Meditation In Hindi : ध्यान से बदलिए अपना जीवन


Secret of Life in Hindi
Be Happy with happyhindi.com

Meditation – ध्यान

जीवन (Life) के उद्देश्य को प्राप्त करने और तनावमुक्त रहने का सबसे सरल एंव उपयोगी तरीका ध्यान या Meditation ही है| जानिए क्यों और कैसे केवल 20 मिनट का ध्यान या Meditation हमारी जिंदगी बदल सकता है|

Meditation : Hear You Inner Voice

Meditation या ध्यान, स्वंय से बात करने की विधि है|

मैंने पहले भी अपने लेख “The Secret of Life in Hindi – जीवन का रहस्य” में लिखा है कि हर मनुष्य के अन्दर एक शांत मनुष्य रहता है जिसे हम अंतरात्मा कहते है| हमारी अंतरात्मा हमेशा सही होती है और इसीलिए शायद यह कहा जाता है कि हम ईश्वर का अंश है| सभी महान लोगों ने यह स्वीकार किया है कि अंतरात्मा की आवाज (Inner Voice) ईश्वर की आवाज है और यह बात किसी धर्म विशेष से सम्बंधित नहीं है|

खुश रहने का सीधा सा तरीका यह होता है कि हम अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें क्योंकि हमारी अंतरात्मा हमेशा हर परिस्थिति में सही होती है

हम जब कभी भी कुछ बुरा कर रहे होते है तो हमें कुछ अजीब सा लगता है मानो कोई हमें यह कह रहा हो कि वह बुरा काम मत करो| यह हमारी अंतरात्मा होती है जो हमें कुछ बुरा करने या किसी को दुःख पहुँचाने से रोकती है| और जब हम अपनी अंतरात्मा की आवाज को अनसुना कर देते है तो हमारा अपनी अंतरात्मा से संपर्क कमजोर हो जाता है|

जब हम दूसरी बार कुछ बुरा करने जा रहे होते है तो हमें अपनी अंतरात्मा की आवाज फिर महसूस होती है लेकिन इस बार वह आवाज इतनी मजबूत नहीं होती क्योंकि हमारा अपनी अंतरात्मा से संपर्क कमजोर हो चुका होता है|

जैसे जैसे हम अपनी अंतरात्मा की आवाज को अनसुना करते जाते है वैसे वैसे हमारा अपनी अंतरात्मा के साथ संपर्क कमजोर होता जाता है और एक दिन ऐसा आता है कि हमें वो आवाज बिल्कुल नहीं सुनाई देती|

जैसे जैसे हमारा अपनी अंतरात्मा के साथ संपर्क कमजोर होता जाता है वैसे वैसे हम उदास रहने लगते है और खुशियाँ भौतिक वस्तुओं में ढूंढने लगते है| हम समस्याओं को हल करने में असक्षम हो जाते है जिससे “तनाव” हमारा हमसफ़र बन जाता है|

और ऐसी परिस्थिति में हमें स्वंय को वापस अपनी अंतरात्मा के साथ जोड़ना होता है और इसका सबसे अच्छा तरीका ध्यान या मैडिटेशन है|

Meditation – Technique of Self Control and Self Realization

जैसे जैसे हमें अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनाई देना बंद होती है वैसे वैसे हमारा स्वंय पर नियंत्रण नहीं रहता और हम सही गलत को पहचानना नहीं पाते| ऐसी स्थिति मैं हम खुद को नियंत्रित नहीं करते बल्कि परिस्थितियां हमें नियंत्रित करती है| हम वो करने लगते है जो आलस्य, डर, तनाव, लालच, क्रोध, घमंड और इर्ष्या हमसे करवाते है|

मैडिटेशन खुद पर नियंत्रित रखने एंव Self Realization की एक पद्धति है जो हमारी जिंदगी को आसान एंव खुशमय बनाता है| मैडिटेशन से हमारा आत्मविश्वास और Concentration बढ़ता है जिससे हमारा समस्याओं के प्रति नजरिया बदल जाता है| हम समस्याओं को रचनात्मक तरीकों से बड़ी आसानी हल कर पाते है जिससे तनाव कम होता है|

Meditation: Connect With God

सभी महान लोगों ने यह माना है कि हमारी अंतरात्मा में एक अद्भुत शक्ति होती है | हम भी कभी कभी महसूस करते है कि शायद हमारी अंतरात्मा एक ईश्वरीय अंश है या फिर हमारी अंतरात्मा ईश्वर से हमेशा जुड़ी रहती है तभी तो वो हर परिस्थिति में सही होती है|

स्वामी विवेकानंद ने कहा है –

“आप ईश्वर में तब तक विश्वास नहीं कर पाएंगे जब तक आप अपने आप में विश्वास नहीं करते|

इसलिए ईश्वर से जुड़ने से पहले हमें अपनी अंतरात्मा से जुड़ना होता है या यूं कहें कि जब हम अपनी अंतरात्मा से जुड़ जाते है तो उस अद्भुत ईश्वरीय शक्ति से स्वत: ही जुड़ जाते है और मैडिटेशन हमें अपनी अंतरात्मा से जोड़ता है|

लगातार रोज Meditation करने पर हमें अद्भुत अनुभव होने लगते है जिसे शब्दों द्वारा नहीं बताया जा सकता| हमें उन सवालों के जवाब मिलने लगते है जो अभी तक अनसुलझे थे| हमें ऐसा लगता है जैसे हमारे साथ एक शक्ति है जो हमेशा हमारी मदद करेगी|

Healing Power of Meditation: Happiness Unlimited

मन को शांत करने के लिए प्रयास करने की नहीं बल्कि प्रयास छोड़ने जरूरत होती है और यही ध्यान का उद्देश्य होता है|

मैडिटेशन मन की एक सहज अवस्था है जिससे हमारे भीतर का खालीपन दूर होता है| यह हमारी जिंदगी को बदल देता जिससे हम भौतिक वस्तुओं में खुशियाँ ढूँढना छोड़कर खुश रहना सीख जाते है| हमारे जीवन का हर पल खुशनुमा हो जाता है और हम वर्तमान में जीना सीख जाते है|

जब हमारा मन शांत एंव संतुष्ट होता है तो हमारा Concentration बढता है जिससे हम समस्याओं को बेहतर तरीके से हल कर पाते है और उन्ही समस्याओं में हमें संभावनाएं दिखने लगती है|

Healing Therapy: Meditation Can Cure Diseases

यह कहा जाता है कि ज्यादातर रोगों का कारण चिंता या तनाव (Stress) होता है| ध्यान के माध्यम से हम मन को सकारात्मक एंव तनावमुक्त बना सकते है जिससे की सकारात्मक उर्जा हमारे शरीर हमारे शरीर में प्रवेश करती है और हमारा शरीर स्वस्थ बनता है|

शोध में यह बात सामने आयी है कि Meditation और Healing Power कैंसर समेत कई रोगों में लाभकारी है और मैडिटेशन से कई तरह के रोगों को दूर किया जा सकता है क्योंकि ज्यादातर रोग Stress or Anxiety  की वजह से होते है और मैडिटेशन Stress or Tension को दूर करता है|

Note: मैडिटेशन के महत्त्व को अच्छे से समझने के लिए लेख के कुछ अंश “The Secret of Life in Hindi – जीवन का रहस्य” से लिए है| 

 


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

121 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. Success story of Ira Singhal is very motivative for next generation who prepared him to National Level Exam.

  2. hum eak power full sole hi jis trha se light ka power house hota hi usi trha se humari atma ka bhi power house hota hi Hume apne potinceal ko badha ki rkhna cha hea taki hum dukho or samsyao ko asane se jump kr saki

  3. while meditation where we should focus on our forehead or on the photo on which meditater is seeing at the time of meditation

  4. अंतर्आत्मा से जुड़ने का सरल तरीका ध्यान है परंतु यह क़तई सरल नही है ।अभ्यास से वह भी अनवरत , कुछ सफलता पाई जा सकती है ।

  5. apka website dawa ki tarah hai. jo logo ki dimag ki buraiyon aur kamiyon ko durr karega. ur all articles are inspirational and helpful

  6. It’s a way to connect your self with god
    &by that I can also learnt the term responsibility it means To respond in a right way by yourself. ……
    thanks

  7. ओशो अपने आप में एक किताव है, जिनको इनके विषय में अगर जानना है या meditation अर्थात ध्यान में उतरने के इच्छुक हों,वह उनकी किताब हिन्दी में, ” जिन खोजा तिन पाइयां” या अन्ग्रेजी में, ” Meditation,The first and the last freedom ” के वारे मे जरूर जानें या पढ़ें !

  8. Nice lines meditation se hi Hume jindghi Ki vastivika ka pta chalta h & its easy way to increase yourself with happy ? & joy.

  9. mai jab dhayan me baita hu to ajibo garibo chije dikhae deta hai jaise mano- pead- paodhe, pahad, jiv, jantu aadi dikhae dete hai. mai apne aapko sabi graho ke upar pata hu.ajib parkashe chamkta huaa bade grah bahut sare tare aadi. mano mai yaha nhi hu. kahi aur ghum raha hu . sabse ajib baat to ye hai ki koi ek surang hai jo mujhe kahi bahut dor graho brahmando ke bich chhod aata hai

  10. aapka likhne air samjhane ka tarika bahut hi sunder laga magar padhne aurkarnee me kaafi antar hai age bhi is I tarah likhte rahiyega bhgwan aapko aur shakti de dhanyawaad

    1. Bhaisahab….
      Aap meditation sikhane ke liye, Art of living ke course kar sakte hai,. Jese “Happiness programme” ya fir “sahaj samadhi”….
      Badaa hi adbhut anibhav hoga….

    2. Bhaisahab….
      Aap meditation sikhane ke liye, Art of living ke course kar sakte hai,. Jese “Happiness programme” ya fir “sahaj samadhi”….
      Badaa hi adbhut anibhav hoga….

  11. Really your website is very nice, it gave me realization of my true life which I have lost somewhere.
    Thanks a lot

  12. आप ने जो meditison के फायदे बताय उस के बोथ सारे
    फायदे है मै तो कहूंगा हर आदमी को एक घंटे सुबह के
    टाइम meditson का अभ्यास जरूर करना चहिये
    जिससे आप और आपके परिवार में शांति बनी रहे सब लोग खुश रहे हमारा तो यही सोचना है
    धन्यवाद

  13. Very easy to understand for those who are not good in English means most of north Indian like me.
    I like it.
    Thanks

  14. good information but it explained with example or short shorties in veda then the person the understand the value more effectively

  15. good information but it explained with example or short shorties in veda then the person will understand the value more effectively

  16. Ye hamari zindagi ke liye bahut hi helpful hai kyonki hamri zindagi main bahut se stree or tension hote hai inhe dur karne ke liye meditation karna bahut hi zaruri hai meditation se ham apni antar aatmaa ki awaj sun kar kuchh galat hone walo ko ham sahi kar sakte hai

  17. Mujhe bahut stress rehta hai..baat baat pr gussa aata hai..
    But jb b bahr ki duniya chod k dhyaan pe baith ti hu
    To mujhe bahut sukoon,shaanti milti hai
    Or mera mnn shaant rehta hai..
    This is the best way to heal ourself.

  18. DINESH KUMAR- Ye hamari zindagi ke liye bahut hi helpful hai kyonki hamri zindagi main bahut se stree or tension hote hai inhe dur karne ke liye meditation karna bahut hi zaruri hai meditation se ham apni antar aatmaa ki awaj sun kar kuchh galat hone walo ko ham sahi kar sakte hai.

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!