Fixed Deposit & Interest Rates (Hindi) – FD खोलकर करें सुरक्षित निवेश


Best Banks for Fixed Deposit
पायें ज्यादा ब्याज

Contents

Fixed Deposit Account क्या होता है

Fixed Deposit (FD) यानी सावधि जमा जिसे स्थाई जमा भी कहाँ जाता है| यह आपके द्वारा जमा करवाई गई राशि पर एक निश्चित तिथि तक और Fixed Interest Rate के साथ ब्याज प्रदान करने वाला खाता है|

FD Account में आपको एक निश्चित समय तक राशि जमा करवानी पड़ती है और इस पर आपको किसी भी Saving Account से ज्यादा ब्याज मिलता है| लेकिन आप इसमें Saving Account की तरह कभी भी पैसे निकाल नहीं सकते, अगर Emergency हो तो आप FD को वक्त से पहले तुड़वाकर पैसे निकाल सकते है लेकिन उसकी भी अपनी शर्ते है|

मूल रूप से कहाँ जाए तो Fixed Deposit अपने पैसो को सुरक्षित रखने का सबसे आसान और उपयोगी तरीका है, जिसमे आप पैसो को Secured रखने के साथ ही उससे High Interest भी कमा सकते है|

पढ़े – Part Time Jobs जिससे आप Online पैसे कम सकते है|

1. एफडी के फायदे – Fixed Deposit Benefits

अब आप जानते ही है की Fixed Deposit क्या होता है| यह Saving Account से काफी अलग है और आप अपनी FD खोलकर इसमें कई सारे Benefits ले सकते है –

  • FD में किसी भी Saving Account से ज्यादा ब्याज यानी High Interest (6%-8%) मिलता है|
  • यह बहुत ही आसान और सुरक्षित है आप किसी भी Bank या Post Office में जाकर अपनी FD करवा सकते है|
  • FD के अन्दर आप Tax relief भी पा सकते, इसमें आपको 80C के तहत कर छुट मिलेगी| लेकिन उसके लिए आपको उन FD का चुनाव करना होगा, जिनकी समयावधि 5 वर्ष से अधिक है| हालंकि एक राशि के बाद इस पर TDS भी कटता है, लेकिन उसके भी कुछ नियम है|
  • जहाँ तक FD तुडवाने की बात करे तो आप समय से पहले Fixed Deposit तुड़वाकर पैसे निकाल सकते है, लेकिन उसमे भी Bank की शर्ते है की समय से पहले FD तुडवाने पर उस पर अब आपको कितना ब्याज मिलेगा और कितनी राशि में लेगी|
  • इसके साथ ही अगर आप निश्चित अवधि के बाद भी FD को चालू रखना चाहते है तो आप बड़ी आसानी से FD को Renew भी करवा सकते है|

2. एफडी की ब्याज दरे – Fixed Deposit Interest Rate

इंटरेस्ट रेट की बात करे तो FD पर आपको ऐसे कई सारे Bank मिल जाएँगे जो 6% से 9% तक ब्याज प्रदान करते है| पहले यह Interest Rate ज्यादा होती थी, लेकिन आज की Date में महंगाई और अर्थव्यवस्था को देखते हुए इसमें कई परिवर्तन हुए है|

हर Bank में आपको FD की ब्याज दर अलग-अलग मिलेगी और कुछ बैंक तो ऐसे भी है जो काफी अच्छी रेट पर FD खोलने की आजादी दे रहे है| समान्य रूप से अगर आपके Fixed Deposit की Interest rate 6%-7% के बीच है तो आपके पैसे को दोगुना होने में 10 से 12 साल का समय लगेगा और यदि रेट 8% से 9% के बीच है तो इसमे तो इसमें 8 से 9 वर्ष का समय लगेगा|

पढ़े – कैसे करे PPF में Invest और भविष्य उज्वल|

3. एफडी राशी की गणना कैसे करे – Fixed Deposit Calculation

अगर आप जानना चाहते है कि आपके FD पर एक निश्चित ब्याज दर से आपका पैसा कितने समय में दुगुना हो जाएगा, तो आप इस प्रकार उसकी गणना कर सकते है –जैसे आपके Bank में FD Interest Rate है 8% और आप 6 साल/ 72 महीने की FD करवाना चाहते है तो 72/8 = 9 साल यानी आपके पैसो को Double होने में 9 साल लगेंगे|

Mutual Funds Vs Fixed Deposit

अब बात करते है की आपको FD करवानी चाहिए या अपना पैसा Mutual Funds में Invest करना चाहिए –

1. Fixed Deposit : एफडी खाता 

देखिए अगर आपका Plan Short term के लिए अगले कुछ सालो के लिए Securely अपने पैसो को एक ऐसी जगह रखना हैं जहाँ से ठीक ठाक Return मिलता रहे, तो मैं कहूँगा की आपको अपने लिए FD खुलवा लेनी चाहिए| क्योकि यह पूरी तरह से Secure है, इसमे आपको निश्चित दर से ब्याज मिलता रहता है और आप Emergency में इससे पैसे निकाल भी सकते है|

2. Mutual Funds : म्यूच्यूअल फंड्स

लेकिन अगर आपका Plan Long-term है और आप FD से भी ज्यादा Return पाना चाहते है, तो आप SIP के तहत Mutual Funds में निवेश कर सकते है| हाँ यह थोडा Risky है पर अगर आप सही Guidance के साथ इसमें लॉन्गटर्म Investment करते है तो यह आपको आगे चलकर काफी अच्छा Return प्रदान करता है|

Tax on Fixed Deposit – एफडी खाते पर कर

अगर आप 5 साल से ज्यादा के लिए FD करवाते है तो आपको 80C के तहत Tax Relief मिल जाएगी| कई सारे बैंक है जो टैक्स बेनिफिट के साथ फिक्स्ड डिपाजिट खोलने की सुविधा देते है| इसमें निवेश की गई राशि पर आपको धारा 80 सी के तहत आयकर में छूट मिलती है, लेकिन इसके साथ ही आपके FC Account पर TDS भी कटता है| एक निश्चित राशि के बाद बैंक आपके FC खाते से Automatically TDS काट कर बाकी Amount को Maintain कर लेता है|

पढ़े – Elss Mutual Funds में निवेश करके Tax कैसे बचाए|

 

Fixed Deposit Account कहाँ और कैसे खुलवाए –

आज केवल बैंक ही नहीं कई सारी अन्य Financial Companies है जो आपके लिए FD की सुविधा प्रदान करती है| आप अपने किसी भी नद्जिकी Bank, Financial Company या Post Office में भी FD खुलवा सकते है| आप Online और Offline दो ही तरीको से अपना FD Account खुलवा सकते है|

Fixed Deposit करवाने के लिए आपको निम्न काम करने पड़ेंगे –

1. Offline FD खाता खुलवाने के लिए :

अपने नजदीकी Bank में जाकर FD से जुडी सारी जानकारी प्राप्त कर ले, जैसे – Interest Rate, Matourity Time Period, Minimun Amount, समय से पहले FD तोड़ने की शर्ते और Tax – TDS आदि की सारी जानकारी|

उसके बाद आपको FD Form लेकर सारी जानकारिया सही-सही भरकर सभी जरुरी Document के साथ Submit कर देना है, जिसके बाद आपका FD Account खुल जाएगा|

पाए ऐसे – शानदार Tips जिससे Save करे अपना पैसा|

2. Online खाता खोलने के लिए :

आपके पास Net Banking की सुविधा होनी चाहिए| जिसके बाद आपको उसमे Login करके, FD का Form भरना होगा| उसके बाद online ही सभी Document को Form के साथ Submit कर देना है|

आप चाहे तो अपने Normal खाते को इसमें Auto-sweep कर सकते है, जिससे अपने आप टाइम पर FD खाते में पैसे जमा (Transfer) होते रहेंगे|

3. FD खोलने के लिए जरुरी Documents :

  • Id Proof (पहचान पत्र),
  • Address Proof (निवास प्रमाण),
  • PAN Card Copy, (पैन कार्ड की प्रतिलिपि) और
  • Passport size Photo आदि|

पढ़े अन्य रोचक Article –

इन सभी जानकारियों के साथ आप अपने लिए सबसे बेहतरीन FD Account का चयन कर सकते है और High Interest Earn कर सकते है| FD Account के बारे किसी भी अन्य सवाल के लिए आप नीचे Comment करके अपने सवाल पूछ सकते है|


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!