Osho Quotes in Hindi : ओशो के अनमोल विचार


suvichar quotes by osho in hindi

 

ओशो (Osho) जिनका दूसरा नाम रजनीश चंद्र मोहन था भारत के अध्यात्मिक गुरूओं में से एक थे। उन्होंने विश्व के प्रमुख धर्मों की व्याख्या की तथा उसे विस्तृत रूप से दुनिया के सामने रखा। वे ध्यान, प्यार और खुशी को इंसान के जीवन का प्रमुख मूल्य मानते थे और उनका विश्वास था कि मनुष्य शांति तथा सत्य की खोज अपने अंदर विधिमान ईश्वर में ध्यान लगाकर कर सकता हैं। हालांकि उनका जीवन बहुत ही अल्प रहा परन्तु उन्होंने अल्प काल में ही 600 से ज्यादा पुस्तकों की रचना की तथा हजारों संख्या में देश-विदेश में व्याख्यान दिए।

 

Name Osho /ओशो (श्री रजनीश)
Born 11 December 1931 Kuchwada, Bhopal State, British India
Nationality Indian
Field Spirituality
Died 19 January 1990 (aged 58) Poona, Maharashtra,

 

 

 

ओशो के अनमोल विचार

Osho Quotes in Hindi

 suvichar quotes by osho in hindi

Quote #1: Truth

अगर आप सही में सच देखना चाहते हैं तो आप ना सहमती और ना असहमति में राय रखिये।

Osho ओशो

 

Quote #2: Friendship

इस संसार में मित्रता शुद्धतम् प्रेम है, मित्रता प्रेम का सर्वोच्च रूप है जहां कुछ भी मांगा नहीं जाता, कोई शर्त नहीं होती, जहां बस दिया जाता है।

Osho ओशो

 

Quote #3: Log Kya Kahenge

जिन्दगी में आप जो करना चाहते है, वो जरूर कीजिये, ये मत सोचिये कि लोग क्या कहेंगे। क्योंकि लोग तो तब भी कुछ कहते है, जब आप कुछ नहीं करते।

Osho ओशो

 

 Quote #4: Love and Hate

जब दिल में प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज साफ़ और स्पष्ट हो जाती है।

Osho ओशो

 

Quote #5: God

मनुष्य खुद ईश्वर तक नहीं पहुंचता है, बल्कि जब वह तैयार होता है तो ईश्वर खुद उसके पास आ जाते है।

Osho ओशो

 

Quote #6: Accept Yourslef

आपको किसी से किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं है आप स्वयं जैसे है बिल्कुल सही है। बस खुद को स्वीकार करना सिखिए।

Osho ओशो

 

Quote #7: Positive Attitude

मैं ‘किसी से’ बेहतर करूं क्या फर्क पड़ता है….! मैं ‘किसी का’ बेहतर करूं बहुत फर्क पड़ता है……!!

Osho ओशो

 

Quote #8: Meaning of Life 

जीवन क्या है? कुछ नहीं, ठेहराव और गति के बीच का संतुलन।

Osho ओशो

 

Quote #9: Inner Attitude 

असली सवाल यह है कि भीतर तुम क्या हो? अगर भीतर गलत हो, तो तुम जो भी करोगे, उससे गलत फलित होगा। अगर तुम भीतर सही हो, तो तुम जो भी करोगे, वह सही फलित होगा।

Osho ओशो

 

Quote #10: Education 

सारी शिक्षा व्यर्थ है, सारे उपदेश व्यर्थ है, अगर वे तुम्हें अपने भीतर डूबने की कला नहीं सीखाते।

Osho ओशो

 

Quote #11: Golden Words

बहुत सुन्दर शब्द जो एक मंदिर के दरवाजे़ पर लिखे थे- ‘ठोकरे खा कर भी ना संभले तो मुसाफ़िर का नसीब, वरना पत्थरों ने तो अपना फर्ज निभा ही दिया!’  (ओशो के एक व्याख्यान से)

Osho ओशो

 

Quote #12: World

संसार सुन्दर है क्योंकि इसे ईश्वर ने बनाया है। जो संसार को गंदा कहता है, वह ईश्वर का तिरस्कार कर रहा है।

Osho ओशो

 

Quote #13: Be Happy

शायद मुझे अब तक सबसे अधिक गलत समझा गया है लेकिन इसका मुझ पर कोई असर नहीं। कारण केवल इतना है कि मुझे सही समझे जाने की जिज्ञासा नहीं। यदि वे सही नहीं समझते तो यह उनकी समस्या है, यह मेरी समस्या नहीं है। यदि वे गलत समझते हैं तो यह मेरी नहीं, उनकी समस्या है, उनका दुख है। मैं अपनी नींद नहीं खराब करूंगा यदि लाखों लोग मुझे गलत समझ रहे हैं।

Osho ओशो

 

Quote #14: Meditation

तुमने पद, धन, यश, कीर्ति, प्रेम इन सबकी चेष्टाएं की, बस एक ध्यान के दीए को जलाने की चेष्टा नहीं की, वही काम आएगा। मृत्यु केवल उसी दीए को नहीं बुझा पाती। बुद्ध कहते हैं, ध्यान अमृत सूत्र है।

Osho ओशो

 

Quote #15: Life

जिंदगी को अगर हमें जिंदा बनाना है, तो बहुत सी जिंदा समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। लेकिन होनी चाहिए और अगर हमें जिंदगी को मुर्दा बनाना है, तो हो सकता है हम सारी समस्याओं को खत्म कर दे, लेकिन तब आदमी मरा-मरा जीता हैं।

Osho ओशो

 

Quote #16: Life 

अपने जीवन को संगीतपूर्ण बनाओ, ताकि काव्य का जन्म हो सके। और फिर सौदर्य ही सौंदर्य है, और सौदर्य ही परमात्मा का स्वरूप है।

Osho ओशो

 

Quote #17: Change Yourself

जहां आपको लगता है कि कुछ निंदा हो रही है वहीं आपको रस आता है, रस आता है क्योंकि दूसरा आदमी छोटा किया जा रहा है और उसके छोटे होने से आपको अंदर से अनुभव होता है कि मैं बड़ा हूं।

Osho ओशो

 

Quote #18: Wisdom

कोई आदमी चाहे लाखों चीजें जान ले। चाहे वह पूरे जगत को जान ले। लेकिन अगर वह स्वयं को नहीं जानता है तो वह अज्ञानी है।

Osho ओशो

 

Quote #19: Love and Meditation

मैं तो दो ही शब्दों पर जोर देता हूं- प्रेम और ध्यान। क्योंकि मेरे लिए अस्तित्व के मंदिर के दो ही विराट दरवाजे हैं। एक का नाम प्रेम, एक का नाम ध्यान। चाहो तो प्रेम से प्रवेश कर जाओ, चाहो तो ध्यान से प्रवेश कर जाओ। शर्त एक ही हैः अहंकार दोनों में छोड़ना होता है।

Osho ओशो

 

Quote #20: Courage 

उस तरह मत चलिए जिस तरह डर तुम्हे चलाये, उस तरह चलिए जिस तरह प्रेम तुम्हे चलाये, उस तरह चलिए जिस तरह खुशी तुम्हे चलाये.

Osho ओशो

 

Quote #21: Truth

जो व्यक्ति भीतर सत्य को अनुभव करता है, उसका सारा जीवन सौदर्य से, शांति से और संगीत से भर जाता है। उसका सारा जीवन उन प्रतिध्वनियों को, उन तरंगों को प्रवाहित करने लगता है, जो सारे जगत के लिए शांति की और शीतलता की छाया बन सकती है।

Osho ओशो

 

Quote #22: Worship

जब आप हंस रहे होते हैं, तो ईश्वर की ईबादत कर रहे होते हैं। और जब आप किसी को हँसा रहे होते हैं, तो ईश्वर आपके लिए ईबादत कर रहा होता है।

Osho ओशो

 

Quote #23: Real Question

बड़ा सवाल ये नहीं है कि कितना सीखा जा सकता है…. इसके उलट, सवाल ये है कि कितना भुलाया जा सकता है।

Osho ओशो

पढ़िए: Best Attitude Quotes and Thoughts In Hindi – सकारात्मक नजरिया कैसे विकसित करें 

 

 

यह लेख मुकेश पंडित द्वारा भेजा गया है| मुकेश MotivationalStoriesinHindi.in नाम से एक ब्लॉग चलाते है| मुकेश के इस अद्भुत लेख के लिए, हैप्पीहिंदी.कॉम की तरफ से मुकेश को बहुत बहुत धन्यवाद| 


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!