Current Interest Rate : 8% प्रति वर्ष
Sukanya Samriddhi Yojana Details
अगर आपकी कोई बेटी है जिसकी उम्र 10 साल से कम है और आप उसके लिए एक बेहतर भविष्य प्लान कर रहे है – तो आज हम आपको बताएँगे की कैसे आप सिर्फ 1000 प्रति महीने देकर 14 वर्षो में 3,00,000 की टैक्स फ्री राशि प्राप्त कर सकते है|
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
यह एक Small Investment Scheme है जिसकी शुरुवात 22 जनवरी 2015 में सरकार द्वारा बेटियों के लिए लाई गई थी|
इसमें 10 वर्ष से कम उम्र की लडकियों के माता-पिता या उनके अभिभावक 250 प्रति वर्ष से निवेश शुरू कर सकते है और हर वर्ष 8% से ज्यादा की वार्षिक ब्याज दर से Compounding Interest प्राप्त कर सकते है|
मुख्यरुप से SSY Scheme भारत की बेटियों के उच्च शिक्षा और शादी के लिए बनाई गई है ताकि उनके भविष्य को बेहतर बनाया जा सके|
पढ़े – अटल पेंशन योजना (अब हर महीने 5 हजार की पेंशन प्राप्त करे)
योजना के फायदे
बात करे की अगर कोई व्यक्ति अपनी बेटी का खाता SSY योजना में खोलता है तो उसे क्या Benefits होंगे –
- SSY में खाता बहुत ही आसानी से खोला और ऑपरेट किया जा सकता है|
- व्यक्ति शुरुवात 250 रुपये की छोटी बचत से भी कर सकती है और अधिकतम 1.5 लाख प्रति वर्ष|
- इसमें चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है जो हर 3 महीने में कैलकुलेट होता है|
- ब्याज दर हमेशा 8% से ऊपर रहती है और कभी कभी तो 9% से भी ज्यादा|
- SSY में अधिकतम दो बेटियों का खाता खोला जा सकता है|
- साथ ही Income Tax की धारा 80C के तहत इस योजना मे टैक्स छुट भी प्राप्त होती है|
पढ़े –PPF में निवेश करे और टैक्स फ्री रिटर्न पाए
जरुरी नियम और शर्ते
बात करे सुकन्या योजना के Rules & Regulation की तो खाता खोने से पहले आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए –
SSY Account
- इसमें खाता केवल बेटी के नाम से ही खोला जा सकता है और बड़ी होने पर वह खुद इसे ऑपरेट कर सकती है|
- दो जुड़वाँ बेटियां होने पर उनका एक साथ जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है|
Age limit
- SSY में खाता केवल 10 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों का खोला जा सकता है|
- अकाउंट में 14 वर्षो तक पैसे जमा करने होंगे, जो Lock-in-Period में रहेंगे|
- कन्या की शादी 18 से 21 वर्ष के बीच में हो जाती है तो खाता बंद हो जाएगा और पूर्ण राशि प्राप्त हो जाएगी|
- खाता खोलने से अगले 21 वर्ष के बाद अकाउंट Mature हो जाएगा और पूरी रकम ब्याज सहित प्राप्त हो जाएगी|
Bank & Amount Recovery
- SSY खाता डाकघर और आधिकारित वाणिज्यिक बैंक में खोला जा सकता है|
- बेटी के 18 वर्ष पुरे हो जाने पर कुछ नियमों पर खाते से 50% राशि निकाली जा सकती है|
- साथ ही यदि कोई ऐसी परिस्थति बन जाती है जहाँ कन्या के जीवन का सवाल हो तो ऐसे में बैंक से पैसे निकाले जा सकते है|
उच्चतम ब्याज दर
सुकन्या योजना की Interest Rate की बात करे तो 2014 से 2019 तक इन 5 सालो में इसमें काफी बदलाव आया है –
Financial Year | Date Range | Interest Rate |
---|---|---|
2014-15 | 1 अप्रेल 2014 से 31 मार्च 2015 | 9.10% |
2015-16 | 1 अप्रेल 2015 से 31 मार्च 2016 | 9.20% |
2016-17 | 1 अप्रेल 2016 से 30 सितम्बर 2016 | 8.60% |
2016-17 | 1 अक्टूबर 2016 से 31 मार्च 2017 | 8.50% |
2017-18 | 1 अप्रेल 2017 से 30 जून 2017 | 8.40% |
2017-18 | 1 जुलाई 2017 से 31 दिसम्बर 2017 | 8.30% |
2017-18 | 1 जनवरी 2018 से 31 मार्च 2018 | 8.10% |
2018-19 | 1 अप्रैल 2018 से 30 सितम्बर 2018 | 8.10% |
2018-19 | 1 अक्टूबर 2018 से 31 मार्च 2019 | 8.50% |
2019-20 | 1 अप्रेल 2019 से 30 जून 2019 | 8.50% |
2019-20 | 1 जुलाई 2019 से 31 मार्च 2020 | 8.40% |
2020-21 | 1 अप्रेल 2020 से 31 मार्च 2021 | 7.60% |
2021-22 | 1 अप्रेल 2021 से 31 मार्च 2022 | 7.60% |
2022-23 | 1 अप्रेल 2022 से 31 मार्च 2023 | 7.60% |
2023-24 | 1 अप्रेल 2023 से 31 मार्च 2024 | 8% |
Beneficial – बचत खाते पर 9% ब्याज कमाए
How To Open Sukanya Account
सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाना बहुत ही आसान और सरल है –
जरुरी डाक्यूमेंट्स
- बेटी का आधिकारित जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- माता-पिता और बेटी के 2 Passport Size Photo.
- माता-पिता का Id Proof & Address Proof.
- (For ID & Address Proof – पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या टेलीफोन बिल, मतादाता पत्र और राशन कार्ड आदि)
योजना में आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले अपने नजदीकी Bank या Post Office में जाकर इस योजना से जुडी जानकारी प्राप्त कर ले|
- उसके बाद SSY Form भरकर, अपने सभी जरुरी Documents अटैच करे|
- आखिर में आपको 250 रुपये की फ़ीस का भुगतान करना होगा|
- जिसके बाद आपका Account Open हो जाएगा|
आप Cash, Cheque, Demand Draft, Net Banking और Auto Credit के जरिए भी लेन-देन कर सकते हैं|
साथ ही आप प्रति वर्ष 1.5 लाख तक का निवेश इस खाते में कर सकते है लेकिन कम से कम आपको 250 रुपये तो डालने ही होंगे|
ध्यान दे – अब बहुत ही आसानी से पर्सनल लोन प्राप्त करे
SSY स्कीम के तहत आधिकारित बैंक
यह उन बैंकों की लिस्ट है जिनमे आप अपनी बेटी के लिए सुकन्या खाता खुलवा सकते है – (Bank List)
No. | Bank Name |
---|---|
1 | State Bank of India (SBI) |
2 | Axis Bank |
3 | UCO Bank |
4 | IDBI Bank |
5 | Dena Bank |
6 | ICICI Bank |
7 | Vijaya Bank |
8 | HDFC Bank |
9 | Indian Bank |
10 | Canara Bank |
11 | Andhra Bank |
12 | Bank of India |
13 | Bank of Baroda |
14 | Syndicate Bank |
15 | Allahabad Bank |
16 | Corporation Bank |
17 | Union Bank of India |
18 | State Bank of Patiala |
19 | Central Bank of India |
20 | State Bank of Mysore |
21 | Punjab & Sindh Bank |
22 | Indian Overseas Bank |
23 | Punjab National Bank |
24 | State Bank of Hyderabad |
25 | Oriental Bank of Commerce |
SSY Return on Investment
Sukanya Samriddhi Yojana Calculator
अब बात करते है की अगर आप हर महीने एक निश्चित राशि SSY खाते में जमा करते है तो खाते के Mature होने पर आपकी बेटी को कितनी रकम मिलेगी –
एक हजार प्रति महीने का निवेश
10 हजार प्रति महीने का निवेश
Related Article –
SSY FAQ’s in Hindi
हाँ| नयें टैक्स नियमो में 80C Relief के अनुसार जब सारी राशि वापस मिलेगी, तो उस पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगेगा|
इसमे कुछ नियम है अगर शिक्षा, ईलाज या अन्य कारण से पैसे निकालने है तो उसके लिए कुछ नियमो का पालन कर आप 50% राशि तक निकाल सकते है|
यदि बेटी की शादी 18 से 21 वर्ष के बीच तय हो गई है तो आप खाता बंद करवा कर सारे पैसे Return के साथ निकाल सकते है|
राशि जमा ना करने पर 50 रुपये और कुछ मिलकर 300 रुपये वसूल किए जाएँगे|
इसमे Compounding Interest त्रैमाहिक (हर 3 महीने से) लगता है|
ब्याज रेट की बात करे तो इस Scheme का Main Object ही कम से कम Investment पर ज्यादा से ज्यादा ब्याज प्रदान करना है तो मेरे ख्याल में सरकार आगे इसमें ज्यादा बदलाव नहीं करेगी|
नहीं| सरकार ने अभी तक इसके लिए कोई Online सुविधा नहीं दी है|
लेकिन आप किसी भी Post Office या Bank में जाकर अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते है|
इसमे एक बात Clear है की खाता केवल बेटी के नाम से ही खुलेगा|
दूसरी बात बेटी के जन्म से लेकर 10 साल तक की होने तक आप कभी भी उसका खाता खुलवा सकते है|
यह खाते के 21 वर्ष पुरे होने पर मिलेगी, लेकिन आप बेटी के 18 वर्ष पुरे होने पर पैसे निकाल सकते है|
जब आप सुकन्या योजना के तहत अपनी बेटी का खाता खुलवाएंगे तो आपको इसके बारे में बैंक से सारी जानकरी प्राप्त हो जाएगी|
उसके बाद जब खाता Mature हो जाए तो कन्या के आयु प्रमाण पत्र और कुछ अन्य Documents के साथ आप बैंक में जाकर पैसे निकाल सकते है|