कन्फ्यूशियस (Confucius) चीन के महान दार्शनिक, शिक्षक और राजनीतिज्ञ थे, जो अपने महान सूक्तियों और समाज के लोगों के पारस्परिक प्रभाव के सिद्धांतों के लिए जाने जाते हैं। उनके दार्शनिक, सामाजिक तथा राजनीतिक विचारों पर आधारित मत को कन्फ्यूशियस वाद कहा जाता है। जो आगे चलकर चीन सम्राज्य का आधिकारिक दर्शन बना।
Name | Confucius/ कन्फ्यूशियस |
Born | 28 September 551 BC
Qufu, Zhou Dynasty |
Died | 479 BC (aged 71–72)
Qufu, Zhou Dynasty |
Nationality | China |
Achievement | Founder of Confucianism |
Hindi Quotes – Confucius
कन्फ्यूशियस के सुविचार
Quote #1
महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है|
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #2
जीतने की संकल्प शक्ति, सफल होने की इच्छा और अपने अंदर मौजूद क्षमताओं के उच्चतम् स्तर तक पहुंचने की तीव्र अभिलाषा, ये ऐसी चाबियां हैं जो व्यक्तिगत उत्कृष्टता के बंद दरवाजे खोल देती है।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #3
जब यह स्पष्ट हो कि लक्ष्य तक पहुंचा नहीं जा सकता, तब लक्ष्य न बदले। तब लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनाए गए तरीकों में बदलाव लाए।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #4
उस काम का चुनाव करे, जिसे करने में आनंद आता हो। फिर आपको जिंदगी भर एक भी काम नहीं करना पड़ेगा।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #5
हम तीन तरीकों से बुद्धी और ज्ञान हासिल कर सकते हैं। पहला, विचार कर, जो कि सबसे उचित तरीका है। दूसरा, अनुकरण करके, जो की सबसे आसान है। तीसरा, अनुभव से, जो सबसे कड़वा है।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #6
वास्तविक शिक्षा वही है जो किसी के अज्ञान की सीमा को जान सके।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #7
नफरत करना आसान है, प्रेम करना मुश्किल। विश्व की सारी वस्तुएं ऐसे ही काम करती है। सारी अच्छी चीजों को पाना मुश्किल होता हैं, और बुरी चीजें बहुत आसानी से मिल जाती हैं।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #8
दुनिया की हर चीज खूबसूरत होती हैं, लेकिन हर कोई उसे देख नहीं पाता।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #9
यह सबसे अच्छी बात होगी कि अंधेरे को कोसने के बजाए एक छोटा सा दीया जलाया जाए।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #10
विश्व को व्यवस्थित रखने के लिए, पहले राष्ट्र को व्यवस्थित रखना होगा, राष्ट्र को व्यवस्थित करने के लिए परिवार को व्यवस्थित करना होगा। परिवार को व्यवस्थित रखने के लिए, व्यक्तिगत जीवन का संवर्धन करना होगा और व्यक्तिगत जीवन के संवर्धन के लिए हमें सबसे पहले अपना दिल साफ रखना होगा।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #11
वह जो स्वयं पर विजय प्राप्त करते हैं। वह सबसे बड़े पराक्रमी योद्धा है।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #12
ईमानदारी और सच्चाई उच्च-नैतिकता के लिए आधार का काम करती हैं।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #13
अगर आप एक साल की योजना बना रहे है, तो एक बीज बोईये, योजना अगर दस साल की है तो पेड़ लगाईये और अगर योजना सौ साल की है तो शिक्षक बन जाइए।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #14
जो आप स्वयं पसंद नहीं करते उसे दूसरों पर मत थोपिए।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #15
सबसे बड़ा दोष, दोष होना और दोष होते हुए भी उसे न सुधारना हैं।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #16
रत्न बिना रगड़े कभी नहीं चमकते। वैसे ही आदमी का व्यक्तित्व बिना संघर्ष नहीं निखरता।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #17
एक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति कथनी से कम अपनी करनी से ज्यादा जाना जाता है।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #18
वह व्यक्ति जो सीखता है, पर सोचता नहीं वह सीखकर भी खो देगा। वही वह व्यक्ति जो सोचता है, लेकिन सीखता नहीं वह बहुत भारी खतरे में पड़ने वाला होता है।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #19
खामोशी इंसान की सच्ची दोस्त होती है, जो कभी उसके रहस्य उजागर नहीं करती।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #20
जब आप अपने दिल में झाकते है, और कोई गलती नहीं पाते, तब आपको चिंता करने और डरने की क्या बात है?
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #21
किसी भी राष्ट्र की शक्ति वहां के परिवारों की सत्य निष्ठा और ढृढ़-नैतिकता पर आधारित होती है।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #22
जब आप किसी प्रशंसनीय व्यक्ति को देखे तब आप उससे भी अच्छा बनने की चेष्टा करे। लेकिन जब आप अप्रशंसनीय व्यक्ति को देखे, तब स्वयं के अंदर झांककर आत्मनिरीक्षण करे।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #23
बिना किसी आदर-भावना के अहसास के, हम इंसान को जानवरों से कैसे अलग कर सकते हैं?
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #24
प्रतिशोध-रथ पर सवार हो तो, यात्रा प्रारम्भ करने से पहले दो कब्र खोदिये।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #25
एक आदमी जो कोई गलती करता है और उसे सही नहीं करता, एक और गलती करता है।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #26
यह बात कतई मायने नहीं रखती की आप कितना धीरे चल रहे हैं, जब तक आप रूक न जाए।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #27
वास्तव में हमारा जीवन बहुत ही सरल हैं, लेकिन हम ही उसे जटिल बनाने पर तुले रहते हैं।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #28
यह जानते हुए कि सही क्या है, उसे न करना सबसे बड़ी कायरता है।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #29
सफलता हमेशा पूर्व की तैयारी पर निर्भर होती है, और बिना ऐसी तैयारी के असफलता निश्चित है।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #30
जब हम अपने से विपरीत स्वभाव वाले व्यक्ति को देखे, तब हमें अपने अंदर झांककर उसकी धारणा पर विचार करना चाहिए।
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote #31
मानवजाति जानवरों से बस थोड़ी ही अलग हैं। लेकिन बहुत से लोग उस ‘थोड़े’ को भी अपने अंदर से निकाल फेकते हैं।
Confucius कन्फ्यूशियस
यह लेख मुकेश पंडित द्वारा भेजा गया है| मुकेशMotivationalStoriesinHindi.in नाम से एक ब्लॉग चलाते है| मुकेश के इस अद्भुत लेख के लिए, हैप्पीहिंदी.कॉम की तरफ से मुकेश को बहुत बहुत धन्यवाद|
अगर आप भी अपने शब्दों के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव लाना चाहते है और अपने लेख को लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते है तो आप अपने लेख हमें [email protected] पर भेज सकते है| लेख लिखने और से पहले कृपया गाइडलाइन्स पढ़ लें और हमसे संपर्क करके अपने लेख लिखने की जानकारी प्रदान कर दें ताकि आपकी मेहनत बेकार न जाए |