करोड़पति कैसे बनें – How to Become Rich


crorepati kaise bane

पैसे सब कुछ नहीं, पर पैसा कुछ तो है| आज के दौर में कौन है जो करोड़पति नहीं बनना चाहता? पर क्या सब में वो काबिलियत है और अगर है भी तो क्या सब को ये पता है की करोड़पति बनने के लिए क्या करना चाहिए| इसे जानने का सबसे आसान तरीका है कि पहले से बन चुके करोड़पतियों की आदतों पर नजर डालना|

How to Become Millionaire

करोड़पति लोगों की आदतें

कल करे सो आज कर, आज करे सो अब – Stop Procrastinating, Do It Now

यह एक बहुत पुरानी कहावत है पर आज के दौर में भी इसका महत्त्व बरकरार है, खासकर तब जब आप का सपना एक करोड़पति बनने का है| मतलब यह कि जितनी जल्दी आप अपने रास्ते पर बढ़ चलेंगे उतनी ही जल्दी आपको अपनी मंजिल भी मिल जायेगी| यदि आप सही समय का बस इंतजार ही करते रह जाएंगे तो जो वक्त आपने खो दिया वह कभी वापस नहीं आयेगा| यदि आपके पास एक निवेश का कोई बढ़िया अवसर आया है तो उसमें आज ही निवेश करें| क्योंकि जितनी जल्दी आप निवेश करेंगे, उतना ही ज्यादा आपको मुनाफ़ा भी प्राप्त होगा|

Read: टालना बंद कीजिए, अभी शुरुआत किजिए – Stop Procrastinating, Do It Now

एक ही घोड़े पर सारे दाँव न लगाएँ – Multiple Streams of Income

क्या आपने कभी गौर किया है कि एक करोड़पति कभी भी अपनी सारी पूँजी किसी एक ही कारोबार में नहीं लगाता| यदि आप अपने आस-पास देखें तो आप पायेंगे कि चाहे वह रिलायंस हो या बिरला, उनके नाम अनगिनत कारोबार चल रहे हैं| इस तरह अगर कभी उनके किसी एक कारोबार में नुकसान होता भी है, तो भी उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता| वे अपने दूसरे कारोबारों से अपने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं| यही नहीं इससे उन्हें इतना वक्त भी मिल जाता है कि जिस कारोबार में उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है, उसे वापस सम्भाल भी सकें|

इसलिए हमें हमेशा अपनी सारी पूँजी किसी एक ही कारोबार में नहीं लगाना चाहिए और उचित निवेश के द्वारा एक से अधिक आय के स्त्रोतों का निर्माण करना चाहिए

हर एक बचाया हुआ रुपया, एक कमाए गए रूपये के समान होता है – Save Money To Invest

क्या आपको लगता है कि एक करोड़पति रातों-रात ही करोड़पति बन जाता है? नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है| करोड़पति बनने की शुरुआत एक-एक पैसे की क़ीमत समझने से होती है| एक-एक पैसा मिलकर ही रुपया, फिर सौ, हज़ार, लाख और करोड़ बनते हैं| जो पैसे की क़द्र नहीं करता, वह कभी जीवन में आगे नहीं बढ़ सकता| इसलिए व्यर्थ की चीजों में पैसों को खर्च करना बंद करें|

इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने सारे पैसों को एक बैंक के लॉकर में हमेशा के लिए बंद कर दें| इसका साधारण सा मतलब यह कि आप अपने पैसे को ऐसी जगह खर्च करें, जहाँ से आपको वापस और भी पैसे मिल सके| यदि लोग इसके लिए आप को कंजूस भी कहें तो भी आप अपने फैसले से डिगे नहीं| उल्टा आपको यह ठान लेना चाहिए कि आप उन्हें गलत साबित कर दिखाएँगे कि आप कंजूस नहीं बल्कि एक समझदार निवेशक हैं|

निवेश का रिश्ता केवल कारोबार से नहीं, खुद आपसे भी है – Invest In Yourself

यदि आप पहले ही विभिन्न काराबारों में निवेश करने की राह पर चल पड़े हैं तो यह बहुत ही अच्छी बात है| पर क्या आपने कभी रुक कर एक पल को सोचा है कि जो निवेश आप कर रहे हैं, क्या वह सदा आपके साथ रह पाएगा? नहीं, ऐसा नहीं है| हो सकता है कि आपने जिस जगह पैसे लगाए हो वह आज तो आपके साथ है पर शायद कल आपका साथ छोड़ दे? ऐसी हालत में आपको क्या करना चाहिए?

इसका जवाब कुछ और नहीं बल्कि आप खुद ही हैं| मतलब, आप को न सिर्फ विभिन्न काराबारों में ही, बल्कि खुद अपने ऊपर भी निवेश करना चाहिए| सीधे शब्दों में कहे तो, आपको कारोबार की नई-नई तकनीकों और विधाओं को सीखना चाहिए| आपको समय के साथ बदलते अपने व्यवसाय के क्षेत्र के साथ खुद को बदलने में भी निवेश करना चाहिए| यह निवेश जो आप खुद के ज्ञान को बढ़ाने में करेंगे, वो सदा ही आपके साथ बना रहेगा और कोई भी घाटा या नुकसान आपको इससे छीन नहीं पायेगा

आओ कुछ नया करेंदृढ विश्वास और हौसले के साथ – Do Something Different

उन्हीं घिसे-पिटे रास्तों पर सभी चलते हैं, पर सभी तो करोड़पति नहीं बन जाते| तो क्यों न आप किसी नए रास्ते की तलाश में निकल पड़ें| उससे भी काम न चले तो हिम्मत कर अपना रास्ता खुद ही बनाने निकल पड़ें| हो सकता है कि ऐसा करने पर लोग आप पर हँसे, आपका मजाक उड़ाएँ| यहां तक कि आप को पागल भी कहें| पर आपको अपने पथ से डिगना नहीं चाहिए|

दुनिया में कई ऐसे करोड़पति हुए हैं, जिन पर पहले तो दुनिया ने खूब हंसी उड़ाई, पर बाद में जाकर वो उन्हीं के कायल हो गए| ऐसा ही एक उदाहरण वॉल्ट डिज्नी के संस्थापकों रॉय ओ. डिज्नी और वॉल्ट डिज्नी ने स्थापित किया| उन्हें अपने एक बिल्कुल ही नए विचार पर पैसे लगाने के लिए कुछ निवेशकों की जरुरत थी| इसके लिए वे अनगिनत लोगों के पास गए और फिर उल्टे पैर लौटा दिए गए| पर हताश होने की बजाए वे और दुगने उत्साह के साथ अपने काम में जुट गए| और आज वह दिन है कि वॉल्ट डिज्नी प्रोडक्शन स्वयं ही न जाने कितने नए उद्यमियों को प्रायोजित कर रहा है| इसलिए कभी भी हिम्मत न हारे और अपने खुद के विशवास को न टूटने दें|

दूसरों के लिए नहीं खुद के लिए काम करें – Stop Working To Make Someone Else Rich

 

अगर आप स्वंय अपने सपनों का निर्माण नहीं करोगे तो कोई दूसरा आपका उपयोग अपने सपनों का निर्माण करने  में करेगा|

-Dhirubhai Ambani

किसी और के लिए पैसे कमाना बंद करें| जब आप किसी और के लिए काम करते हैं और महीने के अंत में अपनी पगार लेते हैं तो आप उतने से ही संतुष्ट हो जाते है| पर क्या आपने कभी सोचा है कि जिसके लिए आप महीने भर जी-तोड़ मेहनत करते हैं, वह महीने के अंत में आपसे कहीं ज्यादा पैसे कमाता है और वह भी आपके द्वारा किये गए काम की ही बदौलत| वह अपने केबिन में बैठा-बैठा आप जैसे कर्मचारियों को आदेश जारी करता रहता है और आप उसी के लिए उसका काम करते रहते हैं|

तो क्या ये बेहतर नहीं होगा की आप किसी और के लिए काम कर कम पैसे कमाने से अच्छा खुद अपने लिए उतना ही काम कर ज्यादा पैसे कमाएँ?


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!