आयुष्मान भारत योजना 2018 – Ayushman Bharat Scheme (Free Healthcare)


Ayushman Bharat Scheme in Hindi

Contents

Update – 26 December 2018

आयुष्मान भारत के तहत – जन आरोग्य योजना (PMJAY)लागू कर दी गई है| आप नीचे आयुष्मान भारत (जन आरोग्य योजना) क्या है, इसके लाभ क्या है, जन आरोग्य योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करे से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है| आयुष्मान भारत योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिये पूरा Article पढ़े –

Ayushman Bharat Yojana (PMJAY)- Launch Detail –

  • नाम – आयुष्मान भारत
  • लोंच दिनांक – 25 September 2018
  • घोषणा – अरुण जेटली के द्वारा
  • लाभार्थी  – 10 करोड़ परिवारों को (हर परिवार में 5 सदस्यों को गिना गया है)
  • लाभ – 5 लाख तक का Health Cover
  • Helpline Number – 14555

जन अयोग्य योजना (आयुष्मान भारत) क्या है – What is PMJAY

आज भारत देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है, जहाँ बेहतर तकनीकी, अच्छी शिक्षा और सेहतमंद स्वास्थ्य जो आपस में मिलकर एक बेहतर जीवन स्तर का निर्माण कर रहे है| वहा सबसे महत्त्वपूर्ण बिंदु जो की सेहत/स्वास्थ्य का है वो हमारे देश को विकसित बनाने की प्रक्रिया का एक अहम अंग है| क्योकि आज भारत देश दुनिया का सबसे युवा देश है, जहाँ देश की 50% आबादी 25 वर्ष से भी नीचे है|

ऐसी परिस्थिति में उस देश का स्वास्थ और स्वास्थ्य सुविधाए भी उतनी ही बेहतर होनी चाहिए, क्योकि उसके बिना वह अपनी पूरी ताकत से आगे बढ़ नहीं पाएगा|

देश के स्वास्थ को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार कई प्रयास किये जा रहे है| जहाँ निशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाईया और अन्य सुविधाए भी प्रदान की जा रही है| इसके बावजूद भी आज हमारे देश में स्वास्थ्य सेवाओ की भारी कमी है| जिसके कारण गरीब परिवार के व्यक्तियों को अपने परिवार के सदस्य की किसी गंभीर बिमारी है का ईलाज करवाने के लिए अपना घर और जमीन तक बेचनी पढ़ जाती है|

ऐसी परिस्थितिया आगे न आए इसके लिए सरकार द्वारा इस दिशा में एक और कदम बढाया है, जिसे  – आयुष्मान भारत योजना या मोदी केयर/ नमो केयर के नाम से भी जाना जा रहा है| इसके लिए सरकार पहले ही बजट में स्वास्थ सम्बन्धी लाभों के लिए घोषणा कर चुकी है, जहाँ गरीबो और सामान्य वर्ग को इसका लाभ मिलेगा|

PMJAY Yojana की आवश्यकता – Needs of Ayushman Bharat

World Bank की एक Report के अनुसार भारत में हर साल 5 करोड़ लोग गरीब हो जाते है, वजह है सभी प्रकार की बीमारियों पर होने वाला खर्च| वैसे इस बात को समझने के लिए किसी रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है, क्योकि देश की आजादी से अब तक जनसंख्या जो 7 गुनी बढ़ चुकी है उसके मुकाबले हमारे अस्पताल 2 गुने भी नहीं हुए|

जिसका सीधा फायदा Private Hospital उठाते है, जहाँ छोटी-मोटी बीमारी के लिए भी गरीब परिवारों से लाखो की वसूली कर ली जाती है| इसे रोकने के लिए एक बड़ी कार्य प्रणाली और योजना की आवश्यकता थी, तो Ayushman Bharat Yojana इस कमी को पूरा करेगी ऐसा माना जा रहा है|

पढ़ें: Home Loan कैसे प्राप्त करे पूरी जानकारी

Benefit oAyushman Bharat (PMJAY) – जन अयोग्य योजना के लाभ 

इसके उद्देश्य को दो भागो में समझा जा सकता है, जिसमे पहला भाग है –

स्वास्थ्य एवं अयोग्य केंद्र (Health and Wellness Center)

  • इसके अतर्गत देश में 1.5 lack Health & Wellness Center खोले जाएँगे|
  • इसमे छोटी-मोटी चोट, खासी और जुखाम आदि बीमारियों का ईलाज यानी प्राथमिक ईलाज किया जाएगा|
  • जिसके लिए सरकार द्वारा 1200 करोड़ रूपए Allot किए गए है| दूसरा है –

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (National Health Protection Scheme)

  • इसमे सरकार का दावा है की वह देश की 50 करोड़ आबादी को मुफ्त सेहत बीमा (Free Health Insurance) देगी|
  • बीमा की राशि 5 लाख रूपए तक होगी यानी ईलाज पर 5 लाख रूपए तक का Cover सरकार देगी|
  • इस योजना के तहत छोटी-बड़ी 1350 बीमारियों का ईलाज होगा, जिसके लिए 24 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल बनाए जाएँगे|
  • इस पूरी योजना के लिए Total 12,000 करोड़ का Budget तय किया गया है|

आयुष्मान भारत योजन में में रजिस्ट्रेशन कैसे करे – Register in PMJAY   

PMJAY योजना में कोई Registration प्रक्रिया है| क्योकि 2011 जन गणना के अनुसार पहले ही देश भर में 10 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवार को इस योजना में शामिल किया गया हैं, जो नवीनतम सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना SECC डेटा के अनुसार पहचाने जाते हैं|

पात्र परिवारों की एक list सभी राज्य सरकार के साथ-साथ प्रासंगिक क्षेत्र के ANM/BMO/BDO के साथ साझा की गई है| इसमे कोई नामांकन प्रक्रिया नहीं है तो केवल वे परिवार जिनके नाम इस list में हैं वही इस योजना के तहत लाभार्थी होंगे| साथ ही सभी परिवार के सदस्यों विशेष रूप से बालिका और वरिष्ठ नागरिकों का ज्यादा ध्यान रखा जाएगा|

इस तरह यह कहाँ जा सकता है की इसमें कोई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया नहीं होगी| साथ ही इसमे कहाँ गया है की इसमें किसी भी नए परिवार को नहीं जोड़ा जाएगा, लेकिन परिवार के नए सदस्य के नाम जोड़े जा सकते है|

पढ़े: जाने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में

पीएमजेएवाई योजना के तहत योग्यताए – Eligibility For Ayushman Bharat

देखिए मैंने पहले बता दिया है की आप PMJAY Yojana में Registration नहीं कर सकते है| लेकिन जिन परिवारों को इस योजना में शामिल किया गया है, उनमे यह पात्रता होनी चाहिए –

ग्रामीण क्षेत्रों के पात्रता शहरी क्षेत्रों के लिए पात्रता
कम्जौर छत और दीवार के सहारे एक कमरे में रहने वाला परिवार|

उस फैमिली में कोई भी सदस्य 16 से 59 उम्र के बीच का व्यस्क नहीं होना चाहिए|

परिवार में महिलाएँ घर को संभालती हों|

उस परिवार में एक विकलांग सदस्य होना चाहिए|

बिना घर वाले परिवार और निराशरित परिवार|

आदिवासी जनजाति समूह के परिवार, क़ानूनी रूप से बँधे श्रमिक परिवार|

और जिनकी मासिक पारिवारिक आय 10000 रुपय से कम हो|

सफाई करने वाले (कूड़ा उठाने वाला), भिखारी या घरेलू कर्मचारी|

प्लम्बर, मेसन, श्रम, पेंटर, वेल्डर, सुरक्षा गार्ड, कूलि और एक और हेड-लोड वर्कर आदि जो निर्माण कार्य में लगे हुए हो|

स्वीपर, स्वच्छता कार्यकर्ता, माली, गृह-आधारित कर्मचारी, कारीगर, हस्तशिल्प कार्यकर्ता, दर्जी आदि|

परिवहन कर्मचारी, चालक, कंडक्टर, सहायक और चालक, कार्ट खींचने वाला, रिक्शा खींचने वाला सहायक

इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, असेंबलर, मरम्मत कार्यकर्ता वॉशर-मैन, चौकीदार|

और जिनकी मासिक आय 10000 रुपय से कम हो|

योजना में प्रीमियम की राशि – Premium Amount in Scheme

प्रीमियम की राशि तय करने के लिए कुछ इस प्रकार की कार्य प्रणाली है –

  • Ayushman Scheme के तहत बीमा कम्पनियों को ठेका राज्यों के हिसाब से दिया जाएगा|
  • हर State के लिए बोली लगाई जाएगी, जिसके तहत निजी और सरकारी दोनों बीमा कम्पनिया हिस्सा ले सकती है|
  • उसके बाद राज्य में संख्या के आधार पर Premium की राशि तय की जाएगी|
  • Premium Amount लगभग 1200 रूपए के आसपास हो सकता है, यह केवल एक अंदाजा है| सरकार इसके लिए आगे और क्या-क्या जानकारी लाती है यह देखने वाली बात है|

PMJAY Yojana कैसे लागू होगी – 

सभी बातो को जानने के बाद सवाल आता है की योजना लागू कैसे होगी| तो इसके लिए सरकार द्वारा पूरी प्रक्रिया तैयार की गई है, जिसे वे योजना लांच करने के बाद शुरू कर देंगे|

पढ़ें: Bike Insurance से जुड़ी पूरी जानकरी|

  • योजना की लोंचिंग के बाद लाभार्थियों के कार्ड बनने शुरू होंगे|
  • लाभार्थी की पहचान के लिए Mobile Application जैसी सेवाओ का इस्तेमाल किया जाएगा|
  • हर राज्य में एक State Health Agency होगी, जो इस Scheme के कार्य प्रणाली पर नजर रखेगी, की कार्य सही तरीके से हो रहा है या नहीं|
  • लाभार्तियो को चिन्हित करने के लिए Socio Economic and Caste Census की मदद ली जाएगी|
  • लोग खुद जान सके की वे इस योजना के लाभार्थी है या नहीं इसके लिए सरकार द्वारा Helpline Number – 14555 की शुरुवात की है|
  • इस योजना में 60% हिस्सा केंद्र सरकार के द्वारा वही 40% हिस्सा राज्य सरकार के द्वारा खर्च किया जाएगा|
  • साथ ही दिल्ली में एक Service Center बनाया जाएगा, जहाँ कोई भी व्यक्ति कभी भी (24*7) Call करके इस योजना से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकता है|

PMJAY Documents list –

अगर आप इस योजना के साथ अपनने परिपार में किसी सदस्य या अपना ईलाज करवाने के लिए Hospital में भर्ती होते है तो आपको यह Documents जमा करवाने होंगे –

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयुष्मान कार्ड
  • ई-कार्ड

आयुष्मान भारत योजना list में अपना नाम कैसे Check करे – PMJAY list

आप PMJAY योजना में Apply नहीं कर सकते लेकिन आप Check कर सकते है की आपका नाम इस योजना के तहत list में आया है की नहीं| इसके लिए आपको नीचे दिए गए Step Follow करने होंगे –

1. सबसे पहले इस वेबसाइट पर जाए – PMJAY Yojana Check list

2. उसके बाद आपको इस तरह का पेज मिलेगा, उसमे आपको अपना Mobile Number और Chaptch Code डाल कर| Generate OTP पर click कर दे –

PMJAY check list

3. अब अगले पेज पर आपको अपना राज्य (State) सेलेक्ट करना होगा|

4. उसके बाद Category का चुनाव करना होगा, जिसमे आपको कुछ Details भरनी होगी|

5. अब आपको Search पर Click करना होगा|

6. और उसके बाद आपके सामने PMJAY List आजाएगी, उसमे अपना नाम Check कर ले|

आयुष्मान भारत से जुड़े राज्य – State of PMJAY

आयुष्मान भारत योजना में केंद्र सरकार की सबसे बड़ी चुनौती सभी राज्यों को एक साथ लाने की है, क्योकि इसमे 60% केंद्र सरकार तो 40% हिस्सा राज्य सरकार को खर्च करना होगा| इस लिए कुछ राज्य इसमें शामिल नहीं होना चाहते तो कुछ ने अपनी खुद की स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने का विचार रखा है|

जो राज्य इस योजना में शामिल है –

छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, चंडीगढ़, दमन एवं दिउ, दादर एवं नगर हवेली आदि केंद्र शासित प्रदेश इसके आलावा आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मध्यप्रदेश, बिहार, लक्षद्वीप, मणिपुर, पुडुचेरी, तेलंगाना, सिक्किम, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम, राजस्थान और तमिलनाडू आदि राज्य इसमें शामिल है|

जो राज्य इस योजना में शामिल नहीं है –

पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब, ओडिशा आदि राज्य इस योजना में नहीं है|

पढ़ें: Personal loan कैसे प्राप्त करे पूरी जानकारी हिंदी में|

आयुष्मान मित्र – Ayushman Mitr

आयुष्मान भारत योजना की पूरी कार्य प्रणाली सँभालने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1 लाख से अधिक व्यक्तियों को प्रशिक्षित करके उन्हें तुरंत भर्ती करने का फैसला किया है| ताकि इस योजना में किसी भी प्रकार की रूकावट ना आए, इसमे उन्हें हर महिने 15 हजार रुपये दिये जायेंगे – साथ ही 50 रूपये प्रति लाभार्थी प्रोत्साहन दिया जायेगा| इनकी नियुक्ति सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों और चिकित्सा सेंटर्स द्वारा की जाएगी|

ABY से जुड़े अन्य सवाल – Ayushman Bharat FAQ’s in Hindi

Note – Ayushman Bharat Yojana से जुडी अधिक जानकारी के लिए आप अपने सवाल नीचे Comment Box में पूछ सकते है| हम जल्द से जल्द आपके सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे| इसके आलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण FAQ’s नीचे दिए जा रहे है –

#1 Ayushman Bharat Yojana का सबसे बड़ा Benefit क्या होगा?

Ans: इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा की गरीब और मध्यम वर्ग को मिलने वाली सरकारी स्वास्थ्य सेवाए बहुत बेहतरीन हो जाएंगी और गरीब और मध्यम वर्ग इसके माध्यम से 5 लाख तक का Health Cover Insurance प्राप्त कर पाएँगे| साथ ही देश की 30% से ज्यादा की आबादी को इस योजना से लाभ पहुंचेगा|

#2 PMJAY Yojana List में अपना नाम कैसे चेक करे?

Ans: इसके लिए आप इस link पर जाए – PMJAY list जहाँ आपको ऊपर दी गई Process Follow करनी होगी| जिसके बाद आप अपना माँ आयुष्मान भारत योजना में देख सकते है|

#3 इस योजना का हिस्सा बनने के लिए क्या योग्यताए होनी चाहिए?

Ans: देखिए सरकार पहले ही तय कर चुकी है की इस योजना में कौनसे परिवारों को शामिल किया जाएगा| यदि आप जानना चाहते है की आप भी इस योजना के तहत लाभार्थी है या नहीं तो Call करे – 14555. इसकें आलावा ऊपर नाम भी चेक कर सकते और योग्यताए भी देख सकते है|

11 Best Book in Hindi – जो aapkaapko एक बार जरुर पढनी चाहिए

#3 ABY में भाग लेने के लिए कौनसे Documents की जरुरत पड़ेगी?

Ans: अभी इसकी पूरी जानकारी तो सामने नहीं आई है पर उसे जल्द ही Update कर दिया जाएगा| लेकिन इसके लिए कुछ स्पष्ट बातो को होना जरुरी है, जैसे – Bank Account और उससे linked Adhaar Card, पहचान पत्र, परिवार प्रमाण कार्ड साथ ही आय प्रमाण पत्र आदि|

#4 Ayushman Bharat Insurance Scheme में Premium Amount कितना भरना पड़ेगा?

Ans: अभी तो कुछ नहीं कहाँ जा सकता, क्योकि अभी योजना लागु नहीं हुई है| पर खबर है की लगभग 1000 से 1200 रुपये तक का Premium Amount हो सकता है, यह कोई पक्की खबर नहीं है बस Market को देखते हुए एक अंदाजा लगाया गया है|

#5 इस योजना की Official Website कौनसी है, जहाँ में पूरी योजना को देख सकता हूँ?

Ans: इसके लिए आप इस link पर जा सकते है – https://www.abnhpm.gov.in

Make Money Online in Hindi

#6 क्या इस योजना का लाभ शहरी क्षेत्र के BPL धारक भी ले सकते है जो गरीब परिवार से है?

Ans: अगर आपके परिवार का नाम SECC की list में है तो आपको इसका लाभ मिल जाएगा| इसकी जानकारी के लिए कॉल करे – 14555

#7 इस योजना में क्या TB के मरीजो को भी वार्षिक और मासिक सहायता दी जाएगी या नहीं?

Ans: हाँ| उन्हें भी इस योजना से लाभ प्राप्त होगा – उन्हें हर महीने 500 रुपये के हिसाब से 6000 रुपये वार्षिक की सुविधा प्रदान की जाएगी|

#8 क्या लाभार्थियों को कोई कार्ड दिया जाएगा?

Ans: लाभार्थी परिवारों को एक समर्पित परिवार पहचान कार्ड दिया जाएगा इसके आलावा अस्पताल में भर्ती के समय लाभार्थी को एक ई-कार्ड भी दिया जाएगा|

अपना Business कैसे शुरू करे

#9 इस योजना में किन परिवारों को शामिल नहीं किया गया है?

Ans: वे परिवार जिसके पास 2 से 4 पहियों वाला कोई भी वाहन या फिशिंग बोट या ट्रैक्टर है| या जिस परिवार के वास 50 हजार रुपए से ज्यादा की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड है| या वह परिवार जिसका कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है या परिवार जिसका पास गैर कृषि कारोबार सरकार में Registration किया हुआ है या वह परिवार जिसका कोई सदस्य 10 हजार रुपए महीने से ज्यादा की कमाई करता है, वे सभी परिवार इस योजना के लिए अयोग्य माने गए है|

इसके साथ ही परिवार जिसका कोई सदस्य Income Tax भरता है, जिसके पास पक्का मकान है, रेफ्रिजरेटर, लैंडलाइन फोन, 2.5 एकड़ से ज्यादा 1 सिंचाई यंत्र के साथ सिंचित भूमि, 5 एकड़ से ज्यादा 2 फसल सीजन वाली सिंचित भूमि, एक सिंचाई यंत्र के साथ 7.5 एकड़ या उससे ज्यादा जमीन आदि है तो वो भी ayushman bharat yojana के तहत अयोग्य है|

और भी कई FAQ’s इसमें Add किए जाएँगे, आप भी इस योजना से जुड़े अपने सवाल और समस्याए हमें Comment कर सकते है, हम आपके सवालों के जवाब जल्द देने की कोशिश करेंगे|


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!