SBI Saving Account में आधार कार्ड नंबर लिंक करने के 3 आसान तरीके है| जबकि पहले दो तरीको से आप केवल 5 मिनट के अन्दर ही आपका आधार नंबर एसबीआई खाते से जोड़ सकते है –
1 नेट बैंकिंग से आधार लिंक कैसे करे?
अपनी SBI Net Banking द्वारा खातें को आधार से लिंक करने के लिए –
1. सबसे पहले अपनी SBI पोर्टल पर Login करे|
2. E-Services में Update Aadhaar Card पर क्लिक करे|
3. फिर अपने SBI अकाउंट को सेलेक्ट करे|
4. अब अपने आधार कार्ड नंबर को एंटर करे और Submit करे|
5. ऐसा करते ही आपके आधार लिंक रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा|
6. उस OTP को Enter करके, सबमिट कर दे|
7. और इसके बाद आपका आधार नंबर सबी खाते से लिंक हो जाएगा|
2 App से आधार लिंक कैसे करे?
आप YONO SBI Lite App डाउनलोड करके भी SBI में आधार लिंक कर सकते है –
- पहले ऐप्प डाउनलोड करे|
- फिर उसमे लॉग इन करे|
- Requests के आप्शन पर जाए|
- अब Aadhaar पर क्लिक करे|
- उसमे Aadhaar Linking पर जाए|
- लिस्ट में अपना CIF नंबर सेलेक्ट करे|
- आखिर में T&C को टिक करे और Submit कर दे|
- इसके बाद आपका आधार कार्ड आपके एसबीआई खाते से लिंक हो जाएगा और इसकी जानकारी आपको SMS द्वारा प्राप्त हो जाएगी|
3 ATM के माध्यम से
एटीएम से आधार लिंक करने के लिए –
- अपने नजदीकी ATM पर जाए|
- अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करें|
- 4 Digit का PIN इंटर करे|
- Service में Registrations पर क्लिक करे|
- Aadhaar Registration के ऑप्शन को सेलेक्ट करे|
- Type of Account में खाते का प्रकार सेलेक्ट करे|
- आधार कार्ड नंबर को 2 बार इंटर करे|
- अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर आये OTP को दर्ज करे|
- और आपका खरा आधार से लिंक हो जाएगा|
SBI में आधार लिंकिंग की जानकारी आपको SMS द्वारा प्राप्त हो जाएगी|
एक 4 तरीका भी है जहाँ आप बैंक जाकर फॉर्म भरकर, अपना आधार कार्ड खाते से लिंक कर सकते है|
Related Post –
- SBI में मोबाइल नंबर कैसे जोड़े करे?
- SBI मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करे?
- एसबीआई प्रोफाइल पासवर्ड कैसे रिसेट करे?
- अपने SBI अकाउंट को ट्रान्सफर कैसे करे?
Conclusion –
तो आपने देखा की कैसे आप अपना आधार कार्ड नंबर SBI खाते से जोड़ सकते है| अगर आपका कोई सवाल है तो आप Comment Box में पूछ सकते है|
0 Comments