Jan Dhan New Update –
कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए सरकार सीधे जन धन खातों में 1500/- रुपये दे रही है|
जिसमे 500 रुपये की 3 किस्ते अप्रैल, मई और जून 2020 में दी गई है|
जून महीने की किस्त वाले पैसे खाता धारक अपने खाते के आखिरी अंकों के आधार पर इन तारीखों के बाद निकाल सकते है –
बैंक खाते का
अंतिम नंबर |
पैसे निकालने
की तारीख |
0, 1 | 5 जून या 10 जून |
2, 3 | 6 जून या 10 जून |
4, 5 | 8 जून या 10 जून |
6, 7 | 9-10 जून के बाद |
8, 9 | 10 जून के बाद |
Contents
जन धन खाता
प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) को 2014 में शुरु किया गया था| जिसका मुख्य लक्ष्य गरीब जनता को सीधा फायदा पहुँचाना रहा है|
आज तक भारत में कुछ 38 करोड़ से ज्यादा खाते खोले जा चुके है और 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये का लाभ भी प्रदान किया जा चूका है|
1 जनधन खाते के फायदे
1 जीरो बैलेंस खाता मिलता है| |
2 दो लाख का दुर्घटना बीमा मिलता है| |
3 फ्री मोबाइल बैंकिंग सेवा प्राप्त होती है| |
4 सरकार योजनाओं का सीधा फायदा होता है| |
5 जमा राशी पर 4% की दर से ब्याज मिलता है| |
6 तीस हजार का लाइफ कवर भी प्राप्त होता है| |
7 और साथ ही एटीएम कार्ड को एक महीने में 4 बार इस्तेमाल किया जा सकता है| |
इसलिए अगर आप भी सरकार द्वारा दी गयी सुविधा का लाभ लेना चाहते है तो तुरंत Online Jan Dhan Khata खोले|
सबसे पॉपुलर पोस्ट –
> बेस्ट हाई इंटरेस्ट सेविंग अकाउंट > बचत खाते पर 9% का ब्याज कमाये > पाए 50 हजार का लोन तुरंत (सीधे खाते में) |
ऑनलाइन कैसे खोले
आपको जन धन खाता खोलने से पहले इसकी Basic Details को जान लेना चाहिये –
2 जनधन खाता योग्यताएं
जन धन खाता खोलने के लिए व्यक्ति –
- भारतीय नागरिक होने चाहिये|
- उम्र 10 साल से अधिक होनी चाहिये|
- साथ ही पहले से किसी भी अन्य बैंक में खाता नहीं होना चाहिये|
3 जरुरी डॉक्यूमेंट
जन धन खाता खुलवाने के लिए निम्न दस्तावेज जरुरी होते है –
- Aadhaar Card
- PAN Card
- Mobile Number
- Passport Size Photo
4 ऑनलाइन आवेदन
नीचे दिए गए Simple Steps को Follow करते हुए, आप अपना जन धन खाता ऑनलाइन खोल सकते है –
1. पहले PMJDY की Official Website पर जाए –
2. उसके बाद आपको e-Document में Account Opening Form पर क्लिक करना है –
3. जिसके बाद आप जन धन फॉर्म को हिंदी या English भाषा में Download कर सकते है|
4. डाउनलोड किये गए फॉर्म का प्रिंट निकाल लेना है|
5. अब उसमे पूछी गई सारी जानकारी भरकर, अपना एक फोटो चिपका कर, हस्ताक्षर कर देने है|
6. जिसके बाद किसी भी आधिकारित बैंक में डॉक्यूमेंट के साथ जमा कर दे|
7. ऐसा करते ही आपका जन धन खाता खोल दिया जायेगा|
5 जनधन ऑफिसियल बैंक
आप नीचे दिए गए किसी भी आधिकारित बैंक में जन धन खाता खोल सकते है –
1 SBI Account |
2 PNB Account |
3 BOB Account |
4 Dena Bank Account |
5 Axis Bank Account |
6 Yes Bank Account |
7 HDFC Bank Account |
8 ICICI Bank Account |
9 Canara Bank Account |
10 IDBI Bank Account |
11 Union Bank Account |
12 Bank of India Account |
13 Andhra Bank Account |
14 Corporation Bank Account |
15 Allahabad Bank Account |
16 Indian Bank Account |
17 Punjab & Sind Bank A/C |
18 Vijiaya Bank Account |
19 Central Bank Account |
20 Kotak Mahindra Bank A/C |
21 Induslnd Bank Account |
22 Syndicate Bank Account |
23 Karnataka Bank Account |
24 Bhartiya Mahila Bank A/C |
25 Bank Of Maharashtra A/C |
26 Dhanalaxmi Bank Account |
27 Federal Bank Account |
28 Oriental Bank Of Commerce Account |
6 जनधन खाता बैलेंस देखे
अगर आपने जन धन खोल दिया है और सरकार द्वारा दी राशि की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप Jan Dhan Khata Balance Check कर सकते है|
जिसमे आपको पता चल जाएगा की पैसे कब आये है या कब आने वाले है|
Jan Dhan Helpline Number
अधिक जानकारी के लिए आप Toll Free Number 1800 11 0001 या 1800 180 1111 पर कॉल कर सकते है| (कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर पर क्लिक करे|)
7 जनधन ओवरड्राफ्ट
अब कई लोग जनधन खाते में प्राप्त होने वाले 10,000 रुपये के Overdraft को समझ नहीं पा रहे है|
तो सरल शब्दों में बैंक आपको यह छुट देता है की आप बैंक से 10 हजार तक की राशि उठा सकते है|
जिस पर बैंक आपसे 12 से 20 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज वसुल करता है|
देखने में तो यह ज्यादा लगता है लेकिन अगर आप एक महीने के लिए 10 हजार का ओवरड्राफ्ट करते है तो आपको एक महीने के अन्दर करीब 11,500 से 12,250 तक का Repayment ही करना होगा|
साथ ही अगर आप केवल 2000 तक का ओवरड्राफ्ट करते है तो उस पर किसी तरह का कोई भी ब्याज नहीं लगता है|
Related Post –
8 FAQ’s
जन धन खाते से जुड़े कुछ सवाल जो अकसर पूछे जाते है| अगर आपका भी कोई सवाल है तो हमें Comment Box में जरुर पूछे|
Q. 1 जन धन खाते में पैसे कब आयेंगे?
Ans: कोराना वायरस के चलते अभी तक 1500/- रुपये निम्न क्रम के अनुसार जन धन खातों में जमा किये गए है –
- पहली क़िस्त अप्रैल 2020
- दूसरी क़िस्त मई 2020 और
- तीसरी क़िस्त जून 2020
और अगर सरकार ने चाहा तो ऐसी और भी किस्ते वे आगे खातों में जमा कर सकती है|
Q. 2 जन धन खातों में Withdraw Limit कितनी है?
Ans: आप जन धन अकाउंट में एक दिन में Rs. 10,000 रुपये निकाल सकते है|
Q. 3 इसमें कौनसा कार्ड मिलता है और खाते में कितनी राशि जमा कर सकते है?
Ans: आपको इसमें Rupay Debit Card मिलता है और आप जनधन खाते में अधिकतम 1 लाख रुपये जमा करवा सकते है|
Q. 4 क्या जन धन खाते में केवल महिलाओं को ही 1500/- रुपये दिये जाएँगे?
Ans: हाँ| यह योजना भी सुकन्या योजना की तरह ही है जिसमे बेटियों और महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए, उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की गई है|
Q. 5 मैं जन धन खाता फॉर्म कहाँ से डाउनलोड कर सकता हूँ?
Ans: आप www.pmjdy.gov.in से हिंदी और English दोनों भाषाओं में Form Download कर सकते है|
Q. 6 Jandhan Khate के Rules (नियम) क्या है?
Ans: बहुत ही आसान है कोई भी भारतीय नागरिक, जिसकी उम्र 10 साल से ज्यादा है और जिसका पहले से कोई खाता नहीं है वो जन धन खाता केवल अपने आधार कार्ड के साथ खोल सकता है|
Q. 7 मेरा जन धन खाता बंद हो गया है, उसे फिर से एक्टिव कैसे करे?
Ans: लम्बे समय तक खाते में लेन देन ना करने पर आपका खाता कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है| फिर से खाता एक्टिव करने ले लिए आपको बैंक जाकर आवदेन फॉर्म भरकर Request करनी होगी|
Summery –
तो इस तरह से आप PM Jan Dhan Yojana के तहत अपना जन धन खाता खोल सकते है|
अगर आपको यह Post Helpful लगी है तो Please कमेंट बोक्स में अपने विचार लिखे और ज्यादा से ज्यादा लोगो तक इस पोस्ट को Share करे|