Great Quotes of Samrat Ashoka – चक्रवर्ती अशोक सम्राट के महान सुविचार


Hindi quotes of ashoka image

Hindi quotes of ashoka image

अशोक भारत के महान राजाओं में गिने जाते हैं| वे एक महान योद्धा थे और उनका साम्राज्य को भारतीय इतिहास के स्वर्णिम काल के रूप में माना जाता हैं| 

उनकी महानता को इसी बात से जाना जा सकता हैं कि एक महान योद्धा होने के बावजूद कलिंग के युद्ध में नरसंघार को देखकर उनका ह्रदय परिवर्तित हो गया| उसके बाद वे शांति की खोज में निकल पड़े और पूरे विश्व में बौद्ध धर्म का प्रसार किया|

उनके साम्राज्य के समय के अशोक स्तम्भ से लिए गए अशोक चक्र को भारतीय तिरंगे में जगह दी गयी और चार शेरों वाले चिन्ह को भारत का राष्ट्रीय चिन्ह बनाया गया|

अशोक के महान विचार – Hindi Quotes of Ashoka The Great

Quote #1 Dreams

दुनिया में हर व्यक्ति अपना सपना पूरा कर सकता हैं| बस इसके लिए, उसे केवल उचित कीमत चुकानी होती हैं |

– Ashoka

Quote #2 Great Things 

जीवन में तीन कार्यों से सदा स्वर्ग की प्राप्ति होती हैं – सत्य वचन बोलने से, माता-पिता का सम्मान करने से और जीव-जंतुओं पर दया करने से|

– Ashoka

Quote #3  Law of Life

आप जीवन में जितना अधिक संघर्ष करोगे, जीवन आपको उतना ही अधिक सुख प्रदान करेगा|

– Ashoka

Quote #4 Religion

आप अपने धर्म का सम्मान करते हुए अन्य धर्म का अपमान नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करना आपके धर्म का ही अपमान हैं|

– Ashoka

Quote #5 Principles 

आपको दूसरों के द्वारा बनाये गए सिद्धांतो को सुनने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए|

– Ashoka

Quote #6 Riligion

आप किसी भी धर्म को देख लीजिये, हर धर्म में करूणा, प्रेम और भलाई को महत्त्व दिया गया हैं| बाहरी खोल में अंतर हैं लेकिन आप भीतर के सार को महत्त्व दीजिये, तो सारे विवाद समाप्त हो जाएंगे|

– Ashoka

Quote #7 Victory 

दुनिया में सबसे बड़ी जीत, प्रेम और करूणा से जीती जाती हैं क्योंकि ये शत्रु के ह्रदय को जीत लेते हैं|

– Ashoka

Quote #8 Leadership

वह राजा जिसे पता होता हैं की उसकी जनता को किस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत हैं, वास्तव में वही सफल और सच्चा राजा होता हैं|

– Ashoka

Quote #9 Crime 

जानवरों और अन्य प्राणियों को मारना बहुत बड़ा अपराध है और मैंने इसके खिलाफ कानून बनाया हैं|

– Ashoka

Quote #10 Theist

सच्चा आस्तिक वही हैं, जो सम्प्रदाय में छोटी से छोटी चीज को सम्मान दे|

– Ashoka

 


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!