3 Best Fixed Deposit Scheme – एफडी पर पायें 7.35% का हाई रिटर्न


3 Best FD Scheme

Investment के लिए Fixed Deposit बहुत ही सुरक्षित विकल्प होता है, जहाँ आप कुछ सालों के लिए निवेश करके Fixed & Guaranteed Returns प्राप्त कर सकते है|

हालाकि Stock Market और Mutual Funds में भी अच्छा रिटर्न मिलता है लेकिन उसमे रिस्क भी उतना ही ज्यादा होता है|

इसलिए आज हम आपके कुछ ऐसे FD Schemes लेकर आयें है, जिसमे इन्वेस्ट करके आप हर साल 7.00% का निश्चित वार्षिक ब्याज कमा सकते है –

Contents

3 Best FD Schemes

3 Best FD Caparison

Fixed Deposit में पैसा लगाने से पहले आपको समझना चाहिये की –

आपको अपने Goal के अनुसार Fixed Deposit लेना चाहिये|

 FD में आपको 1 से 10 साल तक के प्लान मिलते है|

इन्ही Plan के आधार पर ब्याज दर कम या ज्यादा हो सकती है|

साथ ही आप महीने, त्रैमाहि, 6 माहि और वार्षिक आधार पर ब्याज प्राप्त कर सकते है|

लेकिन Maturity Period से पहले पैसे निकालने पर बैंक ब्याज दर कम कर देता है|

1 Bajaj Finance

Bajaj Finance Fixed Deposit

बजाज फाइनेंस आपको 7.10 Highest Interest प्रदान करता है जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह रेट 7.35% की गई है –

टेन्योर Rate (%) सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर
1 से 2 साल 6.9% 7.15%
2 से 3 साल 7.0% 7.25%
3 से 5 साल 7.1% 7.35%

Bajaj Finance FD की कुछ मुख्य बातें –

✦ इसमें FD पर सबसे ज्यादा ब्याज प्रदान किया जाता है| 

केवल ₹25,000 के साथ आप अपनी फिक्स्ड डिपाजिट खोल सकते है|

इसमें Systematic Deposit Plan (SDP) के साथ आप छोटे निवेश को नियमित कर सकते है|

✧ Tenure बहुत ही फेक्सिबल होता है, जहाँ आप 12 से 60 महीनों के लिए FD ले सकते है|

✦ आप आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है और ऐसा करने पर आपको 0.10% एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है|

✧ जरुरत पड़ने पर आप FD पर भी लोन ले सकते है, जिससे आपको ब्याज दर का नुकसान नहीं होगा|

✦ साथ ही आपको Multipal Deposit Facility, Auto Renewal और Debit Card के द्वारा निवेश करने की भी आजादी मिलती है|

आवेदन करने के लिए कौनसे डॉक्यूमेंट जरुरी है?

कोई भी भारतीय नागरिक इसके लिए आदेवन कर सकता है, इसके लिए आपका लेटेस्ट फोटो और KYC डिटेल्स की जरूरत होती है|

Bajaj Finance FD Scheme में आवेदन कैसे करे –

1. सबसे पहले Bajajfinserv.in की वेबसाइट पर जाए|

2. अब Investment में Fixed Deposit पर क्लिक करे|

3. फिर Apply Now के बटन पर क्लिक करे|

4. उसके बाद आपके समाने कुछ इस तरह का फॉर्म होगा –

Bajaj Finance Fixed Deposit Scheme Application Form

5. इसमें आपको सारी जानकारी देकर Invest Now कर देना है|

6. इसके बाद कम्पनी की और से आपको कॉल आएगा और आगे की सारी प्रोसेस आपको समझा दी जाएगी|

2 PNB Housing Finance

PNB Housing Finance Fixed Deposit

PNB Housing Finance LTD मुख्यतौर पर होम लोन, नॉन होम लोन, फिक्स्ड डिपाजिट आदि के लिए काम करती है| आप इमसे अपनी FD खोलकर 6.20% से 6.95% का सालाना ब्याज कमा सकते है –

Tenure Month ब्याज दर (%) सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर
60 से 71 6.70 6.95
48 से 59 6.60 6.85
36 से 47 6.60 6.85
24 से 35 6.45 6.70
12 से 23 6.20 6.45

PNB Housing Finance FD के फायदे –

✧ पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस आपको सुरक्षित और हाई इंटरेस्ट FD प्रदान करता है|

✦ इसमें आपको Door Step Services मिलती है, जिसमे कमर्चारी आपके घर पे आकर सारी काजगी कार्यवाही पूरी कर लेता है|

Premature Withdrawal की सुविधा भी उपलब्ध है जहाँ आप Muturity Period से पहले पैसे निकाल सकते है –

  • डिपाजिट के 6 महीनों में पैसे निकालने पर 4% Annual Return मिलता है|
  • 6 महीनों के बाद पैसे निकालने पर मुख्य ब्याजदर से 1% कम ब्याज मिलता है|

✦ साथ ही आपको TDS Deduction, Loan Facility, Auto-Renewal or Nomination की सुविधा भी मिलती है|

ब्याज दर भुगतान अवधि –

Scheme Interest Payment Date
Monthly
Income
Plan
30th or 31st
of Each Month
Quarter
Income
Plan
June 30th,
September 30th,
December 31st,
and March 31st
Half
Yearly
Plan
December 30th
and March 31st
Annual Plan March 31st

PNB Housing Finance FD Scheme में आवेदन कैसे करे –

1. सबसे पहले pnbhousing.com/fixed-deposit पर जाए|

2. अब सबसे नीचे Contact Us For Deposits पर क्लिक करे|

3. फॉर्म में पूछी गई अपनी डिटेल्स देकर, Request A Call Back पर क्लिक कर दे –

PNB Housing Finance FD Form

4. फिर आपको कॉल के माध्यम से पूरी जानकारी दे दी जाएगी| और

5. इसके अगले 48 घंटों में कमर्चारी आपसे डॉक्यूमेंट कलेक्ट कर लेगा|

3 ICICI Home Finance

ICICI Home Finance में आप 10 हजार के साथ अपनी FD स्टार्ट कर सकते है और 1 से 10 साल तक के Flexible Tenure के साथ 6.00% से 6.70% का Interest कमा सकते है|

FD Interest Rate –

Tenure ब्याज दर
(%)
सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर
12 महीनें 6.00 6.25
30 महीनें 6.30 6.55
45 महीनें 6.45 6.70

Important Points –

इसमें आपको मिलते है –

  • Safe Deposit
  • Easy Withdrawal
  • High Returns
  • Quick and Convenient
  • Loan Against Deposit

How to Apply –

ICICI FD Scheme में आवेदन करने के लिए आप Icicihfc.com/fixed-deposit पर जाकर, एप्लीकेशन फॉर्म भरकर Submit कर दे|

Related Post –

FAQ’s

1. FD कितने प्रकार की होती है?

मुख्यतौर पर FD 2 तरह की होती है –

Cumulative Deposit – कम्युलेटिव डिपाजिट में आपकी जमा की कई राशि पर वार्षिक ब्याज एकत्रित होता रहता है और जब Maturity Period आता है तो पूरी राशि प्रिंसिपल अमाउंट के साथ प्रदान कर दी जाती है|

Non-cumulative Depositइसमें जमा किये गए अमाउंट पर एक निश्चित अवधि के बाद आपको मासिक, त्रैमाहि, 6 माहि या सालाना आधार पर ब्याज मिलना शुरू हो जाता है| यह ब्याज रोजाना के खर्चो और अन्य व्ययों के लिए इस्तेमाल किया जा सकती है|

2. FD के लिए मिनिमम निवेश कितना होना चाहिये?

यह Fixed Deposit Open करने वाली कम्पनी या बैंक पर निर्भर करता है लेकिन आमतौर पर आप 10 हजार से भी शुरुवात कर सकते है, जबकि कुछ बैंकों में यह राशि 25,000 भी है|

3. क्या Fixed Deposit Tax-Free होती है?

आयकर कानून के अनुसार आप FD निवेश पर 80C के तहत 1.5 लाख तक की छुट ले सकते है|

4. FD में Monthly Plan सेलेक्ट करना चाहिये या लम्बे समय का निवेश करना चाहिये?

यह आप पर निर्भर करता है की आप हर महीने एक इनकम की तरह ब्याज प्राप्त करना चाहते है या फिर लम्बे समय तक निवेश कर Maturity Period पर सारी राशि एक साथ उठाना चाहते है|

5. क्या Maturity Period से पहले FD तौड़ी जा सकती है|

ज्यादातर बैंकों की FD Flexible होती है, जिसे आप Deposit के 3 महीनों के बाद ही जरुरत पड़ने पर तौड़ सकते है|

6. क्या FD तौड़ने पर बैंक चार्जेज लेते है?

नहीं| बल्कि वे आपको मिलने वाली ब्याज दर को कम कर देते है|

Conclution –

आप ऊपर दी गई किसी भी FD में निवेश करके अच्छा ब्याज कमा सकते है क्योकि ये Best FD Schemes है जो Highest Return देती है|

नीचे Comment Box में बतायें की आप कौनसी FD में निवेश करने जा रहे है और यदि आपका कोई सवाल है तो वो भी आप पूछ सकते है|


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!