Nifty में निवेश कैसे करे? –
स्टॉक मार्केट में जो Beginners होते है उनके कई सारे सवाल होते है जैसे की –
इन सभी सवालों में एक बात जो हर बार पूछी जाती है की Nifty में निवेश कैसे करे या निफ्टी कैसे खरीदें?
तो आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपके निफ्टी से जुड़े Doubts को क्लियर करने वाले है ताकि आप इन्वेस्टमेंट को और बेहतर तरीके से समझ सके|
Contents
Nifty में निवेश कैसे करे?
निफ्टी इंडेक्स (Nifty 50) भारत की 50 सबसे बड़ी कम्पनियों की Weighted Average Value है जो NSE (National Stock Exchange) पर लिस्टेड है|
यह Stock Market में Sensex (Top 30) से बड़ा Stock Indices है जो एक बेंचमार्क की तरह टॉप पचास कंपनियों के औसत प्राइस को दर्शाती है|
Nifty खरीदने के लिए क्या जरुरी है?
इसे खरीदने के लिए आपके पास निम्न चीजे होनी चाहिए –
1. एक डीमेट अकाउंट – जिसे आप बहुत ही आसानी से Zerodha में खोल सकते है|
✦ अधिक जानकारी के लिए यह पोस्ट देखे –
2. दूसरा यदि आप ज़ेरोधा इस्तेमाल कर रहे है उसके ट्रेडिंग ऐप्प –
Nifty कैसे खरीदें?
अब सवाल आता है की निफ्टी कैसे ख़रीदे?
यदि आप Intraday Trading करते है तो आप Future और Option Trading के द्वारा निफ्टी ख़रीद और बेच सकते है|
लेकिन यहाँ हम Long Term Investment की बात कर रहे है, इसलिए मैं आपको बता दूँ की आप Direct निफ्टी में इन्वेस्ट नहीं कर सकते|
इसके लिए आप इन 2 पॉपुलर तरीकों का इस्तेमाल कर सकते है –
- Nifty Bees (ETF)
- Nifty 50 Index Fund
✦ Nifty Bees क्या है?
Nifty Bees भारत का पहला स्टॉक एक्सचेंज फण्ड (ETF) है जिसे आप डायरेक्ट अपने ट्रेडिंग ऐप्प से ख़रीद सकते है|
यह एक शेयर की तरह ही ख़रीदा और बेचा जाता है साथ ही Nifty में होने वाले Changes का सीधा असर इस पर भी पड़ता है|
यानी अगर Nifty में Up Trend है तो इसमें भी ट्रेंड होगा और यदि निफ्टी Down में है तो इसमें भी गिरावट होगी|
✦ Index Fund क्या है?
इंडेक्यस फण्ड बिलकुल Mutual Funds की तरह ही होता है| लेकिन इसमें 3 चीजे अलग होती है –
- इसमें म्यूच्यूअल फण्ड की तरह कोई Funds Manage करने वाली एक्सपर्ट टीम नहीं होती है, आपके द्वारा डाला गया पैसा डायरेक्ट इंडेक्स की 50 कंपनियों में Weighted Ratio के आधार पर निवेश कर दिया जाता है|
- आप Nifty 50 Index Fund को Nifty Bees की तरह स्टॉक एक्सचेंज से सीधे नहीं ख़रीद सकते| और
- इसकी Buy और Sell प्राइस NAV द्वारा हर दिन के लिए Fix होती है|
Nifty Bees कैसे खरीदें?
Nifty Bees खरीदने के लिए निचे दी गई प्रोसेस को फॉलो करे –
1. सबसे पहले Kite App में Login करे –
2. Watchlist में जाकर NiftyBees एंटर करे –
3. अब + (Add) पर क्लिक करे और उसे लिस्ट में जोड़ ले|
4. अपनी Watchlist में वापस आकर Nifty Bees पर क्लिक करे| जिसके बाद आपको कुछ ऐसा View दिखेगा –
5. यहाँ आप लेफ्ट में खरीदने (Bid) वालों के ऑर्डर्स देख सकते है, जबकि राईट साइड में आपको बेचने (Offer) वालों के ऑर्डर्स मिल जायेंगे|
6. अब Buy पर क्लिक करे, फिर Quantity और Price दर्ज करे और CNC को सेलेक्ट करे –
(आप चाहे तो आर्डर को मार्केट पर भी लगा सकते है, जिसमे आपको प्राइस एंटर करने की जरुरत नहीं पड़ेगी)
7. आखिर में Swipe to Buy को स्वाइप करे, जिससे Nifty Bees आपके Holding सेक्शन में आ जायेंगे|
8. इस तरह से आप निफ्टी ख़रीद सकते है|
Nifty Index Funds कैसे ख़रीदे?
1. सबसे पहले Login करे –
(Password और Pin वही है जो Kite App में इस्तेमाल किये गये थे)
2. अब Profile सेक्शन में जाए और Manage पर क्लिक करे –
3. आप जीतना फण्ड ऐड करना चाहते है उतनी राशि लिखे और Add Now पर क्लिक करके पैसे जोड़ ले –
(इसके लिए आप UPI, Google Pay और Net Banking का इस्तेमाल कर सकते है|)
4. फिर Home Page पर जायें और सर्च बॉक्स में लिखे – Nifty 50 Index Fund
5. उसके बाद आप दी गई लिस्ट में से अपने लिए फण्ड सेलेक्ट कर ले|
6. खरीदने के लिए फण्ड पर क्लिक करे और जिसके बाद आपके समाने कुछ ऐसा इंटरफ़ेस होगा –
(इसमें आप उस फण्ड की हर एक डिटेल्स देख सकते है|)
7. अब Buy पर क्लिक करे|
8. अपना अमाउंट दर्ज करे – जो कम से कम 5 हजार से ज्यादा होना चाहियें –
9. आखिर में Conditional के चेकबॉक्स पर टिक करे| जिससे आपको उस फण्ड की NAV प्राइस दिखाई देगी, जिस पर आप फण्ड ख़रीद सकते है|
(आप चाहे तो अपनी Price भी सेट कर सकते है और जब NAV आपकी प्राइस के बराबर आ जाएगी तो Index Fund ख़रीद लिये जायेंगे)
10. आखिर में Buy पर क्लिक करे और एक दिन के बाद फण्ड आपके Portfolio सेक्शन में दिखाई देने लगेंगे|
Related Post –
क्या Nifty में निवेश करना चाहियें?
मैं आपको बता दूँ की यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है क्योकि यहाँ पैसा आपका लगने वाला है किसी दुसरे का नहीं|
लेकिन इसे आसानी से समझा जा सकता है –
भारत एक प्रगतिशील देश है और Nifty 50 देश की आर्थिक स्थिति को दर्शाती है| अब ऐसे में जब आप निफ्टी में पैसा लगा रहे है तो इसका मतलब है आप भारत की उन टॉप 50 Companies में पैसा लगा रहे है जो –
- सबसे ज्यादा Value Create कर रही है|
- जो अपने सेक्टर की लीडर है| और
- जिन्हें बीट करना काफी मुश्किल है|
तो जितना ज्यादा आप इन्वेस्ट करते है वे कम्पनियां उतना ही ज्यादा अपने Business को बेहतर बनाती जाती है, जिससे बेहतर रिटर्न मिल सके|
हाँ यह हो सकता है की शोर्ट टर्म में आपको वह Growth देखने को ना मिले जो आप चाहते है लेकिन लॉन्ग टर्म में रिजल्ट जरुर मिलते है|
Nifty Annual Return –
आप इस Nifty Historical Returns की इस टेबल में देख सकते है की निफ्टी ने 1996 से 2020 तक कितना रिटर्न दिया –
Year | Return |
1996 | -1.0% |
1997 | 20.1% |
1998 | -18.1% |
1999 | 67.4% |
2000 | -14.65% |
2001 | -16.18% |
2002 | 3.25% |
2003 | 71.90% |
2004 | 10.68% |
2005 | 36.34% |
2006 | 39.83% |
2007 | 54.77% |
2008 | -51.79% |
2009 | 75.76% |
2010 | 17.95% |
2011 | -24.62% |
2012 | 27.70% |
2013 | 6.76% |
2014 | 31.39% |
2015 | -4.06% |
2016 | 3.01% |
2017 | 28.65% |
2018 | 3.15% |
2019 | 12.02% |
2020 | 14.17% |
हमने क्या सीखा (निष्कर्ष)
In Conclusion
आज हमने इस पोस्ट में सिखा की –
- Nifty में निवेश कैसे करे?
- Nifty Index में पैसे कैसे लगायें? और
- क्या हमें Nifty में इन्वेस्ट करना चाहियें?
यदि अभी भी निफ्टी खरीदने या उसमे इन्वेस्ट करने से रिलेटेड आपका कोई सवाल रह गया है तो आप Comment Box में पूछ सकते है|
[Note:- इस पोस्ट में दी गई जानकारी केवल शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है| इसलिए आपके द्वारा किया गया निवेश पूरी तरह आपकी जिम्मेदारी है|]
0 Comments