Jack Ma Quotes in Hindi – अलीबाबा के फाउंडर जैक मा के प्रेरक विचार


Jack Ma Hindi Thoughts

Jack Ma Hindi Thoughts

जैक मा (Jack Ma), चीन के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक और 10 लाख करोड़ की ई-कॉमर्स कंपनी “अलीबाबा” के फाउंडर हैं| उनका जीवन कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ हैं| वे स्कूल से लेकर बिज़नेस तक सैकड़ों बार फ़ैल हुए| वे जहाँ एक समय में 800 रूपये महिना कमाया करते थे, आज 100000 करोड़ से भी अधिक सम्पति के मालिक हैं | उनके विचार किसी भी व्यक्ति के जीवन को प्रेरित कर सकते हैं |

पढ़ें: Inspirational Life Story of Jack Ma – कैसे 800 रूपये कमाने वाले ने खड़ी की 10 लाख करोड़ की कंपनी

Best Thoughts of Alibaba Founder Jack Ma 

Quote #1 Never Give Up

कभी हार मत मानो| आज कठिन है, कल और भी बदतर होगा, लेकिन परसों धूप जरुर खिलेगी|

Quote #2 Competition

आपको अपने प्रतिद्वंदी से सिखना चाहिए, लेकिन कभी नक़ल नहीं करनी चाहिंए – नक़ल की, और आप मरे|

Quote #3 Patience & Confidence 

बहुत जरुरी चीज जो आपमें होनी चाहिए वो है – धैर्य और आत्मविश्वास|

Quote #4 Be Happy 

मैं  खुद को खुश रखने का प्रयास करता हूँ, क्योकि मुझे पता है कि अगर मैं खुद खुश नहीं, तो मेरे सहयोगी भी खुश नहीं होगे, जिससे मेरे शेयरधारी खुश नहीं रहेगे, और जिससे मेरे ग्राहक खुश नहीं|

Quote #5 Be Respected

मैं नहीं चाहता कि लोग मुझे पसंद करें| मैं चाहता हूँ कि लोग मेरा सम्मान करें|

Quote #6 Jack Maa

मैं खुद को एक अंधे बाघ पर सवार एक अँधा आदमी कहता हूँ |

Quote #7 Team Building

आपको अपने साथ सही लोग चाहिए होते है, ना की सबसे बेहतर लोग|

Quote # 8 Dream

हमारे पास कभी भी पैसे की कमी नहीं होती| हमारे पास कमी होती है, तो सपने देखने वाले लोगो की, जो अपने सपनो के लिये मर सके|

Quote #9 Don’t Compete On Price 

कभी भी कीमतों पर प्रतिस्पर्धा मत करो, बल्कि सेवाओ और इनोवेशन पर प्रतिस्पर्धा करो|

Quote #10 Learn From Mistakes 

दूसरो की सफलता से सिखाने के बजाय, उनकी गलतियों और असफलताओं से सीखो, क्योकि सफलता की अलग-अलग कई वजहे हो सकती है, लेकिन विफलताओ के कारण लगभग एक समान होते है|

Quote #11 Opportunities 

अगर आपने कभी प्रयास ही नहीं किया, तो आप कभी कैसे जान पायेगे की कोई मौका है|

Quote #12 Failure

अगर आप हार नहीं मानते, तो आपके पास एक और मौका है| हार मान लेना सबसे बड़ी असफलता (Failure) है|

Quote #13 You Never Know

आप कभी जान नहीं पायेगे कि आप जिन्दगी में कितना कुछ कर सकते है| 

Quote #14 Money Making

आज पैसा बनाना बहुत आसान है| लेकिन जिम्मेदार रहते हुए और दुनिया को सुधारते हुए लगातार पैसा कमाना मुश्किल है|

Quote #15 Easy Success 

आपके लिए सफलता उतनी ही आसान होती जितनेआपके पास चीजो को अलग – अलग नजरिये से देखने वाले लोग हो|

Quote #16 Problems 

जहाँ समस्या है, उन्ही जगहों पर मौके मौजूद है|बस देखने वाली नजर चाहिए|

Quote #17 Leadership 

बुद्धिमान लोगो का नेतृत्व करने के लिए किसी मूर्ख की आवश्यकता होती है| जब टीम में सभी वैज्ञानिक हो, तो सबसे अच्छा होगा की कोई किसान नेतृत्व करे, क्योकि उसके सोचने का तरीका अलग होगा|

Quote #18 Beutiful Life 

जिन्दगी बहुत छोटी है और खुबसूरत भी, इसलिए काम के प्रति बहुत गंभीर मत बनो, जिन्दगी का आनंद लो|

Quote #19 Share The Experience

इससे फर्क नहीं पड़ता की मैं फ़ैल हो गया| कम से कम मेरा अनुभव तो किसी और के काम आएगा| यदि मैं असफल भी होता हूँ तो कोई और सफल हो जायेगा|

Quote #20 It’s me 

जब में जो हूँ, केवल वो रहता हूँ, तब मैं खुश रहता हूँ जिससे बेहतर परिणाम भी मिलते है|

Quote #21 Money 

जब आपके पास एक मिलियन डॉलर है तो भाग्यशाली व्यक्ति है| लेकिन जब आपके पास 10 मिलियन डॉलर है तो बहुत बड़ा सरदर्द और संकट हैं|

Quote #22  My Job

 मेरा काम है – अधिक से अधिक लोगो को काम दिलाने में मदद करना|

Quote #23 Mistakes 

जब हमारे पास पैसे आने लगते हैं, तो हम गलतियाँ करना शुरू कर देते हैं|

Quote #24 Leader

एक लीडर के अन्दर वो सब सहन करने की क्षमता होनी चाहिए, जो उसके कर्मचारी नहीं कर सकते| धैर्य और दृढ़ता एक सफल लीडर के आवश्यक गुण हैं|


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!