6 तरीकों से एसबीआई बैलेंस चेक करे (SBI Bank Balance Check Online)


SBI Account Balance Check

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 24,000+ ब्रांचेज के साथ देश का सबसे बड़ा बैंक है| जहाँ कई बार लोगो को अपने जरुरी काम के लिए भी लाइन में लगना पड़ता है| ऐसे में अगर आप SBI Account Balance Check करने के लिए ब्रांच जाते है तो यह आपके लिए समय और पैसे की बर्बाद साबित हो सकता है|

इससे बचने के लिए हम आपको ऐसे 6 तरीकें बताने वालें है जिनका Use करके आप घर बैठे अपने एसबीआई बैंक का अकाउंट बैलेंस ऑनलाइन चेक कर सकते है| यह सभी सुविधाएँ SBI Quick के अंतर्गत आती है जो पूरी तरह से Free है|

Contents

Check SBI Bank Balance

आप SBI की इस सर्विस से ना केवल बैलेंस इन्क्वारी और मिनी स्टेटमेंट देख सकते है, बल्कि एटीएम कार्ड ब्लॉक, कार लोन फीचर, पीएम सोशिअल सिक्यूरिटी स्कीम, ग्रीन पिन, होम & एजुकेशन लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट और अकाउंट स्टेटमेंट जैसी कई सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है|

लेकिन इससे पहले आप मिस्डकॉल देकर बैलेंस चेक करे, आपका अकाउंट नंबर SBI Quick के लिए रजिस्टर्ड होना चाहिये क्योंकि यदि आपका मोबाइल नंबर आपके खाते से लिंक नहीं है तो आप बैलेंस मोबाइल से चेक ही नहीं कर पाएंगे| यदि अभी तक आपने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं किया है तो तुरंत Registration कर सकते है –

यदि आपका SBI के आलावा भी कोई अन्य बैंक में अकाउंट है तो यहाँ क्लिक करके किसी भी बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है|

#1 SBI Missed Call Number

एसबीआई बैलेंस चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से नीचे दिये गए टोल फ्री नंबर पर मिस्डकॉल दे –

For Balance Enquiry09223766666
For Mini-Statement9223866666

Dial करने पर 2 रिंग के बाद ऑटोमेटिक कॉल कट हो जायेगा और SMS के द्वारा आपको खाता में कितना बैलेंस है इसकी जानकारी प्राप्त हो जायेगी|

#2 SBI SMS Banking

अगर आप एसएमएस के द्वारा बैलेंस जानना चाहते है तो आपको इस तरह से Message भेजना होगा|

Account Balance के लिए टाइप करे “BAL” और फिर 09223766666 पर भेज दे|
Last 5 Transcation के लिए लिखे “MSTMT और 9223866666 पर सेंड कर दे|

#3 SBI Mobile Banking App

जैसे आप पैसे ट्रान्सफर करने के लिए Payment Apps का इस्तेमाल करते है| वैसे ही अब SBI के इन Balance Enquiry Apps की मदद से कई सारे कामों को ऑनलाइन कर सकते है|

SBI Quick App में बैलेंस कैसे देखे?

  1. पहले SBI Quick को Install करके Open करे|
  2. अब Account Services पर टैब करे|
  3. फिर Balance Enquiry में 📞 पर क्लिक करे|
  4. और अपने रजिस्टर नंबर से मिस्डकॉल दे|
  5. कुछ ही सेकंड में बैलेंस आपके सामने होगा|

SBI Yono App में बैलेंस कैसे चेक करे?

  1. SBI Yono ऐप्प को खोले और लॉग इन करे|
  2. सबसे ऊपर Accounts पर क्लिक करे|
  3. अपना MPIN या Password दर्ज करे|
  4. अब आप बैलेंस देख सकते है|

इसके साथ ही आप इन ऐप्प की मदद से Deposite, Bank Forms, NRI Services, Digital Banking, Mobile Recharge, Account Services, Holiday Calendar Loans Infomation, PMSBY & PMJJBY, ATM Card Services, ATM/Branch Locator & Helpdesk & Feedback जैसे काम भी कर सकते है|

Related Post –

–> SBI YONO में रजिस्टर कैसे करे?
–> SBI में आधार कार्ड लिंक कैसे करे?
–> SBI में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करे?
–> SBI प्रोफाइल पासवर्ड कैसे रिसेट करे?

#4 SBI USSD Code

यदि आपके पास एसबीआई नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है तो आप USSD Code का इस्तेमाल कर बैलेंस चेक कर सकते है| इसके लिए आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से ये कोड Dail करना है –

*99*41#

लेकिन अगर आप कई अन्य सर्विसेज का भी लाभ लेना चाहते है तो इस नंबर को Dial करे –

*595#

उसके बाद सही User ID दर्ज करे और अपने सुविधा अनुसार आप्शन का Select करे –

-> Balance & Mini Statement Enquiry (Option 1)

-> Fund Transfer (Option 2)

-> Mobile Top-up (Option 3)

-> Change MPIN (Option 4)

-> Forgot MPIN (Option 5)

-> De-Register (Option 6)

और अंत में अपना MPIN Enter करते ही आपको जानकारी प्राप्त हो जायेगी|

(Note – New User रजिस्टर करने के लिए टाइप करे “MBSREG” और फिर भेज दे 9223440000 or 56767 पर|

#5 SBI Net Banking

इसके लिए आपके पास एसबीआई नेट बैंकिंग की सुविधा होनी चाहियें| जिसके बाद आप onlinesbi.com पर जाकर Username और Password डालकर लॉग इन करले| फिर SBI की कई फैसिलिटीस के साथ बैलेंस चेक करने की सुविधा का भी लाभ ले सकते है|

#6 SBI ATM Banking

हालाँकि ATM से बैलेंस चेक करने की सुविधा ऑनलाइन तो नहीं है| लेकिन जब आपके पास कोई दूसरा तरीका और बैंक जाने का समय ना हो तो ऐसे में आप इसे यूज़ कर सकते है –

  1. सबसे पहले अपने डेबिट कार्ड को स्वाइप करे|
  2. अब Balance Enquiry पर टैब करे|
  3. फिर अपने 4 अंकों का PIN दर्ज करे|
  4. जिसके बाद बैलेंस आपके सामने होगा|

कुछ एटीएम में पहले PIN दर्ज करने या अन्य एडिशनल आप्शन सेलेक्ट करने का सिस्टम हो सकता है|

इसके साथ ही अगर आप जानना चाहते है की बिना एटीएम कार्ड से SBI से पैसे कैसे निकाले तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते है|

Register For SBI Quick Facility

SBI बैलेंस इन्क्वारी फैसिलिटी के लिए नीचे दी गई Registration Process को फॉलो करे –

1 बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करे –

ग्राहक जिन्होंने अभी तक अपना नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं किया है –

  1. अपनी SBI Branch पहुंचे|
  2. अब KYC Form प्राप्त करे|
  3. फिर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे|
  4. और ID Proof के साथ जमा करवा दे|
  5. आपका Mobile Number Register हो जाएगा|

(By Net Banking)

नेट बैंकिंग से नंबर रजिस्टर करने के लिए –

  1. SBI Net Banking की Site पर जाए|
  2. अब ID और Password से Login करे|
  3. फिर Personal Details के ऑप्शन में जाए|
  4. जिसके बाद Mobile Number को Update या Reset किया जा सकता है|

2 SBI Quick में रजिस्टर करे –

SMS Type करे – “REG<space>Account Number” और फिर भेज 09223488888 पर|
Other Bank Balance Enquiry

–> Axis Bank Balance
–> PNB Bank Balance
–> HDFC Bank Balance
–> Canara Bank Balance
–> Baroda Bank Balance

SBI Enquiry FAQ’s

Q. SBI Balance Check कैसे करे?


अपने Register Mobile Number से बैलेंस चेक करने के लिए 09223766666 और मिनी स्टेटमेंट के लिए 9223866666 पर Missed Call दे|

Q. SBI में SMS Banking से बैलेंस कैसे देखे?


अकाउंट बैलेंस देखने के लिए टाइप करे “BAL” और फिर 09223766666 पर भेज दे, जबकि मिनी स्टेटमेंट के लिए MSTMT लिखकर 9223866666 पर सेंड कर दे|

Q. क्या SBI Quick से हम एक ही ब्रांच के मल्टिपल अकाउंट का बैलेंस देख सकते है?


नहीं| यह केवल एक ही अकाउंट के लिए उपलब्ध हो सकती है| चाहे वो सेविंग अकाउंट हो, करंट अकाउंट या फिर ओवरड्राफ्ट अकाउंट|

Q. SBI Quick और State Bank Anywhere/YONO App में क्या अंतर है?


SBI Quick में आप बिना लॉग इन किये कई सुविधायों का लाभ ले सकते है जो अन्य ऐप्प में पॉसिबल नहीं है|

Q. SBI Credit Card Balance कैसे चेक करे?


एसबीआई क्रेडिट कार्ड के बैलेंस और अन्य जानकारी के लिए आप नीचे दिये गये मैसेज को टाइप करके 5676791 पर भेज दे –

बैलेंस इन्क्वारी – BAL XXXX
अवेलेबल क्रेडिट और कैश लिमिट – AVAIL XXXX
कार्ड ब्लॉक – BLOCK XXXX
लास्ट पेमेंट स्टेटस – PAYMENT XXXX
रिवॉर्ड पॉइंट इनफार्मेशन – REWARD XXXX
ई-स्टेटमेंट सब्सक्राइब – ESTMT XXXX
डुप्लीकेट स्टेटमेंट रिक्वेस्ट – DSTMT XXXX MM
(MM = Statement Month)

XXXX = आपके एसबीआई कार्ड के 4 अंतिम नंबर है|

Q. SBI Car Loan और Home Loan के लिए जानकारी कैसे प्राप्त करे?


SMS करे “Car” or “Home” और फिर भेज दे 567676/09223588888 पर| साथ ही फुल सर्विस लिस्ट देखने के लिए Help लिखकर 09223588888 पर सेंड कर दे|

Q. SBI Fastag Balance कैसे चेक करे?


जो व्यक्ति टोल भरने के लिए Fastag का इस्तेमाल करते है वे इस तरह से बैलेंस देख सकते है –

1 पहले fastag.onlinesbi.com जाए|
2 अब अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डाले|
3 फिर Captcha Code को दर्ज करे|
4 जिसके बाद आप Sign in करके बैलेंस जान सकते है|

Q. SBI PPF Account का बैलेंस कैसे चेक करे?


इसके लिए आपके पास Net Banking की सुविधा होनी चाहिए| जिससे आप पोर्टल पर लॉग इन करके बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते है|

Q. SBI Minimum Balance Requirement कैसे चेक करे?


एसबीआई ने कुछ समय पहले अपने सभी सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस की लिमिट लगा दी है| जिसमे मेट्रो एरिया के लिए ₹3,000, सेमी-अर्बन एरिया के लिए ₹2,000 और रूरल एरिया के लिए ₹1,000 तय किये गये है|

आपका SBI अकाउंट बैलेंस मेन्टेन हुआ है या नहीं यह जानने के लिए नेट बैंकिंग में लॉग इन करे और अकाउंट सेक्शन में “Click Here to View Last 10 Transaction पर टैब करे| जिसके बाद Click Here For MAB पर टैब करे और आपके सामने आपका मेंटेनेंस बैलेंस होगा|

Related SBI Post –

Bottom Line

SBI Account Balance Check करने से सभी तरीकों की जानकारी ऊपर दी गई है| अगर फिर भी आपका बैलेंस चेक नहीं हो पा रहा है तो आप एसबीआई कस्टमर केयर नंबर1800 425 3800 पर Call कर सकते है|

इसके साथ ही आप एसबीआई बैंक से जुड़े अपने कई अन्य सवाल और समस्यायें मुझे Comment Box में बता सकते है| हम जल्द से जल्द आपके Query को Solve करने की कोशिश करेंगे|


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

37 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1. Aap In Tariko Se Account Number Dekh Sakte Hai –
      SBI App
      Passbook
      Cheque Book
      Net Banking
      Bank Statement
      Toll-Free Number

    1. Agar Aapke Paas Net Banking Nahi Hai to aapko bank Jana Hi Padega – Uske Bina Mobile Number Register Nahi Ho Payenge.

    1. SBI Credit Card Balance Check Karne Ke Liye Aap SMS Banking Ka Istemaal Kar Sakte Hai –>

      Niche Diye Gaye SMS Ko Type Kare or Par Send Kar de –

      Balance inquiry Ke Liye – BAL(Space)Last 4 Digit of Credit Card
      Available credit and cash limit Check karne ke lie – AVAIL(Space)Last 4 Digit of Credit Card
      Card Block Karne Ke liye – BLOCK(Space)XXXX
      Last payment status – PAYMENT(Space)XXXX

    1. Iske Liye aapko Bank Hi Jaana Hoga or Net Banking Facility Activate Karne ka Form prapt karke usame Saari jankari bharkar – ID Proof or Account Passbook ki Copy Ke Saath Submit kar de.

    1. Iske liye aapke paas SBI Net Banking Honi Chahiye –>

      1. Jiske baad aapko apni Profile me jaana hai.
      2. Personal Details par click karna hai.
      3. Ab password daal kar enter karle.
      4. fir aap mobile number ko change kar sakte hai.

    1. Aapko Ye Apni Bank Branch Me Mil Jayega. Or Agar Online Availbale Hoga to Simple Google Search karne par aapko pata chal jayega, lekin ye bhi aapke bank ke uper Depend karta hai.

    1. Iski 2 karan ho sakte hai –>

      1. pahala ki SBI Bank Ka Server Kaam Nahi Kar Raha Jo 80% Time Luch Break Par Hi Rahta Hai. 😂😂
      2. or Dusara Ki Aapka Mobile Number Khaate se Link Nahi Hai.

    1. Agar Apka Mobile Number Aapke SBI Account Se Link Hai Or SMS Banking Ki Facility Active Hai to SMS ke Tahat Pichle 6 Month Ka E-Statement Dekh Skate Hai.

      Type Kare —>>> ESTMT(space)Account Number(space)4 Digit code or Fir Use 09223588888 par Bhej De. Aapko E-Statement Email par Prapt Ho Jayega – Yah File 4 digit ke Code Se Open Hogi jo aapke dvara bheje gaye hai.

      Aap Yaad rakhne anusaar kisi bhi 4 Digit ke Code ka Istemaal Kar Sakte Hai.

    1. SBI account statement download karne ke liye aapke paas Net banking ki suvidha honi chahiye. Jiske baad aap Usme Login karke >> My Account me jakar >> Account Statement par click karke date set karke statement ka print nikaal sakte hai.

    1. Agar mobile number account se link hai to garib kalyan yojana ke tahat diye gaye 500 Rupaye ka SMS aapko prapt ho jaega. Agar Message nahi mila hai to aap uper di gai jankari ke anussar number register karke balance check kar sakte hai.

    1. Ajay ji SBI Net Bankning Active Karne ke 2 tarike hai –>

      1. Agar aapke paas SBI ka Debit Card hai to aap easily net banking ko Setup kar sakte ho, uske liye –
      >> Pahle SBI Yono App Download Kare
      >> Uske Home Page me Existing Customer me Jana hai.
      >> Fir usme Register with my ATm Card me Jaana hai.
      >> ab aap apne ATM Card ki Details Dalkar Net banking Ko Activate Kar Sakte hai.

      2. Dusre tarike me ye ho sakta hai ki aapke paas ATM Nahi Hai jiski Possibility bahut kah hai, fir bhi agar naa ho to aap isi app ke Existing customer me Register with Account Details me Chale Jaana.

      Jiske baad aapko Account Details dekar Reference number create karna hai or fir bank branch jakar use activate karna hoga.

  1. Thanks for your good article.
    Sir, I am a sbi account holder but some time i am facing many problems. As mobile number is not registered, account no Close .
    I have done my kya about 6 month.
    Please reply sir

    1. Aap ek hi Number se tino account ka balance check nahi kar sakte. Best yah rahega ki aap Google Pay ka istemaal kare or apne ek account ko dusare mobile number se link kar de taaki aapko balance check karne me pareshani naa ho.

    1. Mobile Number Ko Khaate Se Link Kiye Binaa Aap Account Balance Nahi Dekh Sake. Iske liye Apane Bank Branch Jaye Or Form Bharkar Mobile Number Update Kare, Jiske Baad aap badi hi aasani se Missedcall dekar yaa fir Goodle Pay jaise aap se direct balance dekh sakte hai.

ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट अकाउंट खोलें और निवेश करें