Update: 1 July 2020
अटल पेंशन योजना में ऑटो डेबिट की सुविधा को 1 July 2020 से फिर से शुरु किया गया है|
कोराना वायरस और आर्थिक मंदी को देखते हुए इसे 30 जून तक बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसे फिर से स्टार्ट किया गया है ताकि लाभार्थियों को इसका फायदा मिल सके|
Contents
अटल पेंशन योजना क्या है?
अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक Pension Scheme है| जो उन व्यक्तियों के लिए है जिनकी आय कम है और जो आज से ही अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते है|
APY में 18 से 40 वर्ष के भारतीय व्यक्ति आवदेन कर सकते है और 60 वर्ष के बाद उन्हें हर महीने 1 हजार से 5 हजार की एक निश्चित मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी|
अटल पेंशन योजना के कुछ तथ्य
योजना लौंच | 9 मई 2015 |
लौंच की गई | प्रधानमत्री नरेद्र मोदी द्वारा |
डिपार्टमेंट | वित्तीय सेवा डिपार्टमेंट |
योग्य आयु | 18 से 40 वर्ष |
पेंशन राशि | 1,000 से 5,000 |
निवेश राशि | आयु पर निर्भर |
पेंशन शुरु होगी | 60 वर्ष के बाद |
कब तक मिलेगी | आजीवन |
पॉपुलर पोस्ट –
> नेशनल पेंशन योजना (फाइनेंसियल फ्रीडम) |
1 अटल पेंशन योजना के लाभ
APY में कोई भी भारतीय व्यक्ति अकाउंट खोलकर लाभ ले सकता है, इसके साथ ही –
- 60 वर्ष के बाद आपको आजीवन पेंशन मिलेगी|
- आपके बाद आपकी पत्नी या पति को पेंशन प्राप्त होगी|
- उसके बाद नॉमिनी को सारी राशि लौटादी जाएगी|
- आप 1,000 से 5,000 मासिक पेंशन (Maturity Benefits) का चुनाव कर सकते है|
- पेंशन पूरी तरह सुरक्षित है क्योकि इसकी गारंटी सरकार ने दी है|
- इसके साथ ही आपको टैक्स बेनिफिट भी दिया जाता है|
2 खाता कौन खोल सकता है?
इसके के लिए निम्न योग्यताए जरुरी है –
- आयु 18 से 40 वर्ष हो|
- व्यक्ति भारतीय हो|
- उसके पास सेविंग खाता हो|
- अधिकतम 1 खाता खोला जा सकता है|
3 APY में आवेदन कैसे करे?
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न द्सतावेज होने चाहिये –
Document
- एप्लीकेशन फॉर्म
- आधार कार्ड
- बचत खाता
- वेरीफाई मोबाइल नंबर
APY Process
1. सबसे पहले आपको एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना है, जिसे ऊपर के लिंक या बैंक से प्राप्त कर सकते है|
2. उसके बाद उसे पूरी तरह भरक कर – एक बार चेक करले|
3. फिर अपने बचत खाते की पासबुक कॉपी और आधार कार्ड कॉपी के साथ अटेच करके Submit कर दे|
4. इसके साथ ही आपको मासिक योगदान राशि भी जमा करवानी होगी|
5. और इस प्रकार से आपका अटल पेंशन अकाउंट एक्टिव हो जाएगा|
रिलेटेड पोस्ट – |
4 कितना प्रीमियम चुकाना होगा?
अब बात करते है की आपको अटल पेंशन योजना में कैसे और कितना योगदान करना है –
- सबसे पहले आपको 60 वर्ष के बाद प्राप्त होने वाली पेंशन को निश्चित करना होगा|
- जो 1 हजार से 5 हजार के बीच हो सकती है|
- फिर आप इसके अनुसार कम से कम ₹ 42 और अधिकतम ₹ 210 प्रतिमाह का प्रीमियम भुगतान कर सकते है|
- कम आयु में योगदान शुरु करने पर आगे चलकर आसानी होती है और कम प्रीमियम चुकाना पड़ता है|
- जबकि 40 वर्ष के बाद ज्यादा प्रीमियम पे करना पड़ता है जो थोडा मुश्किल हो जाता है|
- प्रीमियम का भुगतान आप मासिक, 3 महीने या 6 महीने के अनुसार कर सकते है|
- यह प्रीमियम ऑटोमेटिक महीने के अनुसार आपके खाता से काट लिया जाएगा और इसकी जानकारी आपको मैसेज द्वारा प्रदान कर दी जाएगी|
इसके आलावा आप इस अटल पेंशन योजना चार्ट में भी देख सकते है की कितने योगदान पर कितनी पेंशन प्राप्त होगी –
Note:- अधिक जानकरी के लिए या अपना पेंशन कैलकुलेट करने के लिए आप link पर जा सकते है|
5 अटल पेंशन अधिकारित बैंक लिस्ट
कुल मिलाकर 52 बैंक और कम्पनिया अटल पेंशन योजना से जुड़े है, जिसमे आप अपना खाता खुलवाकर लाभ ले सकते है –
आधिकारित बैंक (Bank List) |
1 Alankit Assignments Limited |
2 Allahabad Bank |
3 Andhra Bank |
4 Angel Broking Limited |
5 Arihant Capital Markets Limited |
6 Bajaj Capital Limited |
7 Bank of Baroda |
8 Bank of India |
9 Bank of Maharashtra |
10 Canara Bank |
11 Central Bank of India |
12 Corporation Bank |
13 Dayco Securities Private Limited |
14 DBFS Securities Limited |
15 Dena Bank |
16 Elite Wealth Advisors Limited |
17 ESAF Small Finance Bank Limited |
18 Eureka Stock And Share
Broking Services Limited |
19 Finwizard Technology Private Limited |
20 Gujarat Infotech Limited |
21 HDFC Bank Limited |
22 ICICI Bank Limited |
23 IDBI Bank Limited |
24 Indian Bank |
25 Indian Overseas Bank |
26 Integrated Enterprises (India)
Private Limited |
27 Karvy Stock Broking Limited |
28 Kotak Mahindra Bank Limited |
29 Marwadi Shares and Finance ltd |
30 Monarch Networth Capital Limited |
31 Muthoot Finance Limited |
32 Narnolia Securities Limited |
33 Oriental Bank of Commerce |
34 Prudent Corporate Advisory
Services Limited |
35 Punjab National Bank |
36 Religare Broking Limited |
37 SMC Global Securities Limited |
38 State Bank of India |
39 Steel City securities Limited |
40 Stock Holding Corporation
Of India Limited |
41 Syndicate Bank |
42 Tamilnad Mercantile Bank Ltd |
43 The Karur Vysya Bank |
44 The Lakshmi Vilas Bank Limited |
45 The South Indian Bank Limited |
46 UCO Bank |
47 Union Bank Of India |
48 United Bank of India |
49 Vijaya Bank |
50 Way2Wealth Brokers Private limited |
51 Yes Bank Limited |
52 Zen Securities Limited |
6 कितनो को APY का फायदा मिला है?
जैसा की आप इस फोटो में देख सकते है की अटल पेंशन योजना के तहत सबसे ज्यादा एनरोलमेंट 21 से 25 वर्ष की आयु वाले व्यक्तियों ने किया है –
जिसमे 1000 वाली पेंशन के लिए सबसे ज्यादा (72%) योगदान किया गया है – जहाँ 1 करोड़ 62 लाख से ज्यादा एनरोलमेंट भरे गए है|
जैसा की आप इस इमेज में देख सकते है –
लोन रिलेटेड पोस्ट – |
7 अटल पेंशन स्टेटमेंट कैसे चेक करे?
APY में अपना स्टेटमेंट देखने के लिए निम्न प्रोसेस को फॉलो करे –
1 सबसे पहले यहाँ क्लिक करे|
2 जिसके बाद आपको कुछ इस तरह का पेज मिलेगा –
3 अब अगर आपके पास PRAN है तो 1st ऑप्शन को सेलेक्ट करे और यदि नहीं है तो Without PRAN को सेलेक्ट करे|
4 जिसके बाद कुछ अन्य जानकारी दर्ज कर दे, जैसे –
- नाम
- अकाउंट नंबर
- DOB
- PRAN (उपलब्ध होने पर)
5 फिर Views for Subscriber * में आप किस तरह का View चाहते है उस ऑप्शन को सेलेक्ट करे|
6 आखिर में Captcha Code भरकर Submit कर दे और आपका स्टेटमेंट आपके सामने होगा|
8 Premium जमा ना करने पर पेनल्टी
यदि लाभार्थी जो इस योजना से जुड़ा है वो समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं करता है तो उस पर Penalty लगाई जाती है –
अटल पेंशन योजना पेनल्टी
प्रीमियम राशि | चार्जेज पतिमाह |
₹ 100 | 1 रुपये |
₹ 101 से 500 तक | 2 रुपये |
₹ 501 से 1000 तक | 5 रुपये |
₹ 1000 से ज्यादा | 10 रुपये |
Note:- इसके बाद भी अगर 6 महीने तक कोई भी राशि खाते में नहीं डाली जाती है तो Account Fridge कर दिया जाता है और यदि 1 वर्ष तक भी कोई राशि नही जमा कराई जाती है तो Account को पूरी तरह से Deactivate यानी बंद कर दिया जाएगा|
9 अटल पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर
अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आप अटल पेंशन योजना से जुड़े टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते है –
इसके साथ ही आप Official Website को भी Visit कर सकते है|
10 अटल पेंशन योजना के सवाल (FAQ’s)
APY से जुड़ा आपका कोई सवाल है तो आप हमें Comment Box में पूछ सकते है, इसके साथ ही कुछ अन्य सवालों के जवाब नीचे दिए गए है –
Q 1 यदि योजना से जुड़े व्यक्ति की समय से पहले मृत्यु हो जाती है तो फिर पैसे किसे मिलेगा?
Ans: समय से पहले म्रत्यु हो जाने पर उस व्यक्ति के पति या फिर पत्नी खाता चालू रख सकते हैं|
अगर वे ऐसा नहीं चाहते तो इस खाता को बंद भी करवा सकते है, जिसके बाद खाते में जमा राशि उन्हें वापस दे दी जाएगी|
Q 2 यदि पति-पत्नी दोनों की म्रत्यु हो जाए तो उस खाते का क्या होगा?
Ans: यदि ऐसा हो तो वह खाता बंद हो जाएगा और उसकी सारी राशि उनके Nominee को Return के साथ मिल जाएगी|
Q 3 क्या में इस योजना में हिस्सा लेने के लिए Online Apply कर सकता हूँ?
Ans: आधिकारित ऑनलाइन आवेदन के लिए कोई वेबसाइट नहीं है लेकिन कई सारे बैंक है जो सीधे अपनी वेबसाइट पर अटल पेंशन योजना में खाता खोलने की आजादी देते है|
Q 4 क्या पति और पत्नी दोनों ही इस योजना में अपना अलग-अलग खाता खुलवाकर लाभ ले सकते है?
Ans: हाँ| बिलकुल वे अलग-अलग खाता खुलवाकर Pension प्राप्त कर सकते है|
Q 5 इस योजना में सरकार का सह-योगदान (Contribution) कितना रहेगा?
Ans: इसमे सरकारी Contribution आपके दिए गए वार्षिक योगदान का 50% होगा और सरकार यह 5 साल (2020) तक देगी|
Q 6 अटल पेंशन योजना में पेंशन चेक करने के लिए खाता बैलेंस कैसे देखे?
Ans: आप इस लिंक पर जाकर APY का खाता बैलेंस देख सकते है|
Q 7 APY में आवेदन करने पर कौनसा टैक्स बेनिफिट प्राप्त होगा?
Ans: इसमें आपको सेक्शन 80CCD और 80CCD(1B) के तहत आपको 50,000 तक का Tax Deduction Benefits प्राप्त होते है|
Q 8 अटल पेंशन स्कीम में कम से कम और अधिकतम कितनी पेंशन मिलेगी?
Ans: कम से कम 1,000 (1.7 लाख) और अधिकतम 5,000 (8.5 लाख) पेंशन प्राप्त होगी|
Q 9 क्या Registration के बाद Pension राशि को घटाया और बढाया जा सकता है?
Ans: हाँ आप एक वर्ष में केवल अप्रैल महीने के दौरान इसमें बदलाव कर सकते है|
Q 10 जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई है तो वह अपने होने वाले बेटे या बेटी को Nominee कैसे बना सकता है?
Ans: इसमें कोई परेशानी वाली बात नहीं है, आप बैंक जाकर अपने Nominee का नाम बदलवा सकते है|
Q 11 क्या Atal Pension Yojana में कोई Insurance भी शामिल है?
Ans: नहीं| इसमे किसी प्रकार का कोई बीमा शामिल नहीं है|
Q 12 मेरा NPS में खाता है तो क्या में APY का भी लाभ ले सकता हूँ?
Ans: नहीं| आप एक समय पर एक ही योजना का लाभ ले सकते है| क्योकि APY – NPS का ही एक हिस्सा है|
Q 13 अगर सरकार बदल जाए तो क्या इस योजना पर कोई प्रभाव पड़ेगा?
Ans: मुझे नहीं लगता की ऐसा कुछ हो सकता है| ज्यादा से ज्यादा इस योजना का नाम बदल दिया जाएगा|
अन्य योजना – |
आशा करता हूँ की आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ीं सारी जानकारी प्राप्त हो गई होगी|