SBI में आधार कार्ड लिंक कैसे करे? (3 Ways to Link Aadhaar With SBI Account)


sbi me aadhar link kaise kare

SBI Saving Account में आधार कार्ड नंबर लिंक करने के 3 आसान तरीके है| जबकि पहले दो तरीको से आप केवल 5 मिनट के अन्दर ही आपका आधार नंबर एसबीआई खाते से जोड़ सकते है –

1 नेट बैंकिंग से आधार लिंक कैसे करे?

अपनी SBI Net Banking द्वारा खातें को आधार से लिंक करने के लिए –

1. सबसे पहले अपनी SBI पोर्टल पर Login करे|

2. E-Services में Update Aadhaar Card पर क्लिक करे|

3. फिर अपने SBI अकाउंट को सेलेक्ट करे|

4. अब अपने आधार कार्ड नंबर को एंटर करे और Submit करे|

5. ऐसा करते ही आपके आधार लिंक रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा|

6. उस OTP को Enter करके, सबमिट कर दे|

7. और इसके बाद आपका आधार नंबर सबी खाते से लिंक हो जाएगा|

2 App से आधार लिंक कैसे करे?

आप YONO SBI Lite App डाउनलोड करके भी SBI में आधार लिंक कर सकते है –

  1. पहले ऐप्प डाउनलोड करे|
  2. फिर उसमे लॉग इन करे|
  3. Requests के आप्शन पर जाए|
  4. अब Aadhaar पर क्लिक करे|
  5. उसमे Aadhaar Linking पर जाए|
  6. लिस्ट में अपना CIF नंबर सेलेक्ट करे|
  7. आखिर में T&C को टिक करे और Submit कर दे|
  8. इसके बाद आपका आधार कार्ड आपके एसबीआई खाते से लिंक हो जाएगा और इसकी जानकारी आपको SMS द्वारा प्राप्त हो जाएगी|

3 ATM के माध्यम से

एटीएम से आधार लिंक करने के लिए –

  • अपने नजदीकी ATM पर जाए|
  • अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करें|
  • 4 Digit का PIN इंटर करे|
  • Service में Registrations पर क्लिक करे|
  • Aadhaar Registration के ऑप्शन को सेलेक्ट करे|
  • Type of Account में खाते का प्रकार सेलेक्ट करे|
  • आधार कार्ड नंबर को 2 बार इंटर करे|
  • अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर आये OTP को दर्ज करे|
  • और आपका खरा आधार से लिंक हो जाएगा|

SBI में आधार लिंकिंग की जानकारी आपको SMS द्वारा प्राप्त हो जाएगी|

एक 4 तरीका भी है जहाँ आप बैंक जाकर फॉर्म भरकर, अपना आधार कार्ड खाते से लिंक कर सकते है|

Related Post –

Conclusion –

तो आपने देखा की कैसे आप अपना आधार कार्ड नंबर SBI खाते से जोड़ सकते है| अगर आपका कोई सवाल है तो आप Comment Box में पूछ सकते है|


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!