5 Best Post Office Scheme In 2020 (पोस्ट ऑफिस बचत योजनाएँ)


5 Best Post Office Schemes

अगर आप निवेश करके अच्छा रिटर्न पाना चाहते है तो Post Office की ये 5 Best Schemes आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है, जिसमे आप ₹1,000 से शुरुवात कर सकते है और हर साल 7.6% तक का ब्याज प्राप्त कर सकते है|

Contents

5 Best Post Office Schemes

देखा जाएं तो पोस्ट ऑफिस की कई सारी स्कीम है, जिसमे Invest किया जा सकता है| लेकिन यहाँ केवल उन्ही स्कीम की जानकारी दी गई है जिसमे High Return & Low Risk होता है –

पोस्ट ऑफिस स्कीम ब्याज दर
सुकन्या समृद्धि योजना 7.6%
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 7.4%
पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड 7.1%
किसान विकास पत्र 6.9%
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 6.8%

1 सुकन्या समृद्धि योजना 

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) देश की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाई गई है| इसमें माता-पिता ₹250 रुपये से अपने बेटी के बचत खाते की शुरुवात कर सकते है, जिस पर उन्हें 7% से 8% का वार्षिक चक्रवर्ती ब्याज प्राप्त होता है|

✧ 7.6% वर्तमान की ब्याज दर है|

✦ मिनिमम निवेश ₹250 प्रतिवर्ष है|

✧ अधिकतम निवेश 1.5 लाख प्रतिवर्ष|

✦ निवेश योजना 14 वर्षो के लिए होगी|

✧ आवेदन करने पर 80C में टैक्स के तहत छुट मिलेगी|

✦ योजना 10 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए उपलब्ध है|

SSY Best For

अगर आपकी कोई बेटी है जिसकी उम्र दस साल से कम है तो आपको इसमें जरुर इन्वेस्ट करना चाहिये, भले ही आप एक छोटी राशि से ही शुरुवात क्यों ना करे|

High Return Ideas –

2 सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के लिए बनाई गई है| जिसमे वे ₹1000 से 15 लाख तक का निवेश कर सकते है और उन्हें इस पर 7.4% का सालाना ब्याज मिलेगा|

✦ Maturity Period 5 साल है|

✧ राशि केवल एक बार में ही निवेश की जा सकती है|

✦ 1 लाख से कम निवेश पर कैश से खाता खोला जा सकता है, जबकि 1 लाख से ज्यादा होने पर चेक लिया जाएगा|

✧ इसमें ब्याज साल की निम्न तारीखों को दिया जाता है –

  • 31 March
  • 30 June
  • 30 September
  • 31 December

✦ स्कीम में नॉमिनी का चुनाव भी किया जा सकता है, साथ ही आप इसे आगे चलकर बदल भी सकते है|

✧ अकाउंट को एक से किसी दूसरी पोस्ट ऑफिस में भी ट्रान्सफर किया जा सकता है|

✦ SSY के समान ही इसमें भी आवेदक को 80C टैक्स बेनेफिट्स मिलते है|

✧ साथ ही समय से पहले खाता बंद करने पर यह शर्ते लागू होंगी –

  • 1 साल से पहले खाता बंद करने पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा|
  • 1 साल से बाद खाता बंद करने पर डिपाजिट राशि का 1.5% काटा जाएगा|
  • 2 साल के बाद खाता क्लोज करने पर डिपाजिट राशि का 1% चार्ज होगा|

✦ और अगर ब्याज राशि की सीमा 50 हजार से ज्यादा हो जाती है तो उस पर TDS भी काटा जाएगा|

Note: यदि 55 वर्ष से ज्यादा और 60 वर्ष से कम उम्र वाले भी इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में Invest करना चाहे तो वो भी कर सकते है, लेकिन इसके लिए कुछ नियम है –

  • व्यक्ति के पास Voluntary Retirement Scheme (VRS) होना चाहिये|
  • Retirement होने के अगले 1 महीने में ही SCSS अकाउंट खुलना चाहिये|
  • अधिकतम 15 लाख या Retirement Amount से जो भी कम हो निवेश योग्य है|

3 पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड

Public Provident Fund (PPF) जहाँ कोई भी भारतीय नागरिक एक वित्तीय वर्ष में ₹500 से ₹1,50,000 तक का निवेश कर सकता है, जिस पर 7.1 % की दर से वार्षिक चक्रवर्ती ब्याज मिलता है|

इसका Maturity Period 15 साल होता है, जिसे 5 सालों के लिए बढाया भी जा सकता है|

हालांकि खाता खोलने के 5 साल बाद आप अकाउंट निम्न परिस्थितयों में क्लोज कर सकते है –

  • खाताधारक या उसके परिवार को जीवन का खतरा होने पर
  • निवास स्थान में बदलाव होने पर और
  • बच्चो की उच्च शिक्षा को पूरी करने में

Note:- ऐसा में आपको खाता शुरू करने से अब तक की अवधि के लिए 1% का ब्याज देना होगा|

इसके साथ ही प्राप्त ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री होगा है और इसमें 80C लगाई जाती है|

4 किसान विकास पत्र

किसान विकास पत्र एक ऐसी पोस्ट ऑफिस स्कीम है जहाँ आप ₹1,000 से सर्टिफिकेट खरीद सकते है और साल के अंत में जिसके पास या Certificate होगा, उसे सालाना तय ब्याज दर के आधार पर Interest प्राप्त होगा|

अभी के लिए ब्याज दर 6.9% चल रही है, जो हर साल बदलती रहती है|

इसकी कोई Upper Limit नहीं है – आप कितने भी पैसे, कितनी भी Installment में इन्वेस्ट कर सकते है|

ख़ास बात यह है की इस KVC योजना के अनुसार इसमें निवेश किया गया पैसा 124 महिनों में डबल हो जाता है, यानी – “एक स्कीम से 10 साल में पैसा डबल”

कोई भी 18 साल से अधिक आयु का वयस्क इसमें निवेश कर सकता है|

आप चाहे तो Minor के Behalf पर भी Investment शुरू कर सकते है|

इसके साथ ही आपको Nomination की सुविधा भी मिलती है और अकाउंट को आसानी से एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति या दूसरी पोस्ट ऑफिस में भी ट्रान्सफर कर सकते है|

5 नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट

NSC Scheme में Adult, Minor और मानसिक रुप से कमजोर व्यक्ति के लिए निवेश किया जा सकता है|

मिनिमम निवेश राशि एक हजार है, जबकि अधिकतम कोई सीमा नहीं है|

इसमें 5 साल का Maturity Period होता है, इसके बाद आपको पैसे ब्याज समेत वापस मिल जाते है|

वर्त्तमान में Interest Rate 6.8% चल रही है, यानी –

✦ ₹10,000 जमा करने पर – 5 साल बाद ₹13,890

✧ हर साल ₹10,000 का इनवेस्टमेंट – 5 साल बाद ₹61,173

✦ हर महीने ₹1000 जमा करने पर – 5 साल बाद ₹73,407

✧ हर साल ₹50,000 का इनवेस्टमेंट – 5 साल बाद ₹3,15,014

Related Post –

Summery 

इन 5 Best Post Office Scheme में Invest क्यों जरुरी है –

✦ High Security के साथ Guaranteed Return है|

✧ आपके परिवार के हर सदस्य के लिए इसमें एक योजना उपलब्ध है|

✦ ज्यादा ब्याज दर होने से Long-Term Investment फायदेमंद रहेगा|

✧ साथ ही Tax के साथ और भी कई Benefits है|

उम्मीद है की आपको इस पोस्ट से कुछ अच्छे Investment Ideas मिले होंगे, जहाँ आप सुरक्षित निवेश कर सके|

यदि यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो Comment Box में अपने विचार बतायें, साथ ही अगर आपको कोई सवाल है तो वो भी आप पूछ सकते है|


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!