सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इन्वेस्ट कैसे करें| Sovereign Gold Bond (2023-24)


Sovereign Gold Bond Scheme (2023-24)

Sovereign Gold Bond Next Issue Update (2023-24) : 19 जून से 23 जून (सोमवार से शुक्रवार)

Settlement Date : 27 जून 2023

यदि आप गोल्ड मे Invest करने की सोच रहे है तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है, क्योंकि केन्द्रीय सरकार की इस Gold Bond योजना के तहत आप बाजार से सस्ते दामों मे Gold Bond के रूप मे सोना खरीद पाएंगे और इसके अलावा आपको 2.5% ब्याज भी मिलेगा|

यह एक Digital Gold Scheme है जिसके तहत,आप गोल्ड Bond को Online खरीद-बेच कर सकते है| यह ठीक उसी प्रकार से है, जैसे आप Demat मे Shares खरीदते है पर वह Digital Form मे होते है, आपके पास उसके Physical Papers नहीं होते है|

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

Sovereign Gold Bond एक डिजिटल गोल्ड बॉन्ड स्कीम है| यह गोल्ड बॉण्ड रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया जाता है, जिसमे आप मार्केट से कम दामों पर गोल्ड Buy कर सकते है|

यह एक प्रकार से डिजिटल सोना है इसमे आपको Gold की Delivery नहीं मिलती है, इसलिए आपको इसकी Security की चिंता करने की आवश्यकता भी नहीं है|

गोल्ड बॉण्ड 8 वर्ष की अवधि के लिए जारी किए जाते है तथा इसमे एक व्यक्ति द्वारा Maximum 4 kg गोल्ड के बॉण्ड खरीदे जा सकते है तथा Minimum 1 ग्राम गोल्ड के बॉन्ड खरीदना जरूरी है| परंतु यदि आप एक ट्रस्ट या Company के रूप मे इन Bonds मे इन्वेस्ट करना चाहते है तो आप अधिकतम 20 किलो ग्राम तक के गोल्ड बॉण्ड खरीद सकते है|

Features Description
Offer Date19-23 June
Timing8 Years
EligibilityResident With PAN Card
Price (Per Gram)5,926 Indian Rupees
Minimum Qty1 Gram
Maximum Qty4 KG/20KG
Interest (Per Annum)2.50%
Interest PayableEvery Six Months
TradableYes
Exit OptionIn 5th, 6th, and 7th Year
Gain TaxableNo
Interest TaxableYes

Return on Sovereign Gold Bond

Sovereign Gold Bond Scheme मे Investment करने से आपको दो प्रकार से Return मिलेगा >>

  1. इन बॉण्ड पर मिलने वाला वार्षिक ब्याज 
  2. गोल्ड की कीमत मे वृद्धि से होने वाला लाभ 

Sovereign Gold Bond Scheme 2022-23 

Financial Year 2023-24 मे Sovereign Gold Bond Scheme की यह पहली सीरीज है, जो 19 से 23 जून तक Open है, आप इन 5 दिनों मे इस योजना के तहत गोल्ड बॉण्ड के लिए Issue कर सकते है|

2023 मे ही इस योजना की Next Date 11 से 15 सितम्बर है|

How to Buy Sovereign Gold Bond 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के अनर्तगत गोल्ड बॉण्ड खरीदने के लिए आप Online और Offline दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते है| आप इन Bonds को Post Office तथा Stock Holding Corporation of India Limited (SHCIL) से खरीद सकते है|

यदि आप इन Bonds को Online खरीदना करना चाहते है तो Indian Stock Exchanges (NSE and BSE) के स्टॉक ब्रोकर के द्वारा भी खरीद सकते है| 

Read: Best Demat Accounts

सबसे आसान तरीका यह है की आप अपने Demat Account से Gold Bonds को खरीद सकते है| अगर आपके पास डीमेट अकाउंट नहीं हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके तुरंत डीमेट अकाउंट खोल सकते हैं – अभी डीमेट अकाउंट खोलें

Zerodha मे अकाउंट ओपन करने के बाद आप इन Steps को Follow कर सकते है गोल्ड बॉण्ड को खरीदने के लिए >>

  • Zerodha के Coin App मे Log In करे 
  • Sovereign Gold Bond के Option जाएं 
  • जितनी Qty के बॉण्ड आप खरीदना चाहते है, उतनी Qty दर्ज करे ओर Place Order पर Click करे 

आपका Order ऑफर की आखिरी तिथि तक Place हो जाएगा तब तक यदि आप अपने ऑर्डर को Modify या Cancel करना चाहते है तो कर सकते है| जितनी वैल्यू के Bonds आप खरीदना चाहते है उतने रुपये Issue की Last Date तक आपके Equity Account मे होने चाहिए नहीं तो आपका ऑर्डर रिजेक्ट हो जाएगा| 

Order Confirm होने के 10-15 दिनों के अंदर आपको Bonds का Allotment हो जाएगा, जिसे आप Holding Section के अंदर देख पाएंगे|

Bonds के Allotment के बाद आप इनमे Shares की तरह खरीद-बेच भी कर सकते है|

Price of Gold Bond and Discount 

FY 2023-24 की पहली सीरीज मे Sovereign Gold Bond Scheme के तहत गोल्ड बॉण्ड का निर्गमन मूल्य 5,926 रुपये प्रति ग्राम गोल्ड है|

यदि आप इस गोल्ड बॉण्ड योजना के लिए अनलाइन आवेदन करते है तथा उसके लिए पेमेंट Digital Mode से करते है तो आपको इसके लिए 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट भी मिलेगी, ऐसे मे आपको प्रति ग्राम गोल्ड बॉण्ड के लिए 5,876 रुपए देने की ही आवश्यकता है| 

यदि आप इस योजना के तहत Cash मे Payment करना चाहते है तो आप केवल 20,000 रुपये तक ही नकद मे भुगतान कर सकते है| 

Interest on Gold Bond 

यदि हम इन गोल्ड बॉण्ड पर मिलने वाले Interest की बात करे, तो आपको इस योजना मे किए गए Initial Investment पर 2.5% प्रति वर्ष ब्याज मिलेगा|

यह ब्याज आपको हर 6 महीने मे आपके बैंक खाते मे Credit कर दिया जाएगा| 

Read : सेविंग अकाउंट से 9% High Interest कमायें

Redemption of Gold Bond 

इन Bonds को Investment के 5 सालों के बाद Redeem किया जा सकता है तथा Redemption के समय उस उस Rate को लिया जाएगा जो रिडेम्शन के 3 दिन पहले गोल्ड की Average Closing Price होगी| यह कीमत The India Bullion and Jewellers Association Limited (IBJA) द्वारा पब्लिश की जाती है|

Redemption Amount को आपके उस बैंक अकाउंट मे Credit कर दिया जाएगा जो आकॉउन्ट आपके द्वारा इन Bonds को खरीदते समय Furnished किया गया था|  

Eligibility to Invest in SGB

  • एक Individual, HUF, Charitable Institution, University एवं Trust इस योजना के लिए Eligible है| 
  • आवेदन कर्ता का भारत मे निवासी होना आवश्यक है|
  • आवेदन कर्ता के पास PAN Card होना जरूरी है|

Is Sovereign Gold Bond Scheme Tax Free?

यदि आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के अंतर्गत Bonds मे Invest करते है, इस पर मिलने वाला रिटर्न Capital Gain मे Tax Free हो जाएगा परंतु इसके लिए आपको इन Bonds को Minimum 5 साल तक होल्ड करना होगा|

यदि आप 5 साल से पहले अपनी होल्डिंग बेच देते है तो वह Return की राशि Taxable हो जाएगी| 

SGB मे किए गए Investment पर मिलने वाला Interest Tax Free नहीं है, उस पर मिलने वाले ब्याज पर आपको टैक्स देना होगा|

Read : Mutual Funds क्या होते है

FAQs Related to Sovereign Gold Bond 

1. क्या Sovereign Gold Bond की सहायता से Loan लिया जा सकता है?

हाँ, आप सॉवरेन गोल्ड Bonds को Security के रूप मे लोन प्राप्त करने के लिए उपयोग कर सकते है, इसके लिए Minimum Loan Amount सभी बैंकों के हिसाब से 20 से 25 हजार तक है, तथा Maximum Loan Amount 25 से 50 लाख तक है|

आपको आपके SGB मे किए गए Investment Amount के 70% तक Loan मिल सकता है| 

Exemple के लिए माँ लीजिए SGB आपने 6 लाख रुपए इन्वेस्ट किए है और यदि कोई बैंक इन Gold Bond की Security के रूप मे 40% तक लोन दे रहा है, तो आपको 24 लाख तक का Loan मिल सकता है|

2. क्या Sovereign Gold Bond पर TDS Applicable है?

नहीं, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर TDS के Provision लागू नहीं होते है|
Bond Holder को Other Tax Laws को Follow करना आवश्यक है|

3. Sovereign Gold Bond को Relative या Friend को Gift किया जा सकता है?

हाँ, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को रेलटिव या मित्र को गिफ्ट दिया जा सकता है, परंतु वह एक Eligible Person होना आवश्यक है|

4. क्या Sovereign Gold Bond के लिए Joint Holding Allowed है? 

हाँ, आप एक Joint Holder के रूप मे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है|

5. क्या एक Minor Sovereign Gold Bond Schemeके लिए Apply कर सकता है?

हाँ, SGB योजना के लिए एक Minor भी योग्य है|
एक Minor के नाम पर आवेदन उसके Guardian को करना होगा|

6. क्या SGB को 5 वर्ष से पहले बेच जा सकता है?

SGB को 5 वर्ष के पश्चात ही Redeem किया जा सकता है, लेकिन यदि आप इसे बेचना चाहते है तो यह ट्रैडिंग के लिए उपलब्ध है|

Indian Stock Broker जैसे Zerodha या Upstox जैसे प्लेटफॉर्म पर आप इसे Buy-Sell सकते है|

7. क्या Sovereign Gold Bond खरीदने के लिए डीमेट अकाउंट जरुरी है?

नहीं, सॉवरेन गोल्ड बौंड खरीदने के लिए डीमेट अकाउंट होना जरुरी नहीं है आप इसके लिए ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते है|

आप इन बौंड को पोस्ट ऑफिस तथा Stock Holding Corporation of India Limited (SHCIL) से खरीद सकते है|

Read More :


गोपाल राजस्थान से है और इन्होंने B.Com से ग्रैजवैशन किया है| गोपाल एक अनुभवी कंटेन्ट राइटर है तथा इन्हे फाइनैन्स, इनवेस्टमेंट और डायरेक्ट टैक्स के बारे मे काफी अनुभव है|

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!