP पर क्लिक करे|
6 फिर आपके आधार लिंक रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा|
7 जिसे एंटर करके सबमिट कर दे और आपके खाते की जानकारी आपके सामने होगी|
जब कोई भी तरीका काम ना करे तो आप SMS Alert को USE कर सकते है| इसके लिए आपको अपने बैंक जाकर फॉर्म भरना होगा और एप्लीकेशन में Send SMS for Every Transaction पर टिक करना होगा| जिसके बाद जब भी आपके खाते से पैसे डेबिट या क्रेडिट होंगे आपको इसकी जानकारी SMS के द्वारा प्राप्त हो जायेगी|
Important Note – बैंक किसी भी ग्राहक को मोबाइल नंबर अपडेट, लो बैलेंस या मिनिमम बैलेंस की जानकारी के कॉल नहीं करता है और ना ही अकाउंट नंबर, ओटीपी, UPI PIN या एटीएम कार्ड की जानकारी मागंता है| लेकिन यदि आपको ऐसा कोई कॉल आता है और वह दावा करता है की वह बैंक से बोल रहा है – तो कभी भी उस व्यक्ति पर भरोसा ना करे और ना उसे कोई जानकरी प्रदान करे|
Conclusion
उम्मीद करता हूँ की आपको बैंक बैलेंस चेक करने से जुडी सारी जानकारी प्राप्त हो गई होगी| यदि कोई ऐसा बैंक है जो लिस्ट में शामिल नहीं था या जिसका आप बैलेंस देखना चाहते है तो कृपया Comment Box में जरुर बतायें|
Note – सभी नंबर बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट से लिए गए है और समय-समय पर अपडेट भी किये जाते है| अगर आपको कोई नंबर गलत लगे तो हमें बता सकते है ताकि अन्य यूजर को आसानी हो सके|