Abraham Lincoln Quotes in Hindi – अब्राहम लिंकन के अनमोल विचार


abraham lincoln hindi quotes thoughts

अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln) विश्व के उन महान राजनेताओं में से एक थे जिन्होंने अमेरीका से गुलामी की प्रथा को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1862 में घोषणा कर दास बने लोगों को दास प्रथा से मुक्त किया। वे कभी स्कूल नहीं गए थे लेकिन पढ़ने कि इच्छा के कारण, स्वयं ही पढ़ना-लिखना सीख लिया।

Abraham Lincoln (अब्राहम लिंकन) के जीवन में कई मुश्किलें आई –

  • वे 21 वर्ष की आयु में व्यापार में असफल रहे।
  • वे 22 वर्ष की आयु में विधानसभा के चुनाव में हार गये।
  • वे 24 वर्ष की आयु में दुबारा व्यापार में असफल रहे।
  • 27 वर्ष की आयु में उन्हें नर्वस ब्रेकडाउन हो गया।
  • वे 29 वर्ष की आयु में स्पीकर का चुनाव हार गये।
  • वे 34 वर्ष की आयु में कॉग्रेशनल रेस हार गये।
  • वे 45 वर्ष की आयु में सीनेटॉरियल रेस हार गये।
  • वे 47 वर्ष की आयु में उप-राष्ट्रपति बनने से वंचित रह गये।
  • वे 49 वर्ष की आयु में सीनेट में दुबारा हार गये।

 

यह बहुत ही आश्चर्य का विषय कि Abraham Lincoln (अब्राहम लिंकन) स्कूल नहीं गए और वे जिंदगी में बार बार असफल हुए लेकिन फिर भी वे 52 वर्ष की उम्र में अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए।

अब्राहम लिंकन इतनी असफलता के बाद भी निराश नहीं हुए, बल्कि एक नए उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहे। अन्त में उन्होंने अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और 1860 में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।

आइए, हम ऐसे ही महान व्यक्ति के विचारों (Thoughts) को जानते है –

 

Name Abraham Lincoln / अब्राहम लिंकन
Born February 12, 1809(1809-02-12) Hodgenville, Kentucky, U.S
Died April 15, 1865(1865-04-15) (aged 56), Washington, D.C., U.S.
Nationality American
Field

Politics

 

Hindi Quotes – Abraham Lincoln 

अब्राहम लिंकन के सुविचार

abraham lincoln hindi quotes thoughts

Quote #1

अपने दुश्मनों को मिटाने का सबसे अच्छा और बेहतरीन तरीका यह है कि आप उन्हें अपना दोस्त बना लें।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

 Quote #2

अगर आप शांति-प्रिय है, तो लोकप्रिय होने से बचिए।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #3

आपका सच्चा मित्र वही है, जिसके शत्रु भी वही हैं जो आपके हैं।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #4

विद्यालय के एक कमरे में शिक्षा प्राप्त करती एक पीढ़ी के सिद्धांत, आने वाली अगली सरकार के सिद्धांत होंगे।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #5

व्यक्ति द्वारा सफल होने के लिए उसके द्वारा लिया गया संकल्प (commitment), बाकी सभी चीजों से ज्यादा महत्वपूर्ण होता हैं।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #6

अगर आप मुझे पेड़ काटने के लिए छ: घंटे का वक्त देंगे तो मैं अपने पहले चार घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाऊंगा |

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #7

हम अपने व्यक्तित्व का निर्माण, किसी अन्य के अवसरों एवं आजादी को छीनकर नहीं कर सकते।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

 Quote #8

व्यक्ति का चरित्र एक वृक्ष है और उसका मान-सम्मान एक छाया। लेकिन ये कितने दुःख का विषय है कि हम हमेशा छाया की सोचते हैं, लेकिन असलियत तो वृक्ष ही है।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #9

मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कड़ी सजा की तुलना में दया ज्यादा फलदायक सिद्ध होती है।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #10

मैं कभी भी जीतने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हूँ लेकिन मैं हमेंशा सच्चा बने रहने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

 Quote #11

अगर पूर्व में ही हमें यह ज्ञात हो जाए कि हम कहाँ पर हैं और हम किस दिशा में जा रहे है? तब हम “क्या और कैसे करना चाहिए”, इसका निर्णय बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #12

एक संकल्पवान और दृढ़ इच्छा शक्ति वाले व्यक्ति के लिए इस दुनिया का कोई भी कार्य असंभव नहीं है।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #13

ज्यादातर लोग उतने ही खुश रहते हैं जितना वे पहले से अपने मस्तिष्क में तय कर लेते हैं।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #14

साधारण दिखाई देने वाले लोग, विश्व के सबसे अच्छे लोग होते हैं और यही कारण है कि भगवान ऐसे लोगों को बड़ी संख्या में पृथ्वी पर लाते हैं।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote #15

जब भी मैं अच्छा कार्य करता हूँ, तब मैं अच्छा महसूस करता हूँ। लेकिन मैं जब बुरा काम करता हूँ, तब मैं बुरा महसूस करता हूँ। यही मेरा धर्म है।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #16

हम सारे लोगों को बस कुछ समय के लिए और कुछ लोगों को हर समय के लिए धोखा दे सकते है लेकिन हम सभी लोगों को हर समय धोखा नहीं दे सकते।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #17

हमें नयी परिस्थितियों में नयी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। तभी हम सफलता प्राप्त कर सकते है।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #18

आप पहले यह निश्चिय कर ले कि आपके पैर सही जगह पर पड़े है, तभी आप सीधे खड़े हो।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote #19

अगर कोई भी व्यक्ति किसी काम को बेहतरीन ढ़ग से कर सकता है, तो मैं कहूँगा उसे करने दे। उसे एक मौका दीजिए ताकि वह स्वयं को साबित कर सके।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

 

Quote #20

मैं हमेशा इस तरह याद किया जाना पसंद करूँगा कि जहाँ भी मुझे लगा कि यहाँ फूल लगाये जा सकते हैं, मैंने हमेशा झाड़ियों और कांटेदार पौधों को हटा वहां फूलों को लगाने का काम किया।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote #21

मैं धीरे चलता हूँ लेकिन कभी भी पीछे की और नहीं चलता |

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

Quote #22

हम आज टाल-मटोल करके आने वाली कल की जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते।

Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन

यह लेख मुकेश पंडित द्वारा भेजा गया है| मुकेश MotivationalStoriesinHindi.in नाम से एक ब्लॉग चलाते है| मुकेश के इस अद्भुत लेख के लिए, हैप्पीहिंदी.कॉम की तरफ से मुकेश को बहुत बहुत धन्यवाद| 


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!