$145 Billion के साथ बना दुनिया का सबसे अमीर आदमी – 2019 Top 10 Richest Man


most Billionaire Person

Contents

हर साल Forbes द्वारा दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमियों की सूची जारी की जाती है जिनमे उनकी सम्पति और नेट वर्थ को देखते हुए, उन्हें Rank की जाती है| हम आजइस पोस्ट में आपको 2019 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की जानकारी देने वाले है जो वाकई में दुनिया के लिए एक Game-Changer है|

इसके साथ ही सबसे चौकाने वाली बात यह की इन सभी की कुल सम्पति $ 1000 Billion के बराबर है और इनकी World Top 10 Companies की बाते करे तो उनका मार्केट कैप किसी बड़े देश की GDP के बराबर है|

Top 10 Richest Person on this Planet

हाँ यह बिल्कुल सच है| तो आइये जानते है की कौन है वो व्यक्ति जो आज की तारीख में दुनिया के सबसे अमीर आदमी है और कैसे उन्होंने इतनी बड़ी सम्पति बनाई –

#10 Larry Page

larry page Richest man

Company : Google

Net Worth : $53.5 Billion

लेरी पेज को शायद ही किसी परिचय की जरुरत होगी, क्योकि 90% Chances है की जो आप Search Engine Use कर रहे है वह Google का होगा और वे उसी के Co-Founder (सह-संस्थापक) है| Larry Page का जन्म 26 March 1973 को East Lansing, Michigan, United States में हुआ था और 1998 में लैरी ने अपने दोस्त Sergey Brin के साथ Google को lunch किया| देखते ही देखते आज की डेट में यह दुनिया का Number 1 Search Engine बन चूका है और Larry दुनिया के 10 सबसे अमित व्यक्तियों की list में आ चुके है|

Read also – Make Money with Google Hindi

#9 Michael Bloomberg

Michael Bloomberg

Net Worth: $57 Billion

माइकल ब्लूमबर्ग का जन्म 14 February 1942 को Brighton, Massachusetts, United States में हुआ| वे एक अमेरिकी व्यवसायी, राजनीतिज्ञ, लेखक और परोपकारी व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी समझ और काबिलित के दम पर आज यह मुकाम हासिल किया है| आज की तारीख में वह अमेरिका के 6 वें और दुनिया के 9 वें सबसे अमीर व्यक्ति है| भले ही वे अपनी कम्पनी में $1 Dollar की ही Salary क्यों ना लेते हो पर 2019 के आंकड़ो के अनुसार उनके पास $57 Billion से भी ज्यादा की सम्पति है|

#8 Mark Zuckerberg

Mark Zuckerberg

Company : Facebook

Net Worth: $61 Billion

आप में से शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति है जिसने कभी भी Facebook ना चलाया हो| यह दुनिया का सबसे बड़ा Social Network है जो Mark Zuckerberg द्वारा February 2004 में शुरू किया गया था| इसने इतनी तेजी से Grow किया जितना आज तक दूसरा कोई भी Social media नहीं कर पाया है| मार्क जकरबर्ग का जन्म 14 May 1984 में हुआ और 2019 तक यानी 35 साल की आयु तक उनके पास $ 61 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की प्रॉपर्टी है|

Check – Facebook Page Ko Viral Kaise Banaye

#7 Carlos Slim

Carlos Slim

Net Worth: $61.7 Billion

कार्लोस स्लिम कई दशक से Top 10 richest man की list में शामिल हो रहे है और 80 साल के हो जाने के बाद भी वे आज भी एक बिज़नेस मैन है| उनका जन्म 28 January 1940 को Mexico City, Mexico में हुआ इसके साथ ही वे एक व्यापारी और निवेशक के तौर पर उभरे है| आज उनके पास 61.7 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है जिसके साथ वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की इस सूची में 7 वें स्थान पर हैं| 

#6 Larry Ellison

Larry Ellison

Net Worth: $64.1 Billion

लैरी एलिसन एक अमेरिकी व्यवसायी, उद्यमी और परोपकारी होने के साथ ही एक Good looking Personality रखते है| वे ओरेकल कॉर्पोरेशन के Co-founder, Executive chairman and chief technology officer है जिन्होंने कई सालो से इसकी दौर संभाले हुई है और इसे Successful बनाया है|

वे आज दुनिया के 6 वें सबसे अमीर आदमी है, उनका जन्म 17 August 1944 को New York, United States में हुआ और आज उनके पास $ 64.1 बिलियन डॉलर है|

#5 Amancio Ortega

Amancio Ortega

Net Worth: $67 Billion

अमानसियो ओर्टेगा दुनिया के पांचवे सबसे अमीर आदमी है| अमानसियो ओर्टेगा का जन्म 28 March 1936 को Busdongo में हुआ| अमानसियो ओर्टेगा एक Spanish Entrepreneur और Inditex Fashion Group के संस्थापक हैं। वर्तमान में ओर्टेगा की कुल सम्पति 67,00,करोड़ डॉलर आंकी गई है|

#4 Bernard Arnault

Bernard Arnault

Company : LVMH

Net Worth: $83.7 Billion

बर्नार्ड अरनॉल्ट LVMH के Chairman और CEO है जो दुनिया की सबसे बड़ी luxury goods company है| Bernard Arnault एक Businessman होने के साथ ही वे Investor और Art collector है| इनके Business जो पिछले 5 सालो में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है वो वाकई काबिले तारीफ है और यदि ऐसा ही जलता रहा तो वे दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन सकते है| Bernard Arnault की कुल सम्पति 82.7 बिलियन डॉलर है जो Warren Buffett से थोड़ी कम है पर यह डिफरेंस जल्द ही ख़त्म हो सकता|

#3 Warren Buffett

 Warren Buffett

Company : Berkshire Hathaway

Net Worth : $82.7 Billion

Warren Buffett का जन्म 30 August 1930 को Omaha, Nebraska, US में हुआ, उन्हें Investment की दुनिया के King माना जाता है| उनका बचपन से एक ही सपना था की वो दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने और उन्होंने उसे पूरा भी किया| बहुत ही छोटी उम्र में Stock Market ने उनका ध्यान अपनी और खीच लिया और एक बेवकूफी बारे फैसले के बाद उन्होंने यह ठान लिया की वे Investment को एक नया रूप देंगे|

बहुत ही कम आयु में वे अपने शहर के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके थे और 1962 में उन्होंने Berkshire Hathaway की एक Investment Company खरीदी, जिसके 20 सालो के अन्दर ही वे Billionaire या यूँ कहे की दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन चुके थे|

सबसे Interesting बात यह हैं यह वह इंसान है जिसकी Company दुनिया की Top Richest Companies में आती है और इन्होने कभी भी, किसी Technical Company में Invest नहीं किया जो आज दुनिया की top list में शामिल है, लेकिन फिर भी आज इनके पास कुल $ 83.7 बिलियन डॉलर की Property है|

#2 Bill Gates

Bill Gates

Company : Microsoft

Net Worth: $98.3 Billion

Bill Gates अपने आप में एक मिशाल है वे करीब 13 साल तक इस list में टॉप पर बने रहे| उनकी कम्पनी Microsoft आज दुनिया की सबसे बड़ी और नंबर 1 कम्पनी है| बिल गेट्स का जन्म 28 October 1955 को Seattle, Washington (US) में हुआ, वे एक American Businessman, Investor, Author, Philanthropist, Humanitarian तथा Microsoft Corporation के प्रमुख संस्थापक है|

बिल गेट्स ने अपनी शुरुवात एक Windows Software से की जो आपके कुछ कामो को आसान बना था और आज की तारीख में इसकी मदद से मैंने यह Post लिखी है और आप इसे पढ़ पा रहे है|

#1 Jeff Bezos

Jeff Bezos

Company : Amazon

Net Worth: $145.3 Billion

Jeff Bezos का कोई जवाब नहीं, वे आज दुनिया के सबसे अमीर इंसान है वो भी उस कम्पनी के जो अभी तक Profit में नहीं है| हाँ आपने बिल्कुल सही सुना है – Amazon जिससे हम सभी वाकिफ है जो एक E-commerce Site है, जहाँ आप लगभग हर तरह का सामना Online खरीद सकते है| इसने कुछ ही वर्षो में दुनिया पर अपनी छाप छोड़ दी है और यक़ीनन आप माने या ना माने आप किसी भी दूसरी E-commerce site के मुकाबले Amazon पर ज्यादा भरोसा करते है|

Read – Get Easy Money with Affiliated Marketing Hindi

Jeff Bezos का जन्म 12 January 1964 New Mexico, United States में हुआ और आज की तारीख में जिस तेजी से उनकी Net Worth बढ़ रही है, इतिहास में कभी भी किसी व्यक्ति की नहीं बढ़ी| मुझे पूरा यकीन है की Bill Gates की तरह वे भी कई सालो तक सबसे अमीर इंसान बने रहेंगे|

Related Post –

 


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!