Best Personality Development Tips In Hindi – जादुई व्यक्तित्व विकसित करने के तरीके


personality development tips

इस दुनिया में इन्सान को उसके नाम, दौलत या डिग्री के आधार पर याद नहीं किया जाता बल्कि उसके “व्यक्तित्व” के आधार पर याद किया जाता है|

जिंदगी में हर व्यक्ति प्रयास करता है, लेकिन किसी को प्रतिफल ज्यादा मिलता है किसी को कम| ऐसा क्यों?

विश्व के प्रतिष्ठित इंस्टिट्यूट से एमबीए किये हुए कई लोग, जिंदगी भर बड़ी-बड़ी कम्पनियों में नौकरी करते रह जाते है और कई गरीब लोग जो कभी भीख माँगा करते थे, वे उन बड़ी बड़ी कंपनियों के मालिक बन जाते हैं| ऐसा क्यों?

इसका एक ही कारण है – “व्यक्तित्व – Personality

हम सभी में बहुत सी कमियां होती है, जिसे हम सामान्य तौर पर महसूस नहीं कर पाते लेकिन जब हम आत्मविश्लेषण करते है, तब हमें अपनी कमियों का पता चलता है|

हम लोग अक्सर अपनी कमियों से बच कर निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन कभी न कभी हम इससे टकराते जरूर हैं| जो लोग अपनी इन कमियों को पहचान लेते हैं और बदल लेते हैं, ऐसे लोग निश्चित ही अपना लक्ष्य ढूंढ लेते हैं।

आज हम यहाँ पर व्यक्तित्व विकास (Personality Development) के कुछ तरीके बता रहे है, जो आपके लिए उपयोगी साबित होंगे|

 

Best Ways To Improve Personality

personality development tips

Wake up early – सुबह जल्दी सूर्योदय से पहले उठिए और प्रकृति के सबसे खूबसुरत “सूर्योदय” के नज़ारे को देखिये| इससे आपको न केवल सकारात्मक शक्ति मिलेगी बल्कि आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा|

 

Be Humble: विनम्रता किसी फूल में खुशबु की तरह है | जब आप किसी भी व्यक्ति के साथ रूखा व्यवहार करते है या नकारात्मक सोचते है, तो सबसे पहले आप खुद का नुकसान करते है|

 

Face Your Fears: अगर आप अपने जीवन में जादुई बदलाव लाना चाहते है, तो वह सारे कार्य अवश्य करें जिसे करने में आपको डर लगता है| यह तरीका आपके जीवन को पूरी तरह से बदल देगा |

वह कार्य जरूर करें जिसमें आपको डर लगता है, आप डर को डर का सामना करके ही समाप्त कर सकते है|

 

Be a God Listener: अच्छे श्रोता बनिए | लोगों की बातों को ध्यान से सुनिए, फिर अपनी बात कहिए| अगर आप दूसरों की बात अच्छे से नहीं सुनते, तो लोग भी आपकी बातों पर ध्यान नहीं देंगे|

 

Read A Book Everyday: जब आप हर रोज अच्छी किताब पढ़ते है तो आपकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आने लगता है|  पुस्तकें आपको हमें नई बात नहीं बताती बल्कि ये तो हमारे भीतर छिपे ज्ञान और शक्तियों से हमारा परिचय करवाती है | इसलिए किताबों से दोस्ती करें।  

अच्छी पुस्तकें हमें बताती है कि कैसे वाकई में चमत्कार होते है और कैसे सृष्टि हमारे सपने को पूरा करने में हमारी मदद करती है|

 

Create Inspirational Environment: आपके आस-पास का माहौल, आपके मूड और कार्यों दोनों को ही प्रभावित करता है, इसलिए अपने कमरे में आपके आदर्श व्यक्तियों, पसंदीदा सुविचारों और चिर्त्रों को लगायें| इससे आपको लगातार सकारात्मक उर्जा प्राप्त होती रहेगी|

 

Start Excercise and Yoga:  व्यायाम को अपने जीवन में शामिल करें| व्यायाम से न केवल आपका शरीर स्वस्थ्य रहेगा बल्कि आपका जीवन भी बेहतर बनेगा|

 

Stop Comparing with others: हर व्यक्ति अलग होता है और सभी की अपनी-अपनी विशेषताएँ होती है| खुद की तुलना दूसरों के साथ मत कीजिये| आप इस दुनिया में सबसे अलग है और इस दुनिया में आप जैसा कोई नहीं हो सकता|

great quotes by albert einstein in hindi

 

Get out of your comfort zone: अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलिए, हर रोज कुछ नया कीजिये| जब जब आप अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर कार्य करते है तब तब आप स्वयं के प्रति अपने नजरिये को बदलते है और आपको यह विश्वास होता जाता है कि आप कुछ भी कर सकते है|

 

Quit a bad Habit: हर 21 दिनों में अपनी एक बुरी आदत को छोड़ दें| चाहें सुबह लेट उठना हो, धुम्रपान करना हो, व्यायाम न करना हो गुस्सा करना हो या नकारात्मक सोचना हो| हर छोटी बड़ी बुरी आदतों को धीरे धीरे करके अपनी जिंदगी से निकल दें |

 

Develop a New Habit: हर 21 दिनों में एक बुरी आदत छोड़ने के साथ साथ एक नई आदत बनाएं| जैसे अगर आपको बात बात पर गुस्सा आता है तो आपको 21 दिन में गुस्से को छोड़ना है और लोगों से साथ मुस्कुराकर विनम्रता से बात करना सीखना|

 

Stop Living Someone Else’s Life: दूसरों के अनुसार जिंदगी जीना बंद कीजिये, वह कीजिए जो आपको अच्छा लगता है| अपना करियर उस क्षेत्र में बनाइए जिसमें आपकी रूची हो| हो सकता है, शुरू में आपको दिक्कतों या विरोध का सामना करना पड़े लेकिन कुछ वर्षों बाद आप खुद को सबसे खुशकिस्मत इन्सान मानेंगे|

 

आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जी कर व्यर्थ मत कीजिये। बेकार की सोच में मत फंसिए, अपनी जिंदगी को दूसरों के हिसाब से मत चलाइए। औरों के विचारों के शोर में अपनी अंदर की आवाज़ को, अपने intuition को डूबने मत दीजिए।

– Steve Jobs

 

Stay away from Negative People: आपके व्यक्तित्व पर आस पास के वातावरण और लोगों का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है| इसलिए नकारात्मक लोगों से दूर रहें और सकारात्मक लोगों से दोस्ती करें|

 

Be Courageous: निडर बनिए और किसी भी कार्य से घबराइए मत| बुरे से बुरा क्या हो सकता है – “घबराना और प्रयास न करना”

 

Live In Present Moment: हमारी जिंदगी की 95% समस्याएँ या तो भूतकाल से सम्बंधित होती है या भविष्य से जिसका अभी कुछ किया नहीं जा सकता इसलिए अपने वर्तमान पर ध्यान लगाएं और केवल उसके बारे में सोचें जिसे आप वर्तमान में कर सकते है|

 

Think Positive: आपके जीवन की गुणवता, आपके विचारों पर निर्भर करती है| आप जैसा सोचते है वैसे बन जाते है इसलिए सकारात्मक सोचिये, खुश रहिये| 

 

जिस तरह काले रंग का चश्मा पहनने पर हमें सब कुछ काला और लाल रंग का चश्मा पहनने पर हमें सब कुछ लाल ही दिखाई देता है उसी प्रकार नेगेटिव सोच से हमें अपने चारों ओर निराशा, दुःख और असंतोष ही दिखाई देगा और पॉजिटिव सोच से हमें आशा, खुशियाँ एंव संतोष ही नजर आएगा|

 

Start a 30-day challenge: हर 30 दिनों में खुद को एक चैलेंज दें और उसे पूरा करने के लिए रात दिन एक कर दें| ऐसा करके आप स्वंय का भरोसा जीत लेंगे|

 

Say no to distractions: टेक्नोलॉजी के इस ज़माने की सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग एकाग्रता से कोई कार्य नहीं कर पाते| महत्वपूर्ण कार्य करते समय मोबाइल को दूर रख दें और एकाग्रता के साथ कार्य करें|

 

Meditate Every Day: मैडिटेशन आपको खुद को जानने और आपके भीतर की असीमित शक्तियों को पहचानने में आपकी मदद करेगा 

 

Read: 20 मिनट का मैडिटेशन आपकी जिंदगी बदल सकता है 

 

Be Forgiving: जिन लोगों ने आपके साथ बुरा किया है, उन्हें माफ़ कर दीजिये  और उनके प्रति सारे बुरे विचारों को निकाल फेंकिए|

 

Be Committed : हर लक्ष्य को दृढ निश्चय  के साथ शुरू कीजिये| जो आपने सोचा है उसे पूरा करने के लिए हरसंभव कोशिश कीजिये|

 

Donate 5% of You Income: हर महीने अपनी कमाई का 5% किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद या अच्छे कार्यों के लिए खर्च कीजिये| ज्यादातर लोग वैसे भी अपनी कमाई का 5-20% अनावश्यक कार्यों के लिए खर्च कर देते है, इसके बदले आप कुछ अच्छा कार्य कर सकते है| इससे आपका स्वंय के प्रति सम्मान बढ़ जाएगा|

 

Be Creative: क्रिएटिव बनिए और समस्याओं को सुलझाने के नए नए तरीके खोजिये| मीटिंग या लोगों के बीच में अपनी बात बिल्कुल अलग अंदाज में रखिये |

 

Read: रचनात्मक बनिए, जीत आपकी ही होगी – How to Be Creative

 

Be Grateful (Always say, “Please,” and, “Thank you.”): सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कीजिये और धन्यवाद दीजिये| जब आप किसी के बारे में अच्छा सोचते है तो आपका उस व्यक्ति के साथ सम्बन्ध और भी बेहतर बनता है|

 

Learn from people who inspire you: ऐसे लोग जिनसे आप प्रेरित होते है, उनके जीवन से सिख लें| उनके गुणों को अपने अंदर लाने की कोशिश करें।  

 

Spend time with yourself: खुद के साथ अकेले समय बिताइए, खुद को जानिए और सोचिए कि आप जीवन से क्या चाहते है और मुस्कुराइए|

 


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!