गूगल एडसेंस क्या है और Google Adsense अप्रूवल कैसे ले? (Make Online Money)


What is Google Adsense

पुरे वर्ल्ड में 1 करोड़ से भी ज्यादा Bloggers अपने Blog पर Google Adsense का इस्तेमाल करके लाखों रुपयें की Earning कर रहे है|

अगर आप भी Blog Start कर रहे है या आपके पास Already ही एक Website है तो आपको Google Adsense के बारे में हर तरह की डिटेल जान लेनी चाहिये|

Contents

Google Adsense क्या है?

Google Adsense एक Ad Network है जिसकी Parent Company “Google” है|

यह Website Owners को Ads के द्वारा पैसे कमाने का मौका देता है|

सरल शब्दों में यह आपकी वेबसाइट एड्स को दिखता है और उससे होने वाली Earning का 60% से 70% आपके साथ शेयर कर देता है|

यह भी देखे –

Google Adsense कैसे काम करता है?

Google Adsense कई Companies से Direct Ads लेकर उसे छोटी से बड़ी Websites तक सभी में अपने Ad Network के द्वारा Promote करता है और उससे होने वाली Revenue को Partners में Share कर देता है|

सरल शब्दों में जब आपकी एक अच्छे खासे User Base तक पहुँच जात है तो आपको Google Adsense में Approval मिल जाता है|

Blog

जिसके बाद आपकी Website पर Ads दिखने लगती है, उसके बाद जैसे ही कोई यूजर आपके वेबसाइट पर आकर उस Ads पर क्लिक करता है तो उससे आपको Earning होती है|

यह Earning – Cost Per Click यानी CPC पर Depend करती है, जो कभी एक सी नहीं रहती|

यहाँ तक कि Google Adsense भी ये Predict नहीं कर सकता कि आप Per-Click के हिसाब से कितना पैसा कमा सकते हैं क्योंकि गूगल ऐडसेंस की CPC कई Factors पर निर्भर करती है|

आपके Blog के Niche या Topic के हिसाब से भी CPC कम या ज्यादा हो सकती है|

  • Health, Finance और Legal आदि Topics पर High CPC होती है|
  • जबकि Jokes, Movies और Facts आदि Low CPC हैं|
  • ऐसे ही Technology और Computers Moderate – एवरेज CPC वाले Niche है|

आपके Blog के Traffic का Origin भी CPC के कम या अधिक होने का कारण होता है|

अगर आपके Blog का अधिकतर Traffic USA जैसे Developed देश से आता है तो इसका CPC अधिक होगा लेकिन अगर आपका Traffic भारत या नेपाल जैसे देशों से आता है तो आपके ब्लॉग की CPC कम रहेगी|

ऐसा इसलिए है क्योंकि विकसित देशों की Purchasing Power विकाशशील देशों की तुलना में अधिक होती है|

कुछ Factors और हैं जो आपकी CPC को प्रभावित करते हैं जैसे Ads का स्थान, Ad Blending, और Ads का प्रकार (Text, Image, Videos) आदि | इनको कुछ तरीकों के द्वारा Optimize भी किया जा सकता है|

Related Post –

Google Adsense में Approval कैसे ले?

इसके लिए जरुरी है की आपके Blog या Website पर अच्छा खासा Traffic होना चाहिये|

यानी कम से कम 3,000 से 5,000 तक का Traffic जरुरी है, साथ ही आपके Content की Quality भी काफी अच्छी होनी चाहिये|

इसके आलावा आपकी Site का Layout, Authority, Topic भी सही होने चाहिये|

इन सब के बाद आप Google Adsense की Official Website पर जाकर इसके लिए Apply कर सकते है और Approval मिलने के बाद अपनी साईट पर Ads लगा सकते है|

Google Adsense PIN क्या है?

Adsense PIN एक प्रकार का 4 Digit Code (Numbers) है जिसे Google Adsense आपके पते पर डाक के द्वारा भेजता है|

ये PIN आपके ऐडसेंस अकाउंट में $10 हो जाने पर भेजा जाता है|

आपको PIN प्राप्त हो जाने पर आपको इसके द्वारा Google Adsense में लॉग इन करना होता है|

ये असल में आपका पता (Address) Verify करने के लिए भेजा जाता है, अगर आपको एक बार में ये PIN प्राप्त नहीं होता है तो आप दो बार और कोशिश कर सकते है|

PIN कुल मिलकर तीन बार भेजा  जाता है और अगर तीन बार में भी वो आपको प्राप्त नहीं हुआ तो Google Adsense आपको ID Card, Upload करने के लिए कहेगा और ID Upload करने के बाद आपको PIN की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी |

Google Adsense पर Payment कैसे मिलता है?

Google Adsense अलग अलग देशों के लिए अलग अलग Payment Options रखता है जैसे EFT (Electronic Funds Transfer), Western Union Quick Cash और Cheque सुविधा आदि|

भारत में यह Cheque और EFT सुविधा के द्वारा Payment करता है – ये आपको पेमेंट तभी करता है जब आपके $100 पूरे हो जाते हैं|

जबकि इसके द्वारा जारी किये गए Cheques को भारत में आपके पते तक पहुँचने में 20-25 दिन लग सकते हैं और आगे कुछ दिन Clarence में लगते हैं – Adsense लगातार अपने Payment Options बढ़ा रहा है |

Google Adsense में Bank Account कैसे जोड़ें?

Google Adsense में अपना Saving Account जोड़ने के लिए निम्न Steps का पालन करें-

  1. Adsense Account में Sign in करें|
  2. Gear Icon पर क्लिक करें|
  3. Payments विकल्प को चुनें|
  4. अब Side Bar में स्थित Payment Setting विकल्प पर Click करें|
  5. Available Forms of Payment भाग में जाएँ|
  6. यहाँ पर Add New Bank Account विकल्प पर क्लिक करें|
  7. अपनी Details भरें और Proceed Button पर Click करें|
  8. अपने Bank Account की Details को दोबारा Check करें|
  9. Submit करें|
  10. आपका Bank Account Add हो जाएगा|

Google Adsense Payment कब करता है?

Google Adsense आमतौर पर हर महीने की 2 तारीख को आपके पिछले महीने की Earnings को Calculate करके उसे 21 से 26 तारीख के बीच आपके Bank Account में भेज देता है|

इन पैसों को आपके खाते में आने में 4 दिन से एक हफ्ते का समय लग सकता है|

कभी कभी बीच में छुट्टियाँ पड़ जाने के कारण अधिक समय भी लग सकता है लेकिन अगर 10 दिन से अधिक हो जाए तो अपने Bank से संपर्क करें |

Adsense में Swift Code का क्या काम है?

Swift Code की आवश्यकता तब पड़ती है जब आपके Bank Account में विदेश से दूसरी मुद्रा में Payment आ रही हो|

ये Bank के द्वारा उसकी शाखाओं को Allot किया जाता है, लेकिन छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों की शाखाओं का Swift Code नहीं होता है – उन्हें IFSC Code Allot किया जाता है|

भारत में Adsense से Payment प्राप्त करने के लिए अब Swift Code अनिवार्य नहीं है|

आप केवल IFSC के द्वारा भी Payment प्राप्त कर सकते हैं, अगर आपके मन में और कोई सवाल है तो आप बेहिचक उसे हमसे पूछ सकते हैं|

Related Post –


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!