नजरिये में बदलाव से, बदल सकती है आपकी जिंदगी ! Attitude Status in Hindi That Will Inspire Your Life


attitude tips hindi status
Image Source

“Attitude Determines Your Destiny” – आपका नजरिया ही आपकी नियति तय करता है” |

attitude tips hindi status
Image Source

भगवान हर इंसान को एक जैसा बनाया है – दो हाथ, दो पैर, दो आँखे, दो कान और एक बहुत ही शानदार मस्तिष्क (दिमाग)| लेकिन हर व्यक्ति की जिंदगी अलग-अलग होती है| कुछ व्यक्ति जिंदगी की यात्रा में निरन्तर रूप से सफलता प्राप्त करते जाते है और वही कुछ व्यक्तियों की जिंदगी निराशा और दुखों के अँधेरे में ही बीत जाती है| इसका एक ही कारण है – नजरिया – Attitude

हमारा नजरिया यह निर्धारित करता है कि हम जिन्दगी को किस तरह से देखते हैं| हमारा नजरिया ही यह तय करता है कि हम परिस्थितियों को कैसे स्वीकार करते है और उन परिस्थितियों के प्रति अपनी  प्रतिक्रिया (Response) किस तरह से देते है| नजरिया खुद ब खुद नहीं बनता बल्कि अपने नजरिये का निर्माण हम निरंतर रूप से अपने विचारों के द्वारा करते हैं| हम जैसा सोचते है वैसा ही हमारा नजरिया बनता है|

 पढ़िए: नजरिया  (हिंदी कहानी)  –  Hindi Story

 

“Flip Switch” – Build Positive Attitude – सकारात्मक नजरिया कैसे विकसित करें 

क्या आपने कभी “flip switch” का नाम सुना है। अपने मूड को ठीक करने का यह, सबसे आसान तरीका है। जब कभी भी आपके मस्तिष्क में नकारात्मक विचार आने लगे, तो तुरंत उस बात के बारे में सोचना बंद कर दें| और कम से कम 21 सेकेंड के लिए कुछ ऐसा सोचे, जिससे आपके अंदर नई सकारात्मक भावना का विकास हो। केवल इतना समय काफी है, आपके नजरिये को बदलने के लिए। इसे निरंतर रूप से अभ्यास करें। ऐसा करने से आप, धीरे-धीरे सकारात्मक सोचने लगेंगे और कुछ दिनों के अभ्यास से यह आपकी आदत भी बन जाएगी।

पढ़िए : सकारात्मक सोच का जादू – Tips To Overcome Negative Thoughts (Hindi)

 

Attitude Quotes in Hindi 

 Attitude Status #1

Courage 

अपने सपनों का पीछा करने वाले व्यक्ति को हमेशा अपना रास्ता खुद बनाना पड़ता है और भीड़ से हटकर चलना पड़ता है| अकेले सफ़र में कई बार “असफलता का डर” उस पर हावी हो जाता है, लेकिन उसे हर बार अपने साहस से डर को मिटाना होता है|

Attitude Status #2

Decisions

मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता | मैं पहले फैसले लेता हूँ, फिर उन्हें सही साबित कर देता हूँ |  – रतन टाटा 

Attitude whatsapp status hindi

Attitude Status #3

Courage & Perseverance

साहस और ज़िद के मिलने से एक ऐसा जादुई ताबीज बनता है जिसके सामने सारी बाधाएं स्वत: ही दूर हो जाती है| 

 

Attitude Status #4

Think Different

आपका नजरिया ही आपकी जिंदगी तय करता है| आप चाहें तो लोगों द्वारा फेंके गए पत्थरों से स्वंय को चोटिल कर सकते है या फिर उन्हीं पत्थरों का उपयोग एक मजबूत नींव बनाने में कर सकते है|

 

Attitude Status #5

Self Confidence

आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि पूरी दुनिया के अविश्वास के शोर में, आपको अपने आत्मविश्वास की आवाज कितनी तेज से सुनाई देती है|

 

Attitude Status #6

Attitude Towards Others 

हमारा नज़रिया दूसरों के प्रति यह निर्धारित करता है कि उनका नज़रिया हमारे प्रति कैसा होगा।

Attitude Status #7

Patience

विपरीत समय की निराशाओं के काले बादल, धैर्य की आशाओं के आगे ज्यादा समय तक टिक नहीं सकते|

 

Attitude Status #8

Response

आप यह तय नहीं कर सकते कि आपके सामने कैसी परिस्थितियां आएंगी लेकिन आप यह तय कर सकते है कि उन परिस्थितियों के प्रति आपका नजरिया क्या होगा|

 

Attitude Status #9

Never Give Up

जिस समय भी आप यह सोचना शुरू कर देते है कि ‘अगर आप लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाए, तो क्या करेंगे’, उसी पल आप हार जाते है| 

attitude shayari and status hindi

 

Attitude Status #10

Change

अगर तुम किसी चीज को पसंद नहीं करते, तो उसे बदल दो| अगर उसे बदल नहीं सकते तो अपना नजरिया बदल दो।

 

Attitude Status #11

It’s Your Attitude – You Decide!

Attitude एक “चश्मे” की तरह है| जिस प्रकार काले रंग का चश्मा पहनने पर, हमें सब कुछ काला दिखाई देता है और लाल रंग का चश्मा पहनने पर, हमें सब कुछ लाल ही दिखाई देता है| इसी प्रकार नेगेटिव नजरिये से हमें अपने चारों ओर निराशा, दुःख और असंतोष ही दिखाई देगा और पॉजिटिव नजरिये (Positive Thinking) से हमें आशा, खुशियाँ एंव संतोष ही नजर आएगा| यह हम निर्भर करता है कि हम कौनसे रंग का चश्मा पहनना पसंद करते है|

Attitude Status #12

Attitude Is Everything

आप एक बुरे नज़रिये के साथ अच्छा दिन नहीं बिता सकते, और एक अच्छे नज़रिये के साथ बुरा दिन नहीं बिता सकते।

 

Attitude Status #13

Winners Do Things Differently

जीतने वाले अलग कार्य नहीं करते बल्कि वे कार्यों को अलग तरह (ढंग) से करते है| – शिव खेड़ा 

 

Attitude Status #14

Your Attitude is The Aroma of Your Heart

लोग आपकी आवाज सुनते है, लेकिन वे आपके नजरिये को महसूस करते है|  

 

Attitude Status #15

Fear

आप जो करने से डरते हैं उसे करिए और करते रहिए, अपने डर पर विजय पाने का यही सबसे अच्छा नज़रिया है|

 

Attitude Status #16

Greatness

महान वो हाते हैं जो ये जानते हैं, कि सोच किसी भी बल से अधिक शक्तिशाली है और सोच दुनिया पर राज करती है।

 

Attitude Status #17

Negative Thinking

इंसान दूसरों को अपने कर्मों से नुकसान पहुंचाता है और स्वंय को अपनी नकारात्मक सोच से।

Attitude Status #18

Out of Box Solution

जब वर्षा होती है तो सभी पक्षी आश्रय ढूंढते है, लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही अवॉयड कर देते है। समस्याए कॉमन होती है, लेकिन आपका एटीट्यूड (Attitude)यह तय करता है कि परिणाम क्या होगा|

 

“Take charge of your attitude. Don’t let someone else choose it for you.”

 

The Winning Attitude For Success (Hindi) 

जीतने वाले लोगों का नजरिया 

 

Attitude#1 : Courage – साहस

जिंदगी हमें चुनौती देती हैं, यह साबित करने के लिए कि क्या हममें यह साहस है कि हम लक्ष्य की ओर जाने वाले काँटों भरे रास्ते में अकेले चल सकें|जिंदगी यह परिक्षण करती है कि क्या हम बाधाओं से डरकर अपने लक्ष्य को बदल देंगे| लेकिन जीतने वाले लोगों का साहस, “असफलता के डर” से कहीं अधिक शक्तिशाली होता है |

Attitude #2: Perseverance – ज़िद

ज़िद ! इस शब्द में ही इतनी शक्ति है कि इसे पढ़ने या सुनने बाद ऐसा महसूस होता है कि हम कुछ भी कर सकते है| ज़िद या जुनून, हमे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कुछ भी कर गुजरने की शक्ति देता है | वो जुनून ही है जिसके दम पर हम असंभव को भी संभव कर सकते है|

Attitude #3: Belief – विश्वास

सपनों को पूरा करने की यात्रा में एक समय ऐसा भी आता है, जब पूरी दुनिया आपके खिलाफ होती है| जब किसी को भी आप पर विश्वास न हो, तब आपका  “आत्मविश्वास” ही आपका सबसे प्रिय मित्र होता है|जीतने वाले, अपने निर्णयों पर संदेह नहीं करते क्योंकि वे जानते हैं कि लोग रात के अँधेरे को ही सच मान बैठे है जबकि सच यह है कि सुबह होगी, जरूर होगी|

Attitude #4: Patience – धैर्य 

लक्ष्य की राह में जिंदगी कई तरह के रंग खिलाती है और हर समय आपके अनुकूल नहीं होता| एक समय ऐसा भी आता है जब सब कुछ आपके खिलाफ होने लगता है| आपको लगता है कि आप अपने लक्ष्य से दूर जा रहे है और आपके चारों तरफ निराशा छाने लगती है| उस समय जिंदगी आपको चुनौती देती है कि आप ऐसे समय में जिंदगी के साथ कैसे व्यवहार करते है| लेकिन जीतने वाले लोग कभी भी अपना धैर्य नहीं खोते, वे घोर अँधेरे में भी खुशियों का दीपक जलाना जानते हैं|

Attitude #5: Never Quit – कभी हार न मानना 

जीतने वाले कभी बहाने नहीं बनाते, वे निरंतर प्रयास करते है| उनकी राहों में हजारो मुसीबतें आती है, एक समय ऐसा भी आता है जब लगता है कि वे हार रहे हैं| लेकिन वे आखिरी पल तक प्रयास करते है क्योंकि वे जानते है कि उन्हें तब तक कोई नहीं हरा सकता, जब तक वे प्रयास करते रहेंगे|

पढ़िए :

Best Quotes In Hindi That Will Inspire You 

 


अभिषेक राजस्थान से हैं और वे हैप्पीहिंदी.कॉम पर बिज़नेस, इन्वेस्टमेंट और पर्सनल फाइनेंस के विषयों पर पिछले 4 वर्षों से लिख रहे हैं| उनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता हैं|

अभी डीमेट अकाउंट खोलकर इन्वेस्टिंग शुरू करें!